अग्निवीर वायु बनना चाहते हैं तो आज से करें ऐसे तैयारी- एक सिट आपका

अग्निवीर वायु बनना चाहते हैं तो आज से करें ऐसे तैयारी- एक सिट आपका

अग्निवीर वायु बनना चाहते हैं तो आज से करें ऐसे तैयारी- एक सिट आपका:-भारतीय वायुसेना में शामिल होना हर युवा का सपना होता है। अब अग्निवीर वायु भर्ती ने इस सपने को और भी करीब ला दिया है। लेकिन सच यह है कि हर साल लाखों उम्मीदवार फॉर्म भरते हैं, जबकि चयन केवल उन्हीं का होता है जो सही दिशा में तैयारी करते हैं।
बहुत से छात्र पढ़ाई करते हैं, कुछ दौड़ लगाते हैं, और कुछ मेडिकल में रह जाते हैं — यानी मेहनत होती है, पर रणनीति गलत होती है।

अगर आप सच में Agniveer Vayu बनना चाहते हैं, तो तैयारी “सिलेबस” से नहीं बल्कि “सिस्टम” से करनी होगी। इस लेख में आपको पूरी चयन प्रक्रिया, सही पढ़ाई का तरीका, रनिंग प्लान, मेडिकल तैयारी और दैनिक टाइम-टेबल सब कुछ विस्तार से मिलेगा।

भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु नान-कॉम्बैटेट की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें मानिसक और शारीरिक मजबूती के साथ संबंधित क्षेत्र में आपके हुनर की भी परीक्षा होती है। ऐसे में सफलता पाने के लिए लिखित परीक्षा की तैयारी के साथ शारीरिक फिटनेस तो तैयार करना ही है, साथ ही हॉस्पिटैलिटी और हाउसकीपिंग में से जिस भी पद के लिए आवेदन कर रहे हैं उसका हुनर भी निखारना होगा।

लिखित परीक्षा में 20 अंकों की होगी, जिसमें 20 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे। परीक्षा अवधि 30 मिनट की होगी। परीक्षा में दो मुख्य विषय शामिल हैं।

  1. सामान्य अंग्रेजी:- यह खंड 10 अंकों का होता है, जिसमें कक्षा 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाते हैं।
  2. सामान्य ज्ञानः- यह खंड भी 10 अंकों का होता है। इसमें भी कक्षा 10वीं स्तर के प्रश्न होते हैं।
  3. प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए शून्य अंक दिया जाएगा।
  4. गलत उत्तर देने पर नकरात्मक अंकन नहीं होगा।
  5. प्रश्न पत्र द्विभाषी होता है, अर्थात प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होते हैं। हालांकि, अंग्रेजी विषय
  6. का प्रश्न पत्र केवल अंग्रेजी भाषा में ही होगा। परीक्षा में पास होने के लिए 10 अंक लाना अनिवार्य होगा।
  • व्याकरण के नियमों जैसे पार्ट ऑफ स्पीच, टेंस और एक्टिव पैसिव वाइस की अच्छे से तैयारी करें।
  • सिनोनिम्स/एंटोनिम्स और कॉम्प्रिहेंशन का अभ्यास करें।
  • सामान्य ज्ञान में मुख्य रूप से भारत और उसके आस-पास की घटनाओं से संबंधित प्रश्न होते हैं।
  • भारतीय भूगोल और इतिहासः- प्रमुख नदियां, पर्वत, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तिथियां।
  • भारतीय संविधान और राजनीतिः- मौलिक अधिकार, महत्त्वपूर्ण पद और बुनियादी राजनीतिक संरचना।
  • वर्तमान घटनाएं:- खेल-कूद, पुरस्कार, महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय नियुक्तियां।
  • रोजाना हिंदी या अंग्रेजी का एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र पढ़ें।
  • सामान्य ज्ञान की पुस्तक से महत्वपूर्ण तथ्यों को याद करें।
  • करंट अफेयर्स के लिए एक छोटी डायरी बनाएं और उसमें महत्वपूर्ण तिथियां और नाम लिखें।

लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ही शारीरिक योग्यता परीक्षण में शामिल होने की अनुमति मिलेगी। लिखित परीक्षा वाले दिन ही शारीरिक योग्यता परीक्षा कराने का प्रयास किया जाता है।

  • शारीरिक परीक्षण शुरू होने से पहले, आपकी लंबाई की जांच की जाएगी।
  • लंबाई:- न्यूनतम लंवाई 152 सेंटीमीटर होनी चाहिए। यदि लंबाई इससे कम है, तो अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
  • सीना:-सीने का घेरा पर्याप्त होना चाहिए और इसमें कम से कम पांच सेमी का फुलाव होना अनिवार्य है।
  • वजनः-वजन ऊंचाई और आयु के अनुपात में होना चाहिए।
  • 1.6 किमी की दौड़ 6:30 मिनट के भीतर पूरी करनी होगी।
  • जो उम्मीदवार दौड़ पास कर लेंगे, उन्हें 10 मिनट के आराम के बाद अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
  • 10 पुश-अप्सः- इन्हें एक मिनट के भीतर पूरा करना होगा।
  • 10 सिट-आस:- पुश-अप्स खत्म होने के दो मिनट बाद, इन्हें एक मिनट के भीतर पूरा करना होगा।
  • 20 स्क्वेट्स इन्हें एक मिनट के भीतर पूरा करना होगा। (सिट-अप्स खत्म होने के दो मिनट बाद)।
  • स्टेमिना बढ़ाएं: पहले 15 दिन समय न देखें। बस 20-25 मिनट तक लगातार दौड़ने की कोशिश करें ताकि आपके फेफड़े और पैर तैयार हो सकें।
  • हफ्ते में दो दिन ‘खिंट’ मारे। जैसे 400 मीटर तेन दौड़े, फिर एक मिनट पैदल चलें। इसे 4-5 बार दोहराएं। इससे आपकी गति बढ़ेगी।
  • हमेशा मिट्टी के मैदान या सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ने की कोशिश करें। सड़क पर दौड़ने से ‘शिन पेन’ (पिंडलियों में दर्द) हो सकता है।

वायु सेना में पुश-अप्स करते समय आपकी पीठ सीधी होनी चाहिए और कोहनियां बाहर की तरफ नहीं, बल्कि शरीर के पास होनी चाहिए।

  • शुरुआतः- अगर आप एक भी पुश-अप नहीं कर पा रहे हैं, तो ‘ नी पुश-अप्स’ (घुटनों को जमीन पर रखकर) से शुरू करें।
  • होल्ड तकनीकः- जब आप नीचे जाएं, तो 1-2 सेकंड रुकें और फिर ऊपर आएं। विज्ञापन के अनुसार, वहां आपको करने को कहा जा सकता है।
  • प्रगतिः- हर दूसरे दिन 2-2 पुश-अप्स बढ़ाते जाएं। लक्ष्य रखें कि आप एक बार में कम से कम 20 पुश-अप्स कर सकें, ताकि वहां 10 करना आसान लगे।

सही तरीकाः अपनी पीठ के बल लेट जाएं, घुटने मोड़ें और पैरों को जमीन पर सपाट रखें। अपने हाथों को गर्दन के पीछे या छाती पर रखें और ऊपर की ओर उठें।

अभ्यास के दौरान अपने पैरों को किसी भारी चीज के नीचे या किसी दोस्त से पकड़वाकर सहारा ले सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे बिना सहारे के करने की आदत डालें।

स्क्वैट्स को ‘उठक-बैठक’ भी कहते हैं। यह पैरों की मजबू‌ती के लिए है।

पैरों के बीच कंधे जितनी दूरी रखें। नीचे बैठते समय ध्यान रहे कि आपके घुटने आपके पंजों से आगे ननिकलें (जैसे कुर्सी पर बैठते हैं)।

यह परीक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए लिया जाता है कि अभ्यर्थी जिस स्ट्रीम (हॉस्पीटैलिटी या हाउसकीपिंग) के लिए आवेदन कर रहा है, उसमें वह व्यावहारिक रूप से कार्य करने में सक्षम है या नहीं।

  • यह चरण 30 अंकों का होता है, जिसमें पास होने के लिए कम से कम 15 अंक (50%) प्राप्त करना अनिवार्य है।
  • चरण एक और चरण दो में उत्तीर्ण उम्मीदवार ही इसमें शामिल हो सकते हैं।
  • यदि आपने हॉस्पीटैलिटी स्ट्रीम चुनी है. तो आपसे निम्नलिखित कार्यों में प्रवीणता की परीक्षा ली जाएगी:
  • खाना पकाना मांस/सब्जी/महली काटने सहित खाना पकाने से जुड़े कार्यों के कौशल का प्रदर्शन, रसोई के उपकरणों को संभालना, व्यंजन तैयार करना और भोजन परोसने की कला जांची जाएगी।
  • स्वच्छता रसोई में साफ-सुथरा और स्वच्छ वातावरण बनाए रखना। भोजन / पानी / पेय पदार्थ परोसने के कौशल का प्रदर्शन करना होगा।
  • भंडारण: -खाद्य सामग्री और अन्य वस्तुओं का सुरक्षित और सही तरीके से भंडारण करना।
  • उपकरणों का रखरखावः- खाना पकाने के उपकरणों और रसोई में आग/सुरक्षा सावधानियों के बारे में आपके ज्ञान को परखा जाएगा।
  • परोसने की कला:- मेज और कुर्सियां व्यवस्थित करना, और भोजन व पानी परोसने से संबंधित सभी कार्यों का व्यावहारिक ज्ञान।

इस स्ट्रीम के अंतर्गत कार्यों का दायरा काफी विस्तृत है। आपसे निम्नलिखित कार्यों की अपेक्षा की जाती है।

  • सफाईकार्यः फर्श, सड़कों, कमरों, वाथरूम, कमोड और मूत्रालयों की महन सफाई करना।
  • रखरखावः झाड बनाना, घास और खर-पतवार काटना, जमीन को समतल करना और गड्ढे खोदना।
  • बगीचे का काम बगीचे में पानी देना और पौधों का रखरखाव, मिट्टी को उपजाऊ बनाने के लिए खाद का प्रयोग करना आदि।
  • घरेलू कार्यः बर्तन और कपड़े धोना, पानी भरना और उसे ढोना तथा कार्यालय के उपकरणों को संभालना।
  • अतिरिक्त कौशलः इसके अलावा, आपको बाल काटने, दाढ़ी बनाने, सिर की मालिश करने, कपड़े इस्तरी करने, और चमड़े की वस्तुओं की मरम्मत या जूते पॉलिश करने का ज्ञान होना चाहिए|
  • आपको कपड़ों को सिलाई, कटिंग और बैज या रिवन बनाने जैसे कार्यों में भी दक्ष होना चाहिए।

आंखों की जांच प्रत्येक आंख के लिए न्यूनतम दृष्टि 6/36 से 6/9 के बीच हो। कॉर्नियल सर्जरी न कराई हो। कान, नाक और गला आपको प्रत्येक कान से 6 मीटर की दूरी से धीमी फुसफुसाहट सुनने में सक्षम होना चाहिए।

  • मेडिकल से पहले अपने कानों से वैक्स साफ करवा लें।
  • नाक की हड्डी टेढी नहीं होनी चाहिए जिससे सांस लेने में दिक्कत हो।
  • दंत चिकित्सा जांच आपके मसूड़े स्वस्थ होने चाहिए। कम से कम 14 डेंटल पॉइंट्स होना अनिवार्य है।
  • दांतों पर टार्टर या दाग नहीं होने चाहिए, इसलिए मेडिकल से पहले डेंटिस्ट से खून और पेशाब की जांच हीमोग्लोबिन air to primage to be the दांत साफ करवा लें।
  • होगी। पेशाब की विस्तृत जांच होगी। इसमें ब्लड शुगर, सीरम कोलेस्ट्रॉल, यूरिया, यूरिक एसिड और लिवर फेक्शन टेस्ट शामिल है।
  • फेफड़ों की जांच के लिए सीने का एक्सरे किया जाएगा।
  • दिल की धड़कन और कार्यप्रणाली की जांच के लिए ईसीजी होगी।
  • शरीर पर किसी बड़ी सर्जरी का निशान जो भविष्य में ड्यूटी में बाधा बने, अस्वीकार्य हो सकता है।
  • उम्मीदवार को मानसिक रूप से भी स्वस्थ होना चाहिए और उसे मिर्गी या अवसाद जैसी कोई बीमारी नहीं होनी चाहिए।

सबसे पहले समझ लें कि भर्ती केवल लिखित परीक्षा नहीं है। चयन चार चरणों में होता है:-

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Test)
  2. फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
  3. एडैप्टेबिलिटी टेस्ट 1 और 2
  4. मेडिकल टेस्ट

यानी आपको एक साथ स्टूडेंट + एथलीट + अनुशासित व्यक्ति बनना पड़ेगा।

लिखित परीक्षा में चार विषय आते हैं:-

  • Physics
  • Maths
  • English
  • Reasoning / RAGA

कठिनाई का स्तर 10वीं और 11वीं-12वीं NCERT के आसपास होता है, इसलिए कोचिंग की मोटी किताबों से पहले बेसिक मजबूत करें।

समयकार्य
सुबह 5 बजेउठना
5:30दौड़
6:30एक्सरसाइज
8:00Physics
11:00Maths
3:00English
5:00रिवीजन
7:00Mock Test
10:30सोना

एयरफोर्स नौकरी नहीं, जीवनशैली है।
आपको बनना होगा:-

  • अनुशासित
  • समय का पाबंद
  • फिट
  • आत्मविश्वासी

अग्निवीर वायु बनना मुश्किल नहीं है, लेकिन बिना योजना के असंभव है।
अगर आप रोज पढ़ाई, रनिंग, फिटनेस और व्यक्तित्व विकास पर काम करते हैं तो आपकी चयन संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

याद रखें —
फॉर्म भरने से नहीं, तैयारी बदलने से चयन होता है।

आज से शुरुआत करें, क्योंकि एक सीट उसी की होती है जो बाकी लोगों से पहले तैयार होता है।

Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे