बिहार दरोगा परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार में “पुलिस अवर निरीक्षक” के पद पर नियुक्ति हेतु जारी किये गये विज्ञापन संख्या -05/2025 के क्रम में अभ्यर्थियों की प्रारंभिक लिखित परीक्षा दिनांक-18.01.2026 (रविवार) एवं 21.01.2026 (बुधवार) को दो-दो पालियों में आयोजित की जायेगी।
| Name | Bihar Daroga Admit Card 2025 |
| Type | Admit Card |
| Post Name | Sub Inspector (SI) |
| Exam Date | 18 January & 21 January 2026 |
| Admit Card Release Date | 30 December 2025 |
| Mode of Admit Card Download | Online |
| Official Website | CLICK HERE |
BPSSC प्रारंभिक परीक्षा ई-एडमिट कार्ड 30 दिसंबर से डाउनलोड करें
प्रारंभिक लिखित परीक्षा का ई-प्रवेश-पत्र (E-Admit Card) आयोग की वेबसाईट https://bpssc.bihar.gov.in के ‘Bihar Police’ टैब पर दिनांक 30.12.2025 से उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी अपना ई-प्रवेश-पत्र स्वयं डाउनलोड कर लें। यदि किसी परिस्थितिवश अभ्यर्थी ई-प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं कर सकें तो वे दिनांक-09.01.2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से संध्या 17:00 बजे तक आयोग के 5, हार्डिंग रोड, पटना-800001 स्थित कार्यालय से अपने खर्च पर डुप्लिकेट ई-प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा केंद्र जानकारी जाँचें, एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें
अनुक्रमांकवार परीक्षा केन्द्र का विवरण आयोग की वेबसाईट के ‘Bihar Police’ टैब पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी सुनिश्चित हो लें कि डाउनलोड किया गया ई-प्रवेश-पत्र उसके अनुरूप है। अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि अपने प्रवेश पत्र को परीक्षा के बाद भी सुरक्षित रखें, क्योंकि बाद के चरणों में आयोग/नियुक्ति प्राधिकार द्वारा इसकी मांग की जा सकती है। उपर्युक्त के सम्बन्ध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है।
पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा व ई-प्रवेश-पत्र सूचना
गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार में “पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर चयन हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा एवं ई-प्रवेश-पत्र संबंधी सूचना
BPSSC SI प्रीलिम्स परीक्षा कार्यक्रम घोषित
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा गृह विभाग (आरक्षी शाखा) बिहार सरकार में “पुलिस अवर निरीक्षक” के पद पर चयन हेतु जारी किये गये विज्ञापन संख्या-05/2025 के क्रम में प्रारंभिक लिखित परीक्षा दिनांक 18/01/2026 (रविवार) एवं 21/01/2026 (बुधवार) को दो-दो पाली में निम्नांकित कार्यक्रमानुसार आयोजित की जायेगी।
बिहार दरोगा प्रारंभिक लिखित परीक्षा 2025 : परीक्षा कार्यक्रम
| दिनांक | पाली | परीक्षा अवधि (2 घंटे) | परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम |
| 18.01.2026 (रविवार) | प्रथम पाली | 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न तक | 08:30 बजे पूर्वाह्न |
| 18.01.2026 (रविवार) | द्वितीय पाली | 14:30 बजे अपराह्न से 16:30 बजे अपराह्न तक | 13:00 बजे अपराह्न |
| 21.01.2026 (बुधवार) | प्रथम पाली | 10:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे मध्याह्न तक | 08:30 बजे पूर्वाह्न |
| 21.01.2026 (बुधवार) | द्वितीय पाली | 14:30 बजे अपराह्न से 16:30 बजे अपराह्न तक | 13:00 बजे अपराह्न |
परीक्षा में प्रवेश हेतु ई-एडमिट कार्ड व वैध ID अनिवार्य
ई-प्रवेश-पत्र दिनांक-18.01.2026 (रविवार) एवं दिनांक-21.01.2026 (बुधवार) को दो-दो पाली में आयोजित होने वाली प्रारंभिक लिखित परीक्षा हेतु उम्मीदवारों का ई-प्रवेश-पत्र (E-Admit Card) आयोग की वेबसाईट https://bpssc.bihar.gov.in के ‘Bihar Police’ टैब पर दिनांक-30.12.2025 से उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें। स्पष्ट किया जाता है कि डाक द्वारा प्रवेश-पत्र नहीं भेजा जायेगा। आवंटित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ई-प्रवेश पत्र के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे-मतदाता पहचान-पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा पासपोर्ट भी प्रस्तुत करना होगा। यदि ई-प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है या उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर अपने साथ आवेदन-पत्र के समरूप 2 (दो) फोटोग्राफ भी लायेंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने पर आयोग कार्यालय से प्राप्त करें
जो अभ्यर्थी किसी कारणवश वेबसाईट से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सकें वे दिनांक-09.01.2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से संध्या 17:00 बजे तक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के 5, हार्डिंग रोड, पटना-800001 स्थित कार्यालय से अपने आवेदन-पत्र की पावती की छायाप्रति एवं एक वैध फोटोयुक्त पहचान-पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होकर अपने खर्च पर डुप्लिकेट ई-प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
प्रवेश-पत्र परीक्षा के बाद भी सुरक्षित रखें
अनुक्रमांकवार परीक्षा केन्द्रों की सूची आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी सुनिश्चित हो लें कि डाउनलोड किया गया ई-प्रवेश-पत्र उसके अनुरूप है। अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि अपने प्रवेश-पत्र को परीक्षा के बाद भी सुरक्षित रखें, क्योंकि बाद के विभिन्न प्रक्रियाओं यथा-मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, अभिलेख सत्यापन एवं योगदान के समय नियुक्ति प्राधिकार आयोग द्वारा इसकी मांग की जा सकती है।
OMR शीट निर्देशों की अनदेखी से अभ्यर्थित्व रद्द
प्रारंभिक लिखित परीक्षा से संबंधित उत्तर-पुस्तिका (OMR Sheet) पर मुद्रित अनुदेश का प्रतिरूप (Specimen Copy) अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग की वेबसाइट पर दिया जा रहा है। प्रायः पाया गया है कि कुछ अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा में ओ०एम०आर (OMR) आधारित उत्तर पुस्तिका पर वांछित सूचनाओं (यथा-रौल नम्बर, प्रश्न-पुस्तिका नम्बर, अनुच्छेद लेखन तथा हस्ताक्षर) की प्रविष्टि दिये गये आवश्यक निर्देशों/अनुदेशों के अनुसार नहीं की जाती है जिस कारण उनका अभ्यर्थित्व रद्द हो जाता है एवं उनकी उत्तर-पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाता है।
परीक्षा से पहले OMR निर्देश अवश्य पढ़ें
उपर्युक्त त्रुटियों से बचाव हेतु अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि लिखित परीक्षा के पूर्व वेबसाईट पर दिये गये लिखित परीक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्देशों का अध्ययन कर लें एवं उत्तर-पुस्तिका (OMR Sheet) पर मुद्रित अनुदेश के प्रतिरूप (Specimen Copy) के अनुसार पूर्वाभ्यास कर लें, ताकि उपरोक्त त्रुटियों से बचाव हो सके और आपकी उत्तर-पुस्तिका अमान्य न हो।
रौल नम्बर स्टिकर के अनुसार ही सीट ग्रहण करें
अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि लिखित परीक्षा के दौरान वे रौल नम्बर स्टिकर पर छपे नाम, फोटो एवं रौल नम्बर के अनुरूप ही अपने निर्धारित स्थान पर बैठे अन्यथा स्थिति में उनकी अभ्यर्थित्व रद्द कर दिया जाएगा।
प्रथम पाली 8:30 व द्वितीय पाली 1:00 बजे रिपोर्ट करें
अभ्यर्थियों को पुनः सूचित किया जाता है कि परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाईम प्रथम पाली के लिए प्रातः 08:30 बजे एवं द्वितीय पाली के लिए 13:00 बजे है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रथम पाली के लिए प्रवेश पूर्वाह्न 09:30 बजे एवं द्वितीय पाली के लिए प्रवेश अपराह्न 14:00 बजे तक ही दिया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में उक्त निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
बिहार दरोगा एडमिट कार्ड 2025 कैसे डाउनलोड करें?
अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
How To Check & Download Bihar Daroga Admit Card 2025 (Step-by-Step)
- सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
https://bpssc.bihar.gov.in - होम पेज पर “Bihar Police” टैब पर क्लिक करें।
- अब “SI Prelims Admit Card 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर अपना Registration Number और Password / Date of Birth दर्ज करें।
- सभी विवरण भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका Bihar Daroga Admit Card 2025 खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और A4 साइज में प्रिंट आउट निकाल लें।
- एडमिट कार्ड पर नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, पाली और परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से जाँच लें।
- परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar/Voter ID/Driving License/PAN/Passport) अवश्य ले जाएँ।
- एडमिट कार्ड को परीक्षा के बाद भी सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे की चयन प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता होगी।
Bihar Daroga Admit Card 2025 Download IMPORTANT LINKS
| Admit Card Download | CLICK HERE |
| Exam Notice | CLICK HERE |
| Official Website | CLICK HERE |
| Arattai Group Join | CLICK HERE |
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |



