झारखंड में स्पेशल टिचर बनने के लिए ऐसे करें तैयारी- परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

झारखंड में स्पेशल टिचर बनने के लिए ऐसे करें तैयारी- परीक्षा पैटर्न और सिलेबस

झारखंड में स्पेशल टिचर बनने के लिए ऐसे करें तैयारी- परीक्षा पैटर्न और सिलेबस:-झारखंड में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा राज्य में स्पेशल असिस्टेंट टीचर के 3451 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह नियुक्ति विशेष रूप से दिव्यांग विद्यार्थियों (श्रवण बाधित, दृष्टिबाधित, मानसिक/बौद्धिक दिव्यांग आदि) की शिक्षा के लिए की जाएगी। खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा, चयन पूरी तरह लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

झारखंड-कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्पेशल टीचर के 3451 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 12 दिसंबर से शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए करेक्शन विंडो 13-14 जनवरी तक खुली रहेगी। इंटरमीडएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर के 2,399 पदों पर भर्ती होगी।

ग्रेजुएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर मैथ्स एंड साइंस के लिए 356 पद, ग्रेजुएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर सोशल साइंस के लिए 352 पद, ग्रेजुएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर लैंग्वेज के लिए 344 पद है। इंटरमीडिएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर की सैलरी 25,500-81,100 रुपए प्रतिमाह होगी। ग्रेजुएट ट्रेंड असिस्टेंट टीचर की सैलरी 29,200-92,300 रुपए प्रतिमाह होगी।

मान्यता प्राप्त संस्थान से डीएड या बीएड की डिग्री। किसी भी दिव्यांग श्रेणी में एक साल का स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा। या सामुदायिक पुनर्वास में डिप्लोमा और स्पेशल एजुकेटर का छह माह का डिप्लोमा होना चाहिए।

उम्मीदवार का न्यूनतम एज लिमिट 21 वर्ष है। ईडब्ल्यूएस के लिए अधिकतम 40 वर्ष है। ओबीसी के लिए अधिकतम 42 वर्ष है। एससी, एसटी के लिए अधिकतम 45 वर्ष है। सभी कैटेगरी की महिला के लिए अधिकतम 43 वर्ष है। आवेदन शुल्क : जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 100 रुपए देने होंगे। एससी, एसटी, महिला को 50 रुपए देने होंगे।

ऑफिशियल वेबसाइट jssc. jharkhand.gov.in पर जाएं। “New Registration” पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें। लॉग इन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। सभी डॉक्यूमेंट्स सब्मिट करें। फीस जमा करके फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।

कंप्यूटर आधारित टेस्ट, शारीरिक परीक्षण, चिकित्सा परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन है।

झारखंड में विशेष सहायक शिक्षक की बंपर भर्तियां होने जा रही है। शिक्षक बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा अवसर है। परीक्षा में इंटरमीडिएट प्रशिक्षित शिक्षक पद के लिए तीन प्रश्न पत्र होगे। वहीं, स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक के लिए चार प्रश्न पत्र होंगे। ऐसे में इस परीक्षा की तैयारी करना बेहद कठिन हो जाता है।

लेकिन, भाषा के विषय पर मजबूत पकड़ और झारखंड के साथ देश-दुनिया का अच्छा ज्ञान हासिल कर सफलता पायी जा सकती है। इसलिए सही रणनीति और लगन के साथ परीक्षा की तैयारी करनी होगी। परीक्षा की तैयारी की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है…

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग इस परीक्षा को आयोजित कराएगा। इसमें मुख्य परीक्षा विभिन्न स्तरों (इंटरमीडिएट और स्नातक) के लिए अलग-अलग पालियों में ली जाएगी। प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय दोनों प्रकार के होंगे।

इस स्तर के लिए मुख्य परीक्षा में तीन प्रश्नपत्र होंगे। इस परीक्षा में 12वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे।

विषय: हिन्दी, अंग्रेजी, संताली, मुंडारी, हो, खड़िया, कुड्ख, कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरमनिया, उड़िया, संस्कृत आदि में से कोई एक भाषा।

  • इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। गलत उत्तर देने पर अंक की कटौती नहीं की जाएगी।
  • अभ्यर्थियों को इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।

विशेषः- यह पत्र केवल क्वालीफाइंग होगा। इसमें न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है। इसके अंक मेरिट सूची में नहीं जुड़ेंगे। इस प्रश्नपत्र में फेल होने पर आगे के प्रश्नपत्र नहीं जांचे जाएंगे।

विषयः कार्मिक विभाग द्वारा अधिसूचित भाषाओं (हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, संताली, बांग्ला, मुंडारी, हो, खड़िया, कुडुख, कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरमनिया, उड़िया, संस्कृत) में से कोई एक।

  • इस परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।
  • गलत उत्तर देने पर अंक की कटौती नहीं की जाएगी। इस प्रश्न पत्र को हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।

विशेषः- यह पत्र केवल क्वालीफाइंग होगा। इसमें न्यूनतम 33% अंक लाना अनिवार्य है। इसके अंक मेरिट सूची में जुड़ेंगे। इसलिए इसमें स्कोर करना बहुत जरूरी है।

  • विषय :- सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, सामान्य गणित, तर्कशक्ति, कंप्यूटर का ज्ञान और झारखंड राज्य से संबंधित ज्ञान।
  • महत्वः- यह सबसे विस्तृत खंड है और उम्मीदवार के चयन के लिए निर्णायक है।

इस स्तर के लिए मुख्य परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होंगे। इसमें स्नातक स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे।

पत्र-1, पत्र-2 और पत्र-3: यह तीनों पेपर इंटरमीडिएट पेपर की तरह ही होंगे। लेकिन स्नातक स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे।

यह उस विषय से संबंधित होगा जिसके लिए अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं (जैसे- गणित एवं विज्ञान शिक्षक, समाज विज्ञान शिक्षक, या भाषा शिक्षक)।

भाषा शिक्षक के लिए:- प्रश्न पत्र में 50 फीसद प्रश्न अंग्रेजी से और 50 फीसदी प्रश्न अधिसूचित भाषा (हिंदी/संस्कृत आदि) से पूछे जाएंगे।

  • पंचायती राज, देश की राजनीतिक प्रणाली, सामुदायिक विकास, भारतीय संविधान के प्रमुख भाग और अनुच्छेद की तैयारी करें।
  • स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण चरण, प्रमुख नेता और उनका योगदान। झारखंड के राष्ट्रीय अआंदोलन में योगदान पर विशेष ध्यान दें।
  • भारत का भूगोल (नदियां, पर्वत, जलवायु), भारतीय कृषि की विशेषताएं, प्राकृतिक संसाधनों की जानकारी रखें।
  • वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय/अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, प्रमुख खेल खिलाड़ी, और नवीनतम सरकारी योजनाओं के बारे में पढ़ें।
  • भारतीय भाषाएं, लिपि, राजधानी, मुद्रा, महत्वपूर्ण पुस्तकें और उनके लेखक के बारे में जानें।
  • झारखण्ड के इतिहास (बिरसा मुंडा, सिद्ध-कान्हू आदि) और भूगोल (नदियां, खनिज, उद्योग) पर विशेष ध्यान दें क्योंकि यहां से सीधे प्रश्न पूदे जाते हैं।
  • झारखंड के जिलों, खनिजों और नदियों के लिए मैप का प्रयोग करें। इससे चीजें लंबे समय तक याद रहती हैं।

यह स्कोरिंग पेपर है। यदि खोरठा, नागपुरी या हिंदी चुनी है, तो उसका व्याकरण और साहित्य अच्छे से तैयार करें। पिछले वर्षों के जेएसएससी के प्रश्नपत्रों से भाषा के पैटर्न को समझे।

गणित और रीजनिंग इनके लिए केवल पड़ने से काम नहीं चलेगा, आपको अभ्यास करना होगा। पुराने प्रश्नपत्रों को हल करें। गणित में प्रतिशत, लाभ-हानि, औसत, और समय-कार्य जैसे चैप्टर पर पकड़ मजबूत करें।

  • कंप्यूटर:- यह भाग छोटा है लेकिन पूरे अंक दिला सकता है। एमएस ऑफिस के शॉर्टकट कीज, फुल फॉर्म्स (जैसे एचटीटीपी, रैम, रोम) और इंटरनेट शब्दावली को याद करें।
  • समसामयिकी:- पिछले 6-8 महीनों के करेंट अफेयर्स तैयार करें। विशेष रूप से झारखण्ड सरकार की नई योजनाओं, बजट

सफलता पाने के लिए आपको पाठ्यक्रम के हर खंड को गहराई से समझना होगा। सामान्य अध्ययन: इसमें प्रश्नों का उद्देश्य अभ्यर्थी की सामान्य जानकारी और समाज में उनके अनुप्रयोग की जांच करना है।

  • प्रमुख विषयः वर्तमान घटनाएं, दिन-प्रतिदिन की घटनाओं का सुक्ष्म अवलोकन, वैज्ञानिक दृष्टिकोण।
  • टॉपिक्सः सम-सामयिक विषय, वैज्ञानिक प्रगति, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, भारतीय भाषाएं, पुस्तक, लिपि, राजधानी, मुद्रा, खेल-खिलाड़ी, महत्वपूर्ण घटनाएं। भारत का इतिहास संस्कृति, भूगोल, पर्यावरण, स्वतंत्रता आआंदोलन, भारतीय कृषि प्राकृतिक संसाधनों की विशेषताएं, संविधान एवं राज्य व्यवस्था, देश की राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, पंचवर्षीय योजना ।

यह खंड झारखण्ड की परीक्षाओं में सबसे महत्वपूर्ण होता है। टॉपिक्सः झारखण्ड राज्य का भूगोल, इतिहास, सभ्यता, संस्कृति, भाषा-साहित्य, स्थान, खान-खनिज, उद्योग, राष्ट्रीय आंदोलन में झारखण्ड का योगदान, विकास योजनाएं, खेल-खिलाड़ी, व्यक्तित्व, नागरिक उपलब्धिया, राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय महत्व के विषय।

सामान्य विज्ञान इसमें दिन-प्रतिदिन के अवलोकन और अनुभव पर आधारित विज्ञान की सामाना समझ से संबंधित प्रश्न होंगे, जैसा कि एक शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षित है। आपको बहुत विशेषज्ञ होने की आवश्यकता नहीं है. लेकिन मूल सिद्धांतों की जानकारी होनी चाहिए।

  • सामान्य गणित: इस विषय में सामान्यतः मैट्रिक (10वीं) स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमे अंकगणित, बीजगणित, ज्यामिति, और त्रिकोणमिति के मूलभूत प्रश्न शामिल सकते रोजनिंग: इसमें शाब्दिक और गैर-शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • टॉपिक्सः सादृश्य, समानता एवं भिन्नता, स्थान कल्पना, समस्या समाधान, विश्लेषण, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंकगणितीय तर्कशक्ति, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला, कूट लेखन तथा कूट व्याख्या आदि।
  • कम्प्यूटर का मूलभूत ज्ञान: इसमें कम्प्यूटर के विभिन्न उपकरणों, एम.एस. विन्डोज ऑपरेटिंग सिस्टम एम. एस. ऑफिस और इंटरनेट संचालन की विधि की जानकारी से संबंधित प्रशन पूछे जाएंगे।

झारखंड स्पेशल टीचर भर्ती 2026 राज्य के युवाओं के लिए सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा अवसर है। यदि आप विशेष शिक्षा के क्षेत्र में योग्य हैं और स्थायी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। समय रहते आवेदन करें और सिलेबस के अनुसार तैयारी शुरू करें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
कर्क राशि वालों की ऐसी होती है पर्सनालिटी – देखें मोबाइल हो गया है स्लो- तो ये सेंटिग करें भारत की वो जगहें जहाँ नहीं पडती ठंढ पैर दर्द से तुरंत छुटकारा पाने के लिए करें ये काम उम्र से छोटा दिखना है तो रोज खाएं ये चिज
कर्क राशि वालों की ऐसी होती है पर्सनालिटी – देखें मोबाइल हो गया है स्लो- तो ये सेंटिग करें भारत की वो जगहें जहाँ नहीं पडती ठंढ पैर दर्द से तुरंत छुटकारा पाने के लिए करें ये काम उम्र से छोटा दिखना है तो रोज खाएं ये चिज