पटना यूनिवर्सिटी और पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी का मेरिट लिस्ट जारी – यहाँ से देखें:-पटना विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को चार वर्षीय स्नातक कोर्स सत्र 2025-29 में एडमिशन के लिए पहली मेधा सूची जारी कर दी गयी है. विश्वविद्यालय में सबसे अधिक बीएन कॉलेज में साइकोलॉजी विभाग के सामान्य वर्ग के छात्र का कटऑफ 99.7 प्रतिशत रहा. वहीं पॉलिटिकल साइंस में 97.8 प्रतिशत रहा.
साइकोलॉजी का 99.71%, राजनीति विज्ञान का 97.8% रहा कटऑफ
इसके अलावा पटना कॉलेज के भूगोल विभाग का कटऑफ 96.2 प्रतिशत, पटना सायंस कॉलेज के जूलॉजी विभाग का कटऑफ 95.4 प्रतिशत, पटना सायंस कॉलेज में फिजिक्स विभाग में सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों का कटऑफ 94.8 प्रतिशत रहा. विभिन्न कॉलेजों में सबसे अधिक डिमांड जूलॉजी, गणित, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, इकोनोमिक्स, जियोग्राफी विषय की है
पहली मेधा सूची से 13 से 16 जून तक लेना होगा एडमिशन
पटना विवि ने विभिन्न कॉलेजों के लिए 5 जून तक आवेदन आमंत्रित किया था. प्रथम मेधा सूचि में प्रथम स्थान पर मान्या गिरी रही हैं, जिन्होंने 99.7 प्रतिशत अंक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से प्राप्त किया है. मान्या ने बिहार नेशनल कॉलेज के मनोविज्ञान विषय में नामांकन के लिए अपना प्रथम विकल्प दिया था, जिसे आवंटित किया गया है.
पटना विवि. स्नातक में एडमिशन के लिए पहली मेधा सूची हुई जारी
रेगुलर कोर्स से कुल 3443 आवेदकों का चयन किया गया जिसमें छात्र 1622 और 1821 छात्राएं शामिल हैं. प्रथम मेधा सूची में चयनितों का अधिकतम मार्क्स 99.7 प्रतिशत और न्यूनतम मार्क्स 50 प्रतिशत रहा. वहीं वोकेशनल कोर्स में कुल 654 विद्यार्थियों की प्रथम मेधा सूची जारी की गयी है. जिसमें 340 छात्राएं और 314 छात्र शामिल है. चोकेशनल कोर्स में अधिकतम मेधा अंक 95.4 प्रतिशत और न्यूनतम 43.8 प्रतिशत रहा.
मेरिट लिस्ट जारी करते कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह.
पटना विवि के कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह ने विवि की वेबसाइट पर मेधा सूची जारी करते हुए कहा कि प्रथम मेधा सूची में छात्रों के नामांकन के लिए उनके मेरिट कम चॉइस बेसिस के आधार पर यह लिस्ट जारी की गयी है. उन्होंने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामना देते हुए कहा कि विद्यार्थी अपना नामांकन 13 जून से 16 जून के बीच ले सकेंगे.
कॉलेजवार विभिन्न विषयों का कट ऑफ (जेनरल के लिए)
बीएन कॉलेज
विषय | कटऑफ |
साइकोलॉजी | 99.71% |
पॉलिटिकल साइंस | 97.8% |
जियोग्राफी | 92.8% |
जूलॉजी | 89.8% |
फिजिक्स | 88.4% |
इकोनॉमिक्स | 88.6% |
पटना सायंस कॉलेज
विषय | कटऑफ |
जूलॉजी | 95.4% |
फिजिक्स | 94.8% |
केमिस्ट्री | 94.4% |
स्टैटिस्टिक्स | 94% |
गणित | 93.6% |
मगध महिला कॉलेज
विषय | कटऑफ |
पॉलिटिकल साइंस | 97.8% |
बीकॉम, सेल्फ फाइनेंस) | 95.6% |
हिस्ट्री | 95% |
गणित | 93.6% |
इकोनॉमिक्स | 89.6% |
फिजिक्स | 93.2% |
पटना कॉलेज
विषय | कटऑफ |
पॉलिटिकल साइंस | 96.6% |
इकॉनॉमिक्स | 96.6% |
जियोग्राफी | 96.2% |
हिस्ट्री | 94.6% |
वाणिज्य महाविद्यालय
बीकॉम रेगुलर | 96.6% |
बीकॉम सेल्फ फाइनेंस | n 89% |
पीपीयू : स्नातक में आज से 17 जून तक होगा नामांकन
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) स्नातक नियमित सत्र 2025-2029 में नामांकन के लिए बुधवार को कटऑफ जारी कर दी गयी. कटऑफ के आधार पर स्टूडेंट्स आवंटित कॉलेजों में अब 17 जून तक नामांकन ले सकते हैं. कटऑफ के आंकड़ों पर ध्यान दें, तो सबसे हाइ कटऑफ में राजनीति विज्ञान, इतिहास, जूलॉजी शामिल हैं. राजधानी के प्रीमियर कॉलेजों में शुमार एएन कॉलेज के कटऑफ पर ध्यान दें, तो यहां राजनीति विज्ञान के लिए 89.20 सामान्य वर्ग के लिए है.
एएन में राजनीति विज्ञान का कटऑफ 89.2%
इसके अतिरिक्त सामान्य वर्ग में ही इतिहास के लिए 86.20, भूगोल 85.20, इतिहास 86.20, रसायनशास्त्र 81.6, कॉमर्स 84.20, जूलॉजी 86.20, मनोविज्ञान 78.40, अर्थशास्त्र 83.40, हिंदी 77.20, मनोविज्ञान 78.40 रहा है. कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस में जूलॉजी 86, अर्थशास्त्र 80.20, भूगोल 82.40, हिंदी 79.40, राजनीतिक विज्ञान 85.80, कॉमर्स 83.20, रसायनशास्त्र 82 प्रतिशत रहा है. जेडी वीमेंस कॉलेज का सामान्य वर्ग महिला का जूलॉजी में 80.20, इतिहास 77.40, राजनीतिक विज्ञान 77.80, कॉमर्स 78.17, हिंदी 65.80 प्रतिशत रहा, डीएसडब्ल्यू प्रो राजीव रंजन ने बताया कि रविवार व छुट्टी के दिनों में भी नामांकन कार्य जारी रहेंगे. इसके लिए सभी कॉलेजों को निर्देशित किया गया है. नामांकन के समय एनआरआइ, वार्ड, डोनर, खेल, फाइन आर्ट, एनसीसी, एनएसएस, आर्मी, एक्स आर्मी के लिए भी कोटा निर्धारित किया गया है.
नामांकन कार्यक्रम
- नामांकन की अंतिम तिथि: 17 जून नामांकन का वैलिडेशन 18 जून
- दूसरी मेधा सूची 21 जून
- नामांकन की अंतिम तिथि: 26 जून नामांकन का वैलिडेशन 27 जून
- तीसरी मेधा सूची : 30 जून नामांकन की अंतिम तिथि: चार जुलाई नामांकन का वैलिडेशन पांच जुलाई
- चौथी मेधा सूची : आठ जुलाई नामांकन की अंतिम तिथि: 12 जुलाई नामांकन वैलिडेशन 14 जुलाई
- नए सत्र का शुभारंभ 15 जुलाई
Important Links
पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी का पहला मेरिट लिस्ट जारी | Link Active |
पटना विश्वविद्यालय प्रथम मेरिट लिस्ट जारी | Link Active |
Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
TELEGRAM Group Join | join |
YOUTUBE Join | SUBSCRIBE |