आर्मी कैसे बने? आर्मी बन आप देश सेवा के साथ कमा सकते हैं लाखों का महिना

आर्मी कैसे बने? आर्मी बन आप देश सेवा के साथ कमा सकते हैं लाखों का महिना

आर्मी कैसे बने? आर्मी बन आप देश सेवा के साथ कमा सकते हैं लाखों का महिना:-इंडियन आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बहुत सारे करियर विकल्प हैं। चाहें आप 10वीं पास हों या इंजीनियर, भारतीय सेना सबको आर्मी में शामिल होने का मौका देती है। आज आर्म्ड फोर्स दिवस भी है। अगर आप भी अपने लिए आर्मी में एक सही रास्ता ढूंढ रहे हैं तो पढ़िए यह आर्टिकल।

  • अग्निवीर जनरल ड्यूटी
  • अग्निवीर टेक्निकल
  • अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर
  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास)

इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं होती हैं। अग्निवीरों को चार साल की सर्विस के लिए चुना जाता है। सर्विस पीरियड खत्म होने के बाद करीब 25% अग्निवीरों को परमानेंट जॉब दी जाती है। अग्निवीर बनने के लिए छात्र को कक्षा 10 वीं/मैट्रिक में कुल 45% मार्क्स लाने होते हैं। अगर आपके स्कूल में किसी अन्य ग्रेडिंग प्रणाली का पालन होता है तो, उसमें भी आपको कुल मिलाकर 45% के बराबर मार्क्स लाने होंगे। उम्मीदवार की उम्र 17½ से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अग्निवीरों को चुनने के लिए एक ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा होती है जिसमें टाइपिंग टेस्ट भी शामिल है। इसके बाद एक भर्ती रैली का आयोजन किया जाता है, जिसमें शरीर की फिटनेस का परीक्षण होता है। इसमें सिलेक्ट होने पर छात्रों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है और उसके बाद मेरिट सूची तैयार की जाती है।

उम्मीदवार टेक्निकल स्कीम के जरिए भी भारतीय सेना में शामिल हो सकते हैं। एक साल में दो बार इस भर्ती का आयोजन होता है। इस परीक्षा के लिए केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। इसमें जाने के लिए आपकी उम्र 16½ से 19½ वर्ष के बीच होनी चाहिए। छात्र ने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं की परीक्षा को कुल 60% और उससे अधिक मार्क्स के साथ पास किया हो। इसके साथ ही बी.ई./बी.टेक के लिए जेईई(मेन्स) की परीक्षा दी हो। इन दोनों शर्तों के पूरा होने पर ही आप इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

उम्मीदवारों का मूल्यांकन उनके 12वीं के मार्क्स के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद उन्हें सर्विस सिलेक्शन बोर्ड द्वारा आयोजित SSB के लिए उपस्थित होना होगा। उसके बाद उन्हें एक मेडिकल टेस्ट देकर मेरिट लिस्ट का इंतज़ार करना होता है। चयनित उम्मीदवारों को फिर उनकी पसंद की स्ट्रीम में बी.ई. कोर्स में एनरोल किया जाता है। उन्हें सेना में 4 साल का परीक्षण दिया जाता है, जिसे पूरा करने पर उन्हें लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाता है।

TGC एक प्रतिष्ठित कार्यक्रम है जो भारतीय सेना में कमीशन ऑफिसर रोल के लिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की भर्ती करता है। यदि आपके पास इंजीनियरिंग की डिग्री है और आप एक चुनौतीपूर्ण करियर की तलाश में हैं, तो TGC सही विकल्प है। भारतीय सेना में परमानेंट कमीशन के लिए पात्र अविवाहित पुरुष इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसमें अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 20 से 27 साल होनी चाहिए। आप www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। शॉर्टलिस्ट होने पर आपको SSB और मेडिकल एग्ज़ामिनेशन देना होता है। इसमें पास होने वाले उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में जगह बनाते हैं और उसके बाद सेना में भर्ती होते हैं।

जज एडवोकेट जनरल सेना को कानून से संबंधित मामलों में कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए जिम्मेदार होता है। वह विशेष रूप से कोर्ट-मार्शल से सम्बंधित कार्य करता है। जज एडवोकेट जनरल बनने के लिए आपकी उम्र 21-27 वर्ष होनीं चाहिए और आप अविवाहित महिला/पुरुष होने चाहिए। इसके साथ ही आपने 55% मार्क्स के साथ एलएलबी की पढाई पूरी कर ली हो। आप बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य हों या उसके पात्र हों। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास पिछले वर्ष का CLAT PG स्कोर होना अनिवार्य है (LLM कर रहे या कर चुके उम्मीदवारों सहित) के लिए अनिवार्य है। शॉर्टलिस्ट हुए छात्र SSB इंटरव्यू देते हैं, उसके बाद मेडिकल टेस्ट होता है। सफल उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाते हैं। सिलेक्टेड उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाता है।

कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन (CDS) परीक्षा भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों की भर्ती के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की रक्षा प्रवेश परीक्षा है। सीडीएस परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है, और यह एक लिखित परीक्षा होती है जिसके बाद SSB इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा होती है। इसमें अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 20-24 साल होनी चाहिए।

नेशनल डिफेंस एकेडमी, भारतीय सशस्त्र बलों का जॉइंट डिफेंस सर्विस ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट है। यहां भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के लिए सभी सैन्य उम्मीदवार प्रशिक्षण लेते हैं। वे सभी अपने संबंधित प्रशिक्षण अकादमियों में जाने से पहले यहां एक साथ प्रशिक्षण लेते हैं। केवल 16½ से 19½ वर्ष की आयु के बीच के अविवाहित पुरुष ही आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड से 12वीं पास की हो। यहां आने के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी द्वारा आयोजित NDA लिखित परीक्षा पास करनी होती है

सर्विस सिलेक्शन बोर्ड का इंटरव्यू पास करना होता है
इंटरव्यू राउंड पास करने पर, उम्मीदवार को मेडिकल टेस्ट भी पास करना होता है।
इन तीन राउंड के आधार पर, अंतिम मेरिट लिस्ट बनती है। चयनित उम्मीदवारों को 3 साल के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।

नौसेना भारतीय सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा है, जो समुद्र की सुरक्षा पर केंद्रित है। अगर आप एक एडवेंचर से भरी लाइफ जीना चाहते हैं और देश की सेवा करना चाहते हैं, तो भारतीय नौसेना में भर्ती हो जाइए। इस आर्टिकल में हमनें नौसेना में भर्ती होने के कई विकल्पों के बारे में जानकारी दी है। आप भी पढ़िए।

अग्निवीर (SSR) के रूप में आप एक हाई-टेक ऑर्गेनाइजेशन का हिस्सा बनेंगे। आपको एयरक्राफ्ट कैरियर, गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर, फ्रिगेट्स और अत्यधिक तकनीकी और आकर्षक पनडुब्बियों और विमानों जैसे शक्तिशाली, आधुनिक जहाजों में सेवा करने को मिलेगा। अग्निवीर उम्मीदवारों की आयु साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नौसेना में अग्निवीर बनने के लिए आपको गणित और फिजिक्स के साथ 12वीं में कम से कम 50% मार्क्स के साथ पास होना चाहिए। इसके लिए 12वीं का एग्जाम दे रहे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती को UPSC के साथ मिलकर आयोजित किया जाता है। उम्मीदवारों की आयु 16.5 से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं की शिक्षा पूरी की हो। इसमें UPSC द्वारा एक लिखित परीक्षा का आयोजन होता है। उसमें पास होने वाले छात्र आगे SSB इंटरव्यू के लिए जाते हैं। इसके बाद भारतीय नौसेना द्वारा एक मेडिकल परीक्षण करने के बाद UPSC एक अंतिम मेरिट लिस्ट बनाती है। NDA नौसेना के लिए IHQ MoD (सेना)/ADG (भर्ती) नियुक्ति करती है और नौसेना अकादमी के लिए IHQ MoD/DMPR द्वारा नियुक्ति की जाती है।

CDS परीक्षा भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों की भर्ती के लिए यूनियन पब्लिक सर्विस कमिशन द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की रक्षा प्रवेश परीक्षा है। इसमें अप्लाई करने के लिए आपकी उम्र 20-24 साल होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। CDS में एक लिखित परीक्षा होती है जिसका आयोजन UPSC करता है। उसके बाद SSB इंटरव्यू होता है। भारतीय नौसेना (केवल नौसेना उम्मीदवारों के लिए) द्वारा मेडिकल परीक्षण किया जाता है। इसके बाद UPSC एक अंतिम मेरिट लिस्ट बनाती है और सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को नौसेना में शामिल किया जाता है।

CDSE विज्ञापन के साथ ही नेवल विंग सीनियर डिवीजन में NCC ‘C’ सर्टिफिकेट धारकों के लिए जॉब्स निकलती हैं। NCC सर्टिफिकेट के साथ उम्मीदवारों के पास बी.ई./बी.टेक की डिग्री होनी चाहिए। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाती है। पात्र उम्मीदवारों को अपना आवेदन डीजीएनसीसी के माध्यम से सीधे IHQ MoD (N)/DMPR को भेजना होता है। इसके बाद उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू पास करना होता है। SSB में सफल हुए उम्मीदवार मेडिकल टेस्ट देते हैं। फिट पाए जाने पर ऑल इंडिया मेरिट के आधार पर भारतीय नौसेना में शामिल होते हैं।

इसमें PCM में 70% मार्क्स के साथ 12वीं पास करने वाले छात्र अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही 10वीं या 12वीं कक्षा में उनके अंग्रेजी में 50% मार्क्स आए हों। 10+2 (बी.टेक) में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए जेईई (मेन्स) की रैंक भी अनिवार्य है। उम्मीदवारों को ऑल इंडिया रैंक के आधार पर SSB के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है। SSB के बाद योग्य उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। लिस्ट में उनके नंबर के आधार पर योग्यता के क्रम में उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाता है।

इंडियन नेवी एंट्रेंस टेस्ट (INET) IHQ MoD (नौसेना )/DMPR के अंतर्गत होने वाली एक ऑफिसर एंट्री है। यह परमानेंट कमिशन और शॉर्ट सर्विस कमीशन दोनों के लिए होती है। INET का आयोजन एक वर्ष में दो बार होता है। आप www.joinindiannavy.gov.in. पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। INET (ऑफिसर) एक कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा है। इसमें चार खंड होते हैं और उम्मीदवार को सभी चार खंडों में मिनिमम 40% अंक लाने होते हैं। INET रैंक कम प्रेफरेंस के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाता है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार SSB इंटरव्यू में भाग लेते हैं। INET (50% वेटेज) और SSB (50% वेटेज) दोनों के मार्क्स के आधार पर मेरिट सूची बनाई जाती है और वे नौसेना में शामिल होते हैं।

YOUTUBESUBSCRIBE
TELEGRAMjoin
Whatsapp Group JoinCLICK HERE

Admit Card

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top