बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट चेक करने का लिंक खुला- जल्दी देखें

Matric Result 2026

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट चेक करने का लिंक खुला- मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब लगभग खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड की ओर से मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने का लिंक सक्रिय कर दिया गया है, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि रिजल्ट 29 मार्च 2026 को दोपहर1:15 बजे जारी करने वाला है।

हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड बहुत तेजी से कॉपी जांच और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी कर रहा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बोर्ड दोपहर के समय प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करेगा, जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे। इस पोस्ट में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 कब जारी होगा, रिजल्ट कैसे चेक करें, रिजल्ट में क्या जानकारी होगी और रिजल्ट आने के बाद छात्रों के लिए क्या विकल्प हैं।

कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 2026 का आयोजन 17-25 फरवरी में किया गया था। इस परीक्षा में राज्य भर से लाखों छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा का आयोजन राज्य के हजारों परीक्षा केंद्रों पर किया गया था और पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद बिहार बोर्ड ने कॉपी जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके बाद संभावित टॉपर्स को पहचानने के लिए टॉपर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी की गई। टॉपर वेरिफिकेशन के दौरान छात्रों से इंटरव्यू लिया जाता है और उनकी कॉपियों की दोबारा जांच की जाती है ताकि रिजल्ट पूरी तरह पारदर्शी रहे। इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद अब बोर्ड 29 मार्च 2026 को दोपहर में रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में Google खोलें।
  • सर्च बॉक्स में अपनी वेबसाइट जैसे
  • arcarrierpoint.com, arcarrierpoint.in, arjobportal.in टाइप करके सर्च करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर जाएं।
  • वहां आपको Bihar Board Inter Result 2026 या Bihar Board Matric Result 2026 का लिंक दिखाई देगा।
  • उस लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना Roll Code और Roll Number दर्ज करें।
  • Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसके बाद आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

बिहार बोर्ड के नियम के अनुसार मैट्रिक परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होता है। यदि कोई छात्र एक या दो विषय में पासिंग मार्क्स से कम अंक प्राप्त करता है तो उसे कम्पार्टमेंटल परीक्षा का मौका दिया जाता है।

पूरे भारत में बिहार बोर्ड को सबसे पहले रिजल्ट जारी करने वाला बोर्ड माना जाता है। इसका मुख्य कारण यह है कि बिहार बोर्ड समय पर परीक्षा और कॉपी जांच की प्रक्रिया पूरी कर लेता है। बोर्ड की कोशिश रहती है कि छात्रों को जल्द से जल्द रिजल्ट मिल जाए ताकि वे आगे की पढ़ाई की तैयारी शुरू कर सकें।

मैट्रिक रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के सामने कई विकल्प होते हैं। छात्र अपनी रुचि और भविष्य के लक्ष्य के अनुसार आगे की पढ़ाई का चयन कर सकते हैं।

अधिकतर छात्र मैट्रिक पास करने के बाद 11वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) में एडमिशन लेते हैं। इसमें मुख्य रूप से तीन स्ट्रीम होते हैं:

  • Science (विज्ञान)
  • Commerce (कॉमर्स)
  • Arts (कला)

कुछ छात्र मैट्रिक के बाद पॉलिटेक्निक, आईटीआई या अन्य तकनीकी कोर्स भी चुनते हैं। इससे उन्हें जल्दी रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।

अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके अंक उम्मीद से कम आए हैं तो वह स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर सकता है। स्क्रूटनी में बोर्ड द्वारा छात्र की कॉपी की दोबारा जांच की जाती है। इसमें देखा जाता है कि कहीं अंक जोड़ने में गलती तो नहीं हुई है या कोई सवाल जांचने से छूट तो नहीं गया है। स्क्रूटनी के लिए आवेदन रिजल्ट जारी होने के कुछ दिनों बाद ऑनलाइन शुरू किया जाता है।

अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है तो उसे साल बर्बाद करने की जरूरत नहीं होती। ऐसे छात्रों के लिए बिहार बोर्ड कम्पार्टमेंटल परीक्षा आयोजित करता है। इसमें छात्र उस विषय की दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। कम्पार्टमेंटल परीक्षा आमतौर पर रिजल्ट जारी होने के कुछ महीनों बाद आयोजित की जाती है।

जब बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी होता है तो एक ही समय में लाखों छात्र वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने की कोशिश करते हैं। इसी वजह से कभी-कभी वेबसाइट स्लो या क्रैश भी हो जाती है। ऐसे में छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है।arcarrierpoint.com वेबसाइट जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं और थोड़ी-थोड़ी डेरो में विजिट करते रहें। यहां आपको रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले और सटीक जानकारी के साथ मिलेगी।

Bihar Board Class 10th Result 2026 जारी – यंहा से देखें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे