बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का 50% रिजल्ट जारी -बिहार विद्यालय परीक्षा समिति BSEB ने वार्षिक माध्यमिक मैट्रिक सैद्धान्तिक परीक्षा 2026 में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों Objective Questions का ऑफिशियल Answer Key जारी कर दिया है। बोर्ड ने यह Answer Key अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया है, ताकि छात्र अपने दिए गए उत्तरों का मिलान कर सकें और यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति हो तो उसे दर्ज कर सकें।
मैट्रिक परीक्षा में खास बात यह रही कि कुल अंकों के 50% प्रश्न Objective थे, जिनका उत्तर छात्रों ने OMR शीट पर दिया था। इन्हीं प्रश्नों के मूल्यांकन के लिए बोर्ड ने विषय विशेषज्ञों की टीम से Answer Key तैयार कराई है।
BSEB Matric Exam 2026 सभी विषयों की Answer Key जारी
एतद् द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा, 2026 की सभी सैद्धान्तिक विषयों की परीक्षा में निर्धारित अंकों के 50% (पचास प्रतिशत) अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Question) परीक्षार्थियों से पूछे गए हैं, जिसमें OMR (Optical Mark Reader) आधारित उत्तर-पत्रकों (Answer-Sheets) का प्रयोग सभी विषयों में परीक्षार्थियों द्वारा किया गया है। परीक्षार्थियों के द्वारा दिये गए उत्तर के मूल्यांकन (जाँच) के लिए समिति द्वारा विषय विशेषज्ञों की टीम से सभी विषयों के प्रश्नों का Answer Key तैयार कराया गया है, वह समिति की वेबसाईट https://biharboardonline.com पर उपलब्ध है।
मैट्रिक Answer Key 2026 पर आपत्ति दर्ज करने का मौका
समिति की वेबसाईट पर अपलोड वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के Answer Key के संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति/व्यक्तियों (परीक्षार्थियों सहित) को कोई आपत्ति/आपत्तियाँ हों, तो वे दिनांक 13.03.2026 के अपराह्न 05:00 बजे तक समिति के उक्त वेबसाईट https://biharboardonline.com पर दिये गये Link “Register objection regarding Answer Key Matric Exam 2026” अथवा http://objmatric.biharboardonline.com पर जाकर अपनी आपत्ति / आपत्तियाँ दर्ज कर सकते हैं।
निर्धारित तिथि के बाद किसी भी व्यक्ति / व्यक्तियों द्वारा आपत्ति /आपत्तियाँ किसी माध्यम से की जाती है, तो उस पर विचार नहीं किया जाएगा।
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 Answer Key
बिहार बोर्ड की ओर से जारी Answer Key में सभी विषयों के Objective प्रश्नों के सही उत्तर दिए गए हैं। छात्र इस Answer Key की मदद से यह पता लगा सकते हैं कि परीक्षा में उन्होंने कितने प्रश्न सही किए हैं।
यदि किसी छात्र को लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वह बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आपत्ति (Objection) दर्ज कर सकता है।
मैट्रिक परीक्षा 2026 का 50% रिजल्ट हो गया तैयार?
Objective प्रश्नों के उत्तर OMR शीट पर होते हैं, जिन्हें मशीन के माध्यम से जांचा जाता है। इसलिए इन प्रश्नों का परिणाम लगभग सटीक और जल्दी मिल जाता है। यही कारण है कि जब Answer Key जारी होती है तो छात्र अपने Objective प्रश्नों का मिलान करके लगभग 50% अंक का अनुमान लगा सकते हैं।
Answer Key से उत्तर कैसे मिलाएं?
यदि आप बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 के छात्र हैं, तो आप नीचे दिए गए तरीके से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
- स्टेप-1: सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट खोलें https://biharboardonline.com
- स्टेप-2: वेबसाइट पर Matric Exam 2026 Answer Key का लिंक खोजें।
- स्टेप-3: अपने विषय का Answer Key डाउनलोड करें।
- स्टेप-4: अपनी OMR शीट में भरे गए उत्तरों से Answer Key का मिलान करें।
- स्टेप-5: जितने उत्तर सही हैं, उतने अंक जोड़कर आप अपने Objective मार्क्स का अनुमान लगा सकते हैं।
उदाहरण से समझें
मान लीजिए किसी विषय में 100 Objective प्रश्न पूछे गए थे जिसमें आपको 50 सवालों के जवाब देने थे। अब आपको यह पता लगाना है कि हमारे दिए गए जवाबों में से कितने सही हैं। और आपने उनमें से 40 सही किए। तो आपके Objective अंक होंगे 40 × 1 = 40 अंक इस तरह छात्र अपने लगभग 50% अंकों का अनुमान खुद लगा सकते हैं।
Answer Key से छात्रों को क्या फायदा होता है?
Answer Key जारी करने का मुख्य उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना है।
इससे छात्रों को कई फायदे मिलते हैं।
1. अपने अंक का अनुमान लगा सकते हैं
छात्र परीक्षा परिणाम आने से पहले ही यह जान सकते हैं कि उनके Objective में कितने अंक बन रहे हैं।
2. गलत उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं
यदि किसी प्रश्न का Answer Key गलत है, तो छात्र उसे चुनौती दे सकते हैं।
3. मूल्यांकन प्रक्रिया पारदर्शी होती है
Answer Key जारी होने से छात्रों को यह विश्वास होता है कि उनकी कॉपी सही तरीके से जांची जाएगी।
4. रिजल्ट को लेकर तनाव कम होता है
छात्रों को पहले से अंदाजा हो जाता है कि उनके कितने अंक आने वाले हैं।
कब जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026?
हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड मैट्रिक का रिजल्ट मार्च के अंत या अप्रैल के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। Answer Key पर आई आपत्तियों की जांच करने के बाद बोर्ड फाइनल Answer Key जारी करता है और फिर रिजल्ट तैयार किया जाता है।
यहां से डाउनलोड करें बिहार बोर्ड मैट्रिक Answer Key 2026
IMPORTANT LINKS
| Answer Key | Download |
| Arattai Group Join | CLICK HERE |
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |



