यूपी लेखापाल भर्ती परीक्षा की ऐसे करें तैयारी- एक सिट होगा आपका

यूपी लेखापाल भर्ती परीक्षा की ऐसे करें तैयारी- एक सिट होगा आपका

यूपी लेखापाल भर्ती परीक्षा की ऐसे करें तैयारी- एक सिट होगा आपका:-उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा में हर साल लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं, लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है जो सही सिलेबस + स्मार्ट स्ट्रेटजी + नियमित अभ्यास के साथ तैयारी करते हैं। यदि आप अभी से सही दिशा में पढ़ाई शुरू करते हैं, तो एक सीट आपकी हो सकती है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) राज्य में लेखपाल की बंपर भर्तियां करने जा रहा है। यूपी में लेखपाल बनने का युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। यदि 12वीं पास होने के साथ प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी)-2025 उत्तीर्ण है तो आप भी इसमें नौकरी पा सकते हैं। आयोग इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा उन अभ्यर्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है जो पहली बार आवेदन कर रहे हैं। इसमें सफल होने के लिए कड़ी मेहनत, स्मार्ट अध्ययन और प्रभावी समय प्रबंधन के संयोजन की जरूरत होती है। सामान्य ज्ञान का गहन अध्ययन कर आप इस परीक्षा में सफल हो सकते हैं।

यूपी की लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले पाठ्यक्रम को जानने और समझने पर जोर दिया जाता है। दरअसल, पाठ्यक्रम को कोर्स प्लानिंग टूल भी कहा जाता है, यानी इसकी मदद से किसी भी कोर्स की रूपरेखा तय करने में मदद मिलती है। पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी करने से कोर्स का कोई भी हिस्सा छूटता नहीं है और तैयारी अच्छे तरीके से हो जाती है। विषयवार तैयारी युक्तियां इस प्रकार हैं.. Mirdes

यह सेक्शन सामान्य ज्ञान के साथ समसामयिक मामलों पर आपकी पकड़ का परीक्षण करता है। इस सेक्शन से सर्वाधिक 65 प्रश्न पूछे जाएंगे। भारतीय इतिहास, राज्य व्यवस्था, भूगोल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, पर्यावरण से संबंधित जानकारी के लिए प्रतियोगी पुस्तकें और एनसीईआरटी की किताबें पढ़ें। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर नजर बनाए रखें। नियमित समाचार पत्र पढ़ें और न्यूज चैनल्स देखें।

इस सेक्शन का उद्देश्य उम्मीदवारों के कंप्यूटर ज्ञान का टेस्ट करना होता है। इस सेक्शन से 15 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके लिए कंप्यूटर फंडामेंटल (हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इनपुट/आउटपुट डिवाइस), ऑपरेटिंग सिस्टम, एमएस ऑफिसर (वर्ड, एक्सेल, पावर प्वाइंट), इंटरनेट और नेटवर्किंग की बुनियादी समझ बनाएं। कीबोर्ड की शॉर्टकट सीखें और उनका इस्तेमाल करें।

इसका सेक्शन का उद्देश्य उम्मीदवारों के यूपी के सामान्य जानकारी का टेस्ट करना होता है। यूपी के इतिहास, भूगोल, कला-संस्कृति, राजनीति, अर्थव्यवस्था, और समसामयिक मामलों की बुनियादी समझ विकसित करें। विभिन्न साम्राज्यों, शासकों और ऐतिहासिक महत्व पर ध्यान दें। प्रतिदिन समाचार पत्र में यूपी की खबरें अधिक पढ़ें। राज्य की समसामयिक घटनाओं पर भी ध्यान दें।

शार्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के हंगि। प्रश्न पत्र तीन भागों में होगा। पहले भाग में भारतीय इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय
  • आंदोलन, भारतीय राज्य व्यवस्था एवं भारतीय संविधान, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास, ग्राम्य समाज एवं विकास, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से पांच-पांच प्रश्न, पर्यावरण परिस्थितिकी एवं आपदा प्रबंधन, डाटा इंटरप्रिटेशन, सामान्य हिंदी से 10-10 प्रश्न होंगे।
  • दूसरे भाग में कंप्यूटर एवं सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं एवं इस क्षेत्र में समसामयिक प्रौद्योगिकी विकास एवं नवाचार का ज्ञान से 15 प्रश्न होंगे।
  • तीसरे एवं अंतिम भाग में उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य जानकारी से 20 प्रश्न होंगे।
  • परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।

भारत का इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारत की राज्य व्यवस्था, भारतीय संविधान, भारत एवं विश्व का भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास, ग्राम्य समाज एवं विकास, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व को समसामयिक घटनाएं, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण पारिस्थितिकी, आपदा प्रबंधन, डाटा इंटरप्रिटेशन और सामान्य हिंदी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

कंप्यूटर, सूचना प्रौद्योगिकी, इंटरनेट और वल्र्ड वाइड वेब (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू) का इतिहास एवं परिचय, हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर, इनपुट एवं आउटपुट, इंटरनेट प्रोटोकॉल/आईपी एड्रेस, आईटी गैजेट एवं उनका अनुप्रयोग, ई-मेल आईडी का निर्माण और ई-मेल का उपयोग, प्रिंटर, टेबलेट एवं मोबाइल का संचालन, एमएस-वर्ड एवं एक्सेल के महत्वपूर्ण तत्व आदि से प्रश्न पूछे जाएंगे।

प्रश्न पत्र के इस भाग से उम्मीदवारों से उत्तर प्रदेश का इतिहास, संस्कृति, कला, वास्तुकला, त्योहार, लोक नृत्य, साहित्य, क्षेत्रीय भाषाएं, विरासत, सामाजिक रीति-रिवाज और पर्यटन, भौगोलिक बन्यजीव, खान और खनिज, अर्थव्यवस्था, कृषि, उद्योग, व्यवसाय और रोजगार, राज्य व्यवस्था, प्रशासन, सामयिक घटनाओं एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश राज्य की उपलब्धियां आदि पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा की तैयारी के लिए अध्ययन कार्यक्रम बनाना बहुत जरूरी है। एक अच्छी तरह से संरचित कार्यक्रम यह सुनिश्चित करता है कि आप सभी विषयों को कवर कर लें और आपके पास पुनरीक्षण के लिए पर्याप्त समय हो। पूरे पाठ्यक्रम को प्रबंधनीय भागों में बांट लें। सबसे पहले उन विषयों से अपनी शुरुआत करें जो आपको सबसे अधिक चुनौतीपूर्ण लगते हैं।

परीक्षा को पास करने के लिए एक अच्छी योजना के साथ-साथ उसको फॉलो करने की भी जरूरत होती है। रोजाना पढ़ने की आदत विकसित करें। आप समाचार पत्र और पत्रिकाएं भी पढ़ें। इससे आपको अपनी भाषा को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही विभिन्न राष्ट्रीय स्तर और दुनिया भर में होने चाली घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिलती रहेगी।

सही अध्ययन सामग्री का चयन करना प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का महत्वपूर्ण पहलू है। विभिन्न विषयों की तैयारी के लिए पुस्तकों के अलावा ऑनलाइन संसाधनों से भी अध्ययन करें। एनसीईआरटी की 11वीं और 12वीं की पुस्तकों से अच्छी शुरुआत हो सकती हैं। कोचिंग संस्थानों की वेबसाइटों पर भी उपयोगी जानकारी मिल सकती है।

यदि पिछली भर्तियों के प्रश्नपत्र उपलब्ध हैं, तो उनको हल करें। इससे आपको परीक्षा के पैटर्न और पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार को समझने में भी मदद मिलती है। इससे यह भी अंदाजा हो जाएगा कि परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं और किन टॉपिक से ज्यादा प्रश्न पूछे जाते है। इससे एक अच्छा आईडिया मिल जाता है।

मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का आकलन करें। इससे आपको समय प्रबंधन कौशल विकसित करने और कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने में मदद मिलती है। परीक्षा की तैयारी स्तर को जानने का सबसे अच्छा और सबसे प्रभावी तरीका है। नियमित रूप से मॉक टेस्ट का प्रयास करके आप गति सटीकता और सम्ममा तैयारी स्तर में सुधार कर सकते हैं

  • कम से कम 6 से 7 घंटे की अच्छी नींद लेने के बाद परीक्षा वाले दिन प्रात: 5-6 बजे तक हर हाल में उद जाना चाहिए।
  • स्नान आदि के बाद अच्छा और सुपाव्य नाश्ता करें। परीक्षा उपयोगी समस्त सामग्रियों और संक्षिप्त नोट्स को व्यवस्थित कर लें।
  • परीक्षा केंद्र में नियत समय से आधा घंटा पहले पहुंचना सुनिश्चित करें। समय हो तो संक्षिप्त नोट्स को सरसरी नजर से देख लें।
  • परीक्षा कक्ष में यदि जरा भी तनाव महसूस हो तो पानी पीये और गहरी सांस लें। नकारात्मक विचारों को लेशमात्र भी हावी न होने दें।
  • खुद पर भरोसा रखे क्योंकि मेहनत कभी बेकार नहीं जाती है। पूर्ण आशावादी रहते हुए प्रसन्नता के साथ प्रश्नपत्र को हल करें।
  1. ‘आनंद’ शब्द का उचित पर्यायवाची शब्द है
    (ए) मोद, हर्ष
    (ची) अचल, प्रमोद
  2. ‘अपना पराया’ किस समास का उदाहरण है?
    (ए) द्वंद्व समास
    (सी) बहुव्रीहि समास
    (ची) द्विगु समास (डी) तत्पुरुष समास
  3. किस राज्य में सबसे कम लोक सभा सीटें हैं?
    (ए) गोवा
    (थी) तेलंगाना
    (सी) सिक्किम
    (डी) उत्तराखंड
  4. सुभाषचंद्र बोस को देश नायक किसने कहा था?
    (ए) लाला लाजपत राय
    (यी) स्वींद्रनाथ टैगोर
    (सी) महात्मा गांधी
    (डी) बाल गंगाधर तिलक
  5. कंप्यूटर वायरस का कैसे पता लगा सकते हैं?
    (ए) ई-मेल संदेश भेज कर
    (बी) सर्दियोंके दौरान लैपटॉप का उपयोग कर
    (सी) ई-मेल अटैचमेंट खोल कर
    (डी) ऑनलाइन खरीदारी कर

यदि आप:-

  • सिलेबस के अनुसार पढ़ाई करते हैं
  • GK पर विशेष ध्यान देते हैं
  • रोज़ अभ्यास और रिवीजन करते हैं

तो यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा में चयन कोई मुश्किल काम नहीं है।
बस आज से शुरुआत करें – एक सीट आपका इंतजार कर रही है।

Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

Syllabus

Latest Jobs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
क्या आप जानते हैं दिमाग से जुड़ी ये 9 अनोखी बातें? निंबू वाली चाय पिने के फायदे देख दुध वाला चाय पिना भुल जाएंगे आप गिनकर रोटी बनाने से कौन सा ग्रह खराब होता है लहसुन के छिलके के फायदे जान दंग रह जाएंगे चेहरे पर निखार पाने के लिए रात में लगाएं यह तेल
क्या आप जानते हैं दिमाग से जुड़ी ये 9 अनोखी बातें? निंबू वाली चाय पिने के फायदे देख दुध वाला चाय पिना भुल जाएंगे आप गिनकर रोटी बनाने से कौन सा ग्रह खराब होता है लहसुन के छिलके के फायदे जान दंग रह जाएंगे चेहरे पर निखार पाने के लिए रात में लगाएं यह तेल