बिहार पुलिस भर्ती 2025 | परीक्षा का शेड्यूल और एडमिट कार्ड – यहाँ से करें डाउनलोड:-19,838 सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा छह चरणों में 16 जुलाई से तीन अगस्त 2025 के बीच होगी. इसमें कुल 16,73,586 अभ्यर्थी शामिल होंगे. सभी जिला मुख्यालयों में 627 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. ऐसे में एक बार में 2.5 से 3 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे.
छह चरणों में परीक्षा
यह जानकारी पुलिस मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के चेयरमैन जितेंद्र कुमार ने गुरुवार को दी. उन्होंने बताया कि 19838 सिपाहियों की बहाली के लिए 11 मार्च को विज्ञापन जारी किया गया था. पहली लिखित परीक्षा 16 जुलाई को होगी. इसके बाद 20, 23, 27, 30 जुलाई को होगी. तीन अगस्त को अंतिम परीक्षा होगी.
सिपाही के 19,838 पदों पर भर्ती परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त तक
इस परीक्षा के लिए 17,66,628 आवेदन आये थे, जिनमें 16,73,573 वैध पाये गये. परीक्षा दोपहर 12.30 बजे से 2 बजे तक होगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे के बीच ही प्रवेश मिलेगा. किसी भी अभ्यर्थी को उसके गृह जिले में परीक्षा केंद्र नहीं मिलेगा. अभ्यर्थी अपने साथ पेन-पेंसिल भी नहीं ला सकेंगे और परीक्षा कक्ष में ही प्रश्न पुस्तिका के साथ कलम मिलेगी. एडमिट कार्ड परीक्षा से सात दिन पहले परिषद की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा. परीक्षा केंद्र किस जिले में होगा, इसकी जानकारी 20 जून से वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
लगेंगे जैमर, केंद्र अधीक्षक से संवाद के लिए होगी हॉटलाइन
परीक्षा को लेकर सख्त प्रबंध किये जा रहे हैं. हर जिले में डीएम को एग्जाम कोऑर्डिनेटर और एसनी को को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है. साइबर थाना और आर्थिक अपराध इकाई सोशल मीडिया पर नजर रख रही है. हॉस्टल, लॉज और कोचिंग सेंटरों पर निगरानी की जा रही है. परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगेंगे, जिनकी लाइव निगरानी पर्षद मुख्यालय से होगी. केंद्राधीक्षक से सीधा संवाद के लिए हॉटलाइन की भी व्यवस्था होगी.
- 16 लाख 73 हजार 573 अभ्यर्थी होंगे शामिल
- किसी भी अभ्यर्थी को गृह जिले में परीक्षा केंद्र नहीं मिलेगा
एतद द्वारा सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि विज्ञापन संख्या 01/2025 की लिखित परीक्षा निम्नांकित समयसारणीनुसार राज्य के 38 जिलों में अवस्थित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी
परीक्षा की तिथि | पाली | परीक्षा अवधि (दो घंटे) | अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाईम |
16.07.2025 (बुधवार) | एकल पाली | 12:00 बजे मध्याह्न से 02:00 बजे अपराह्न | 09:30 बजे पूर्वाह्न |
20.07.2025 (रविवार) | एकल पाली | 12:00 बजे मध्याह्न से 02:00 बजे अपराह्न | 09:30 बजे पूर्वाह्न |
23.07.2025 (बुधवार) | एकल पाली | 12:00 बजे मध्याहन से 02:00 बजे अपराह्न | 09:30 बजे पूर्वाह्न |
27.07.2025 (रविवार) | एकल पाली | 12:00 बजे मध्याहन से 02:00 बजे अपराह्न | 09:30 बजे पूर्वाह्न |
30.07.2025 (बुधवार | एकल पाली | 12:00 बजे मध्याहन से 02:00 बजे अपराह्न | 09:30 बजे पूर्वाह्न |
03.08.2025 (रविवार) | एकल पाली | 12:00 बजे मध्याहन से 02:00 बजे अपराह्न | 09:30 बजे पूर्वाह्न |
प्रवेश-पत्र संबंधी निर्देश
- (ⅰ) इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को प्रवेश पर्षद द्वारा निर्गत e-Admit Card के आधार पर दिया जाएगा। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- (ii) अभ्यर्थी दिनांक 20.06.2025 से पर्षद की वेबसाईट https://csbc. bihar. gov.in पर अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर अथवा आवेदन के साथ रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर तथा जन्म तिथि प्रविष्ट कर परीक्षा की तिथि एवं परीक्षा केन्द्र के जिला की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
(iii) ई-प्रवेश-पत्र डाउनलोड:-
अभ्यर्थी निम्न समयसारणीनुसार अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं|
परीक्षा की तिथि | प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि एवं समय प्रारम्भ | प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि एवं समय समाप्ति |
16.07.2025 (बुधवार) | 09.07.2025 समय 00:00 बजे | 16.07.2025 समय 10:30 बजे |
20.07.2025 (रविवार) | 13.07.2025 समय ००:०० बजे | 20.07.2025 समय 10:30 बजे |
23.07.2025 (बुधवार) | 16.07.2025 समय ००:०० बजे | 23.07.2025 समय 10:30 बजे |
27.07.2025 (रविवार) | 20.07.2025 समय ००:०० बजे | 27.07.2025 समय 10:30 बजे |
30.07.2025 (बुधवार) | 23.07.2025 समय ००:०० बजे | 30.07.2025 समय 10:30 बजे |
03.08.2025 (रविवार) | 27.07.2025 समय ००:०० बजे | 03.08.2025 समय 10:30 बजे |
- (iv) इस प्रवेश-पत्र में अभ्यर्थी का रौल नम्बर, परीक्षा केन्द्र, नाम, पिता का नाम आदि सूचनाएँ अंकित रहेंगी। अभ्यर्थी उपर्युक्त कार्यक्रमानुसार अपना ई-प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लेंगे। इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- (v) अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र में अंकित निदेशों का ध्यान पूर्वक अध्ययन कर लेंगे। इनका अनुपालन अनिवार्य है।
- (vi) डाक द्वारा प्रवेश-पत्र नहीं भेजा जाएगा।
- (vii) परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ई-प्रवेश पत्र के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे- आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा मतदाता पहचान-पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। यदि ई-प्रवेश-पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है या उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी संलग्न प्रपत्र (परिशिष्ट ‘क’) में राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित फोटो के साथ ई प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित हों।
Important Link
Check Exam City Details | Click Here |
Download Admit Card | Click Here |
Exam Schedule Pdf | Click Here |
Read Full Notification | Click Here |
Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
TELEGRAM | join |
YOUTUBE | SUBSCRIBE |
Latest Jobs
- राजस्थान हाई कोर्ट में निकला है बम्पर बहाली | मैट्रिक पास करें आवेदन | Rajasthan High Court Peon Recruitment 2025
- SSC CGL 2025 Online Form | एसएससी सीजिएल 2025 का फॉर्म- यहाँ से भरें
- SSC Stenographer C, D 2025 Online Form | एसएससी में स्टोनोग्राफर के पद पर बम्पर बहाली
- SSC Selection Post Phase 13 | एसएससी में निकली है बम्पर भर्ती जल्दी करें आवेदन
- भारतीय सेना में बनना चाहते हैं ऑफिसर तो जल्दी करें आवेदन
- BPSC Assistant Section Officer ASO | एएसओ पद पर बहाली – जल्दी करें आवेदन
- BPSC 71th Vacancy | 71वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए यहाँ से करें आवेदन
- बिहार प्रवर्तन दारोगा के पद पर निकली बहाली | Bihar Enforcement Sub-Inspector Online Form 2025
- UPSC CDS 2025 Online Form | सेना में बनना है अफसर तो जल्दी करें आवेदन
- UPSC NDA 2025 Online Form | NDA में निकली है बम्पर भर्ती | जल्दी करें आवेदन