ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी | देखिए कौन कौन हथियारो ने मचाया तबाही

ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर की पूरी जानकारी | देखिए कौन कौन हथियारो ने मचाया तबाही:-पराक्रम… 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक, 100 से ज्यादा को मार गिराया अभूतपूर्व… दो महिला सैन्य अफसरों ने ऑपरेशन की जानकारी दुनिया को दी

भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद मंगलवार देर रात पाकिस्तान के आतंकी अड्‌डों पर सबसे बड़ी स्ट्राइक की है। आतंकियों ने 22 अप्रैल को ‘धर्म’ पूछकर निदर्दोष पर्यटकों को मारा था, इसके जवाब में भारत ने ‘राष्ट्रधर्म’ निभाते हुए पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर सहित 9 आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए। भारत ने ऐसे 21 ठिकाने चिन्हित किए हैं। हमला देर रात तब हुआ, जब बढ़ी संख्या में आतंकी इन ठिकानों में थे।

इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं और सैकड़ों घायल हैं। बुधवार सुबह 10:30 बजे विदेश सचिव विक्रम मिली, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने दुनिया को भारत के परक्रम की जानकारी दी। पहली बार ऐसे ऑपरेशन की जानकारी महिला अफसरों ने दी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत एक वीडियो से हुई। जिसमें संसद हमले से पहलगाम हमले तक, पाकिस्तान की बर्बरता दिखाई गई है।

ज्यादातर को परिजनों के सामने मारा गया, ताकि डर पैदा हो। हमले का मकसद सांप्रदायिक तनाव फैलाना भी था, लेकिन सरकार और जनता की समझदारी से उनकी मंशा विफल हो गई। पाकिस्तान की भूमिक के बाद भारत ने नपी-तुली और आतंकी ढांचे नष्ट करने की कार्रवाई की ताकि आगे हमला न कर सके।’ इसके बाद कर्नल सोफिया ने और विंग कमांडर व्योमिका ने बताया, ‘ऑपरेशन सिंदूर रात 1:05 बजे शुरू हुआ और 1:30 बजे तक हमने 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया।

भास्कर न्यूज, नई दिल्ली। आतंकी ठिकाने तबाह होने से बौखलाई पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार रात से जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर भीषण गोलाबारी शुरू कर दी। उसके निशाने पर भारतीय रिहायशी इलाके और आम नागरिक हैं। इस हमले में 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 4 बच्चे हैं। भारतीय सैनिक दिनेश कुमार शर्मा शहीद हुए हैं। इस हमले में 57 नागरिक घायल हुए हैं।

राजौरी और बारामूला व कुपवाड़ा जिलों में भी बड़ा नुकसान है। पाकिस्तानी सेना की अंधाधुंध गोलीबारी से सैकड़ों घर, वाहन और एक गुरुद्वारा क्षतिग्रस्त हो गया। पुंछ के केंद्रीय गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा पर एक गोला गिरा, जिससे तीन सिख श्रद्धालुओं की मौत हो गई। भारतीय सेना पाकिस्तानी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस बीच, कश्मीर के 10 जिलों में हालात की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इसकी पुष्टि की। हालांकि, अभी तक धमाके किस वजह से हुए, यह स्पष्ट नहीं है। एहतिपातन पूरे अमृतसर में ब्लैकआउट कर दिया गया है। पुलिस ने हिदायत दी है कि लोग घरों में रहें और घबराएं नहीं। पुलिस कंट्रोल रूम का कहना है कि बटाला, तरनतारन चेक करवा लिया है, लेकिन सब जगह शांति है। स्थिति नियंत्रण में है। वहीं, जालंधर में भी शहर से दूर भोगपुर रोड पर धमाकों की आवाज सुनी गई।

सबसे बड़ी स्ट्राइक पाक में पंजाब के बहावलपुर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय पर हुई। जैश सरगना मसूद अजहर के परिवार के 14 लोग इसमें मारे गए। परिजनों को खोने से टूटा मसूद, मेरा कुनबा खत्म हो गया। काश में भी मर जाता तो अच्छा होता। उसकी बहन, भांजा-भतीजा व उनकी पत्नियां मारी गई। मसूद पहलगाम हमले के बाद अभी बहावलपुर से भाग कर एबटाबाद में आईएसआई के सेफ हाउस में दुबका है। 10 हजार मदरसों में मातमः पाक के पंजाब प्रांत और पीओके में स्ट्राइक के बाद से लगभग 10 हजार मदरसों में मातम और दहशत है। बुधवार सुबह भी यही हालात रहे। बहावलपुर की सुभान अल्लाह मस्जिद के बाहर खड़े मुअज्जम ने बताया कि हर जगह तबाही फैली हुई है।

पाकिस्तानी आर्मी चीफ सुपर बॉस के रोल में हैं। सूत्रों के अनुसार मुनीर ने मंगलवार रात की ही पाक सेना के सभी 9 कोर कमांडरों को राजधानी इस्लामाबाद बुला लिया है। देर रात मीटिंग के दौर के बाद सभी कमांडरों का कैप ऑफिस रावलपिंडी कैट बना दिया है।

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने स्ट्राइक के आद तुरंत कैबिनेट की अनौपचारिक इमरजेंसी मीटिंग बुलाई। सूत्रों के अनुसार उनके विरोधी रक्षा मंत्री ख्वाजा अब्वास सहित लगभग आधा दर्जन बड़े कैबिनेट मंत्रियों के नहीं आने से पीएम शरीफ को कुर्सी जाने का खतरा मंडराने लगा है। शरीफ सरहद और घरेलू सियासी मोर्चे पर घिरे हुए हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक में सेना की कार्रवाई की सराहना की। सूत्रों के अनुसार, मोदी ने कहा, ‘ये तो होना ही था। पूरा देश हमारी ओर देख रहा था। हमें अपनी सेना पर गर्व है।

उन्होंने धर्म पूछकर गोलियां मारी थीं। हम धर्म नहीं पूछते। हमारा पहला धर्म देश है। हमारा पहला धर्म समाज है जिससे मिलकर देश बना है। परिवार है जिससे मिलकर समाज बना है। मां है, जिसने हमें बनाया है। हमारा देश गोद है जिसमें हम पले-बड़े हैं। और वो सिंदूर भी, जो हमारी आन-बान-शान और लाज है। हमने सिंदूर की ताकत दुनिया को दिखाई। आज जो पाकिस्तान आततायियों की मौत पर घड़ियाली आंसू बहा रहा है, उसे हमारे उन घरों के हालात का अंदाजा कैसे हो सकता है जिनके आंगन सूने हो गए।जिनकी रसोइयों का स्वाद चला गया, जिनको गोद उजड़ गई। जिन मांगों का सिंदूर मिट गया। ये भारत है।

यहां धर्म के नाम पर कभी कोई भेदभाव न हुआ है, न होगा। यही बजह है कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकी अड्डों को तबाह करने वाले ऑपरेशन सिंदूर की सेना की तरफ से जानकारी भी दो बेटियों ने दी। नाम है कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह। कुल मिलाकर पाकिस्तान हो या कोई और देश उनका सिंदूर से कोई वास्ता भले नहीं हो, लेकिन आज के बाद कोई इस सिंदूर की ताकत को भुला नहीं पाएगा।

भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर मंगलवार रात मिसाइल स्ट्राइक की। 2016 में उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 में पुलवामा हमले के बाद एयर स्ट्राइक के बाद यह तीसरी स्ट्राइक थी, जिसे मिसाइल से अंजाम दिया गया। अत्याधुनिक राफेल लड़ाकू विमानों ने 24 से अधिक घातक मिसाइलें दागीं। स्कैल्प क्रूज मिसाइलों और हैमर बॉम्ब ने आतंकी ठिकानों पर सटीक निशाने साधे। भारतीय सेना ने कहा है कि हमले में सिर्फ आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया। जानिए भारत ने किन मिसाइल और बॉम्ब से पाकिस्तान में तबाही मचा दी….

  • फ्रांस से खरीदे गए 36 राफेल जेट के बेड़े का पहली बार इस्तेमाल। भारत के पास मौजूद सबसे अत्याधुनिक विमानों में से एक। परमाणु मिसाइल ले जाने में सक्षम
  • पाकिस्तान के पास जेएफ-17, जे-10, एफ-16 जैसे पुराने जेट। ये राफेल की तुलना में कमजोर हैं।

‘स्टॉर्म शैडो’ भी नाम। हवा से लॉन्च की जाने वाली लॉन्ग रेंज कूज मिसाइल है। कम ऊंचाई पर सबसोनिक रफ्तार से बढ़ती है। दुश्मन के राडार ट्रैक नहीं कर सकते। फायर, फॉरगॉट मोड में काम करती है।

  • टारगेट के पास पहुंचकर ऊपर उठती है। अपलोड फोटो से टारगेट मिलाती है और मुंह के बल घुस जाती है। राफेल, मिराज 2000 से दाग सकते हैं। भारत, फ्रांस, यूके, यूक्रेन, इटली और मिस्र के पास है। पाकिस्तान के पास नहीं है।
  • इसमें 450 किलो का BROACH (Bomb Royal Ordnance Augmented Charge) वारहेड लगा। यह बंकरों और मजबूत ठिकानों जैसे कठोर स्ट्रक्बर को भी भेदने में सक्षम है।
  • 8 करोड़ रुपए कीमत एक मिसाइल की। भारत ने 2003 में सेना में शामिल किया। स्कैल्प से लैस राफेल अंबाला में तैनात।
  • हैमर (Highly Agile Modular Munition Extended Range) पाकिस्तान के किलेनुमा आतंकी ठिकानों में घुसने के लिए सही विकल्प। मारक क्षमता हवा से जमीन पर 70 किमी तक।
  • जीपीएस, लेजर गाइडेंस से लैसा टारगेट पर सटीक निशाना लगातीस है। इस पर किसी भी जैमर का असर नहीं होता।
  • एक राफेल 6 तैगर मिसाइल ले जाने में सक्षम। ऐसे में एक साथ टारगेट्स को ध्वस्त करते है। अभेडा माने जाने वाले बंकरों को भी नष्ट कर देती है।
  • 1000 किलो तक के बॉम्ब ले जाने में सक्षम। राफेल, मिराज तेजस, सुखोई से दाग सकते हैं। 84 लाख रुपए एक हैमर बम की कीमत।
  • एक तरह का लॉइटरिंग म्युनिशन है। सुसाइड, आत्मघाती या विस्फोटक ड्रोन भी कहते हैं। भारतीय सेना ने पहली बार आतंकवाद के खिलाफ इनका इस्तेमाल किया है।
  • हमले से पहले टारगेट के ऊपर मंडराते हैं। टारगेट पर लॉक हो जाते हैं, तो उससे टकराकर ध्वस्त कर देते हैं।
  • नागास्त्र-1 को 2 से 15 किमी, 15 से 50 किमी और 50 से 100 किमी की दूरी से नियंत्रित किया जा सकता है।
  • एक बार उड़ने के बाद लक्ष्य को खोजते हैं और उसे नेस्तनाबूद कर ही दम लेते हैं।
  • बॉम्ब ले जाने में भी सक्षम। ये छिपे हुए या शॉर्ट टर्म टारगेट को बिना किसी मानव हस्तक्षेप के भेद सकते हैं।
  • 480 नागारा-1 मिले हैं भारतीय सेना को। एआई से लैस हैं।
  • 75% पुर्ने भारतीय हैं। नागपुर की कंपनी ने बनाया है।
  • पाकिस्तान को चीन से मिला एचक्यू-१ सैम्स एयर डिफेंस सिस्टम भारत की एक भी मिसाइल नहीं भांप नहीं पाया। पाक ने हर सिस्टम पर 30 लाख डॉलर खर्चे हैं। इधर, मिसाइल अटैक के बाद भारत ने पाक सीमा पर एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिवेट कर दिया है।
  • भारत ने 2018 में रूस से 5.43 अरब डॉलर के 5 सिस्टम खरीदे थे। तीन मिल चुके हैं। दो 2026 में मिलेंगे। यह हर हमला नाकाम करने में सक्षम है।
  • एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम दुनिया का सबसे घातक और शक्तिशाली एयर डिफेंस सिस्टम है। रेंज 40 से 400 किमी तक है। यह अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान को भी मार गिराने में सक्षम है।
  • डिफेंस सिस्टम 4 तरह की मिसाइल से लैस है। यह एक साथ 300 टारगेट्स को ट्रैक कर सकता है।
  1. स्पाइस-2000 बॉम्बः जीपीएस, ईओ (इलेक्ट्रो ऑप्टिकल) गाइडेड इजराइल बॉम्ब हैं। टारगेट के पास विस्फोट करते हैं। टारगेट तक जाने के लिए इंफ्रारेड या विजिबल लाइट सेंसर इस्तेमाल करती है।
  2. क्रिस्टल मैज मिसाइलः हवा से हमला करती है। अंतिम क्षण तक टारगेट कंट्रोल कर सकते हैं।
  3. मिराज विमानः बालाकोट स्ट्राइक में भी इस्तेमाल। जीपीएस, लेजर गाइडेड बॉम्ब सिस्टम्स से लैस। भारत के पास पेववे 2. सुदर्शन लेजर बॉम्ब हैं।
  4. डिकॉय फ्लेयर्स प्रकाशीय गोले दुश्मन को धोखा देते हैं। हमला कहाँ से होगा, समझ नहीं पाता।

जीपीएस से टारगेट, एआई ने रास्ता चुना, जैमर ने चकमा दिया, स्टैंडऑफ बॉम्ब से बिना सीमा लांघे टारगेट खत्म

  • सैटेलाइट, यूएवी को-ऑर्डिनेशन इसरो के कार्टोसैट ने रियल टाइम इमेज दी। डीआरडीओ के यूएवी रुस्तम-नेत्रा ने ग्राउंड मोमेंट बताया। सिमनिट ने संचार डेटा दिया।
  • एलओसी के भीतर से टारगेट ध्वस्त… स्टैंड ऑफ अटैक किया। विमानों ने सीमा पार किए बिना 60 किमी दूर लक्ष्य भेदे। स्पाइस 2000. क्रिस्टल मैज चॉम्ब गिराए।
  • राफेल, मिराज की तकनीकी ताकत.. मिराज-2000 जीपीएस गाइडेड हथियार, राफेल मेटियोर मिसाइल व स्पेक्ट्रा जैमिंग सिस्टम से लैस है। मल्टीरोल क्षमता निभाई।
  • इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर… सीमा के करीब पहुंच सफेल ने स्पैक्ट्रा प्रणाली ने पाक के राडार जाम किए। स्पूकिंग से छद्रा सिग्नल भेजे। इसरो पाक राडार भ्रमित हो गए।
  • लॉइटरिंग म्यूनिशन, डिकॉय फ्लेयर्स ने पाक एयर डिफेंस करे चकमा दिया। नास (हत्फ 9) मिसाइल प्रणाली निष्क्रिय रही
YOUTUBESUBSCRIBE
TELEGRAMjoin
Whatsapp Group JoinCLICK HERE

Result

Latest Jobs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top