बिहार पुलिस, बिहार दरोगा और रेलवे में बम्पर बहाली- सभी परीक्षाओं की तिथि जारी:-बिहार और केंद्र सरकार की नौकरियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह समय अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिहार पुलिस सिपाही, बिहार पुलिस दरोगा (SI) और रेलवे भर्ती से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है।
विभिन्न पदों पर लाखों रिक्तियां, भर्ती प्रक्रिया की स्थिति और परीक्षा तिथियों को लेकर स्पष्ट जानकारी जारी की गई है। इस लेख में आपको एक ही जगह पूरी और व्यवस्थित जानकारी मिलेगी।
बिहार पुलिस, बिहार दरोगा और रेलवे में बम्पर बहाली
अगले साल बिहार पुलिस को करीब 45 हजार सिपाही मिलने की संभावना है। इनमें 22 हजार से अधिक सिपाहियों का प्रशिक्षण अप्रैल 2026 तक पूरा हो जायेगा। जबकि, 23 हजार से अधिक सिपाहियों के चयन की चल रही प्रकिया मार्च 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है। अगले साल 1799 दारोगा की बहाली पूरी कर उनको बिहार पुलिस का हिस्सा बनाया जाएगा।
02 लाख 29,651 है बिहार पुलिस के सभी पदों की स्वीकृत संख्या
वर्तमान में बिहार पुलिस के सभी पदों की स्वीकृत संख्या 2,29,651 है। इसके मुकाबले स्वीकृत बलों की संख्या 1.10 लाख से अधिक हो गयी है। इनमें एएसआई से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के 35 हजार पुलिसकर्मी हैं। शनिवार को बिहार पुलिस बल में 1218 नये दारोगा जुड़े हैं। प्रशिक्षण
विभिन्न पदों पर चल रही बहाली की प्रक्रिया
प्राप्त कर चुके इन दारोगा की अब विभिन्न थानों से लेकर इकाइयों में तैनाती होगी। इनके अलावा बिहार पुलिस में 21,391 सिपाहियों की नियुक्ति हो चुकी है। इनके सहित 1060 पुराने सिपाहियों को 21 जुलाई 2025 से इकट्ठे नौ महीने का बुनियादी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अप्रैल 2026 तक प्रशिक्षण पूरा होने पर विधिवत रूप से इनकी तैनाती की जायेगी। इनके साथ ही 19,838 सिपाही के पदों को लेकर लिखित परीक्षा हो चुकी है।
अगले चरण की शारीरिक परीक्षा इसी माह शुरू होगी।
इनका चयन मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जायेगा। चालक सिपाही के 4300 पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा आयोजित की जा चुकी है। ये 23 हजार से अधिक सिपाही विधिवत प्रशिक्षण के बाद 2026 में बिहार पुलिस का हिस्सा बन जायेंगे।
1799 दारोगा भी बहाल होंगे, 19 डीएसपी ले रहे प्रशिक्षण
बिहार पुलिस में दारोगा के 1799 पदों पर नियुक्ति का विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इनके विरुद्ध अभ्यर्थियों से आवेदन लिए गये हैं। जल्द ही लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की शरीरिक जांच परीक्षा होगी। फिर अंतिम परिणाम जारी होगा। इधर, बीपीएससी से चयनित 19 डीएसपी का प्रशिक्षण जारी है।
बढ़ रही महिलाओं की भागीदारी
पुलिस बल में महिलाओं के आरक्षण का दायरा बढ़ने की वजह से उनकी भागीदारी भी लगातार बढ़ रही है। वर्तमान पुलिस बल में लगभग 30 हजार महिलाएं हैं। प्रशिक्षण ले रहे 21391 सिपाही में 10,207 पुरुष और 11,176 महिलाएं हैं। इसके साथ ही 23 हजार से अधिक सिपाहियों की चल रही बहाली प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 हजार से अधिक नयी महिला सिपाही मिलने की संभावना है। ऐसे में अगले साल तक बिहार पुलिस बल में महिलाओं की संख्या 50 हजार तक हो सकती है।
रेलवे में 22 हजार पदों पर बहाली जल्द
रेलवे की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। रेलवे मंत्रालय ने काफी दिनों के बाद लेवल 1 की रिक्तियां बड़ी संख्या में निकालने की मंजूरी प्रदान कर दी है। रेल मंत्रालय ने 11 अलग-अलग श्रेणियों में कुल 22 हजार लेवल-1 पदों पर नई नियुक्तियों की अनुमति प्रदान की है।
रेलवे बोर्ड ने इसकी अधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है। भर्ती में पूर्व मध्य रेलवे में 993 पद, दक्षिण पूर्व रेलवे में 1,199 पद आवंटित किए गए हैं।
आर आरबी महेन्दू के चेयरमैन संजय कुमार ने बताया कि
पद सृजित कर लिए गए हैं। इसी वर्ष की वैकेंसी है, तो उम्मीद है दिसंबर के अंत या जनवरी के पहले सप्ताह में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आदेश के अनुसार, सभी जोन और प्रोडक्शन यूनिट्स से लेवल-1 के रिक्त पदों की मांग ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम से ली गई थी।
जॉब्स नोटिफिकेशन
वर्ष 2025 के सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिफिकेशन के तहत इन 22 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग कोटे के लिए आरक्षण का पूरा प्रावधान रखा गया है। पूरी नियुक्ति में सबसे ज्यादा पद इंजीनियरिंग विभाग में हैं, जहां कुल 12,500 पद स्वीकृत किए गए हैं।
कुल 11 अलग-अलग श्रेणियों में निकाली जाएंगी रिक्तियां
इनमें सबसे ज्यादा पद ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-4 के 11 हजार पद सृजित किए गए हैं। ट्रैफिक प्वाइंट बी के 5000 पद सृजित किए गए हैं। अस्सिटेंट (एस एवं टी) 1500, अस्सिटेंट (सी एवं डब्ल्यू) 1000, अस्सिटेंट ऑपरेशन 500, अस्सिटेंट लोको शीट 200, अस्सिटेंट (टीआरडी) 800, अस्सिटेंट (पी-वे) 300, असिस्टेंट (ट्रैक मशीन) 600 पद और असिस्टेंट (ब्रिज) 600 पद सृजित किए गए हैं। इस भर्ती का युवा काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। इतनी वैकेंसी के अलावा रेलवे में दो लाख से अधिक रिक्तियां हैं। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वालों ने लगातार रेलवे से नियुक्ति देने की मांग की है।
सभी प्रमुख भर्तियों की एक नजर में जानकारी
| भर्ती विभाग | पदों की संख्या | प्रक्रिया की स्थिति | परीक्षा/प्रशिक्षण |
|---|---|---|---|
| बिहार पुलिस सिपाही | 23,000+ | चयन/प्रशिक्षण जारी | 2026 तक |
| बिहार दरोगा (SI) | 1799 | परीक्षा/प्रशिक्षण | 2026 |
| बिहार पुलिस (कुल रिक्ति) | 1.10 लाख+ | चरणबद्ध बहाली | निरंतर |
| रेलवे भर्ती | 22,000 | नोटिफिकेशन/आवेदन | 2025 |
अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सलाह
- आधिकारिक वेबसाइट और नोटिस पर नियमित नजर रखें
- शारीरिक परीक्षा (PET) की तैयारी अभी से शुरू करें
- पुराने प्रश्नपत्र और मॉक टेस्ट पर फोकस करें
- रेलवे और पुलिस दोनों के सिलेबस अलग-अलग हैं—रणनीति अलग रखें
निष्कर्ष
बिहार पुलिस, दरोगा और रेलवे की यह बम्पर बहाली लाखों युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। यदि आप 2025–26 में सरकारी नौकरी का लक्ष्य बना रहे हैं, तो यह समय पूरी गंभीरता से तैयारी करने का है। एक ही पोस्ट में दी गई यह जानकारी आपको सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद करेगी।
IMPORTANT LINKS
| Arattai Group Join | CLICK HERE |
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |



