बिहार डीएलएड परीक्षा 2026 का परीक्षा की तिथि जारी – Bihar Deled entrance exam date 2026

बिहार डीएलएड परीक्षा 2026

बिहार डीएलएड परीक्षा 2026 का परीक्षा की तिथि जारी – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से बिहार डीएलएड एंट्रेस एग्जाम 2026 का आयोजन अप्रैल अंतिम या मई के पहले सप्ताह में होगी. इसके लिए प्रक्रिया जारी है. समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि डीएलएड का सत्र जुलाई में शुरू कर लिया जायेगा. डीएलएड को लेकर राज्य में स्टूडेंट्स में क्रेज बढ़ता जा रहा है. इस बार भी डीएलएड प्रवेश परीक्षा के लिए तीन लाख आठ हजार 560 आवेदन प्राप्त हुए हैं. आवेदन की अंतिम तिथि नौ जनवरी तक थी. डीएलएड प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जायेगी. आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा तिथि अप्रैल में जारी की जायेगी.

राज्य भर के 306 डीएलएड कॉलेजों की 30,800 सीटों पर एडमिशन होगा. डीएलएड कॉलेजों में नामांकन के लिए प्रथम, द्वितीय व तृतीय मेधा सूची व नामांकन, विकल्प लॉक करने, सीट आवंटन, स्लाइडअप आदि की प्रक्रिया जून मध्य से शुरू होगी. जून के अंत तक नामांकन प्रक्रिया समाप्त कर ली जायेगी. नया सत्र जुलाई में शुरू कर दिया जायेगा. आनंद किशोर ने बताया कि सभी संस्थानों में कुल सीट का 50 प्रतिशत विज्ञान तथा 50 प्रतिशत कला, वाणिज्य अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित होगा. उर्दू विषय के अभ्यर्थियों के लिए 10 प्रतिशत स्थान आरक्षित होगा. क्षैतिज आरक्षण के रूप यह आरक्षण लागू होगा, लेकिन यह आरक्षण लाभ उन्हीं अभ्यर्थियों को मिलेगा जिन्होंने प्लस टू स्तर की परीक्षा में उत्तीर्णता उर्दू विषय के साथ हासिल की है.

परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की होगी. परीक्षा में 120 वस्तुनिष्ठ व बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जायेंगे. परीक्षा में सामान्य हिंदी, उर्दू के 25, गणित के 25, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी के 20-20 प्रश्न व तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता के 10 प्रश्न पूछे जायेंगे. 120 प्रश्नों के 120 अंक निर्धारित हैं.

वैसे अभ्यर्थी जो शास्त्री, पॉलिटेक्निक, आइटीआइ या अन्य प्रकार की योग्यता रखते हैं, वे डीएलएड कोर्स में नामांकन के पात्र नहीं होंगे, लेकिन यदि किसी अभ्यर्थी ने इंटर में वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत योग्यता हासिल की है अथवा जिन्होंने मध्यमा के बाद इंटर अथवा फौकानिया के बाद इंटर की योग्यता हासिल की है वे डीएलएड कोर्स में नामांकन के पात्र होंगे.

  • नया सत्र जुलाई में होगा शुरू परीक्षा ऑनलाइन मोड में ली जायेगी और नया सत्र जुलाई में शुरू कर दिया जायेगा.
  • 306 कॉलेजों में 30,800 सीटें 50% विज्ञान और 50% कला व कॉमर्स के लिए सीटें आरक्षित की गयी हैं.
  • 120 प्रश्न और 120 अंक ढाई घंटे की परीक्षा. हिंदी, गणित, विज्ञान, अंग्रेजी से वस्तुनिष्ठ प्रश्न.

बिहार डीएलएड एंट्रेंस परीक्षा में कुल 120 वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। प्रश्नों का विषयवार वितरण

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड परीक्षा से लगभग 7–10 दिन पहले जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार डीएलएड 2026 का नया सत्र जुलाई 2026 से शुरू कर दिया जाएगा। सभी चयनित छात्रों को निर्धारित कॉलेजों में जाकर नामांकन कराना होगा।

डीएलएड (Diploma in Elementary Education) दो वर्षीय शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स है। यह कोर्स करने के बाद उम्मीदवार प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक बनने के लिए पात्र हो जाते हैं। इस कोर्स को पूरा करने के बाद उम्मीदवार आगे चलकर BPSC शिक्षक भर्ती या अन्य शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में आवेदन कर सकते हैं।

जीविका ऐप लंच | 2 लाख तक का लोन एक हफ्ते में – यहाँ से करें आवेदन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे