72वीं बीपीएससी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी – इस दिन से आवेदन

72वीं बीपीएससी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी - इस दिन से आवेदन

72वीं बीपीएससी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी – बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने 72वीं सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी तेज कर दी है। इस बार रिक्तियों की संख्या 1200 से अधिक होने की उम्मीद है, जिनमें 120 पद एसडीएम और डीएसपी के होंगे। आयोग को अब तक विभिन्न विभागों से 1100 से अधिक पदों की अधियाचना मिल चुकी है।

बीपीएससी अब यूपीएससी की तर्ज पर पेपर सेट करेगा। आयोग का मानना है कि कई अधिकारी आवेदन लिखने में वर्तनी की गलतियां करते हैं। इसे सुधारने के लिए ऑब्जेक्टिव पेपर में ही हिंदी भाषा, शब्द विन्यास, मात्रा और वाक्य रचना से जुड़े गहरे सवाल पूछे जाएंगे। आयोग फिलहाल 70वीं और 71वीं परीक्षा के जरिए 3,333 पदों को भरने में जुटा है। 70वीं बीपीएससी का फाइनल रिजल्ट जुलाई तक आने की उम्मीद है, जबकि 71वीं की मुख्य परीक्षा 25 से 30 अप्रैल तक आयोजित होगी। बीपीएससी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आयोग पहली बार ‘ब्लॉक चेन’ तकनीक अपनाएगा। प्रश्नपत्रों के 20 से 25 सेट तैयार होंगे।

72वीं बीपीएससी में कितने पद?
1200 से अधिक पदों की संभावना

एसडीएम-डीएसपी के कितने ?
120 पद इनके लिए आरक्षित होंगे।

परीक्षा के पैटर्न में बदलाव होगा?
हां, पेपर का स्तर यूपीएससी जैसा होगा और हिंदी व्याकरण पर फोकस।

पेपर लीक रोकने के लिए क्या?
पहली बार ब्लॉक चेन तकनीक और 25 अलग-अलग पेपर के सेट।

कितने अभ्यर्थियों की उम्मीद है?
करीब 4 से 6 लाख।

70वीं बीपीएससी का रिजल्ट कब ?
70वीं बीपीएससी का फाइनल रिजल्ट जुलाई 2026 तक संभव।

71वीं मुख्य परीक्षा कब है?
71वीं बीपीएससी की मुख्य परीक्षा 25 से 30 अप्रैल के बीच होगी।

पेपर के रंगों में क्या बदलाव ?
नकल रोकने के लिए पेपर 4 से 8 अलग-अलग रंगों में हो सकते हैं।

इस बार बीपीएससी परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

अब बीपीएससी प्रश्नपत्र यूपीएससी की तरह कठिन और विश्लेषणात्मक बनाया जाएगा ताकि बेहतर अधिकारियों का चयन हो सके।

आयोग का कहना है कि कई अधिकारियों की फाइलों में वर्तनी और भाषा की गलतियां पाई जाती हैं। इसलिए अब प्रश्नपत्र में हिंदी व्याकरण, शब्द विन्यास, मात्रा, वाक्य रचना, से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाएंगे।

पेपर लीक को रोकने के लिए पहली बार ब्लॉकचेन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा।

  • 20 से 25 अलग-अलग सेट बनाए जाएंगे
  • पेपर के 4 से 8 अलग-अलग रंग हो सकते हैं

BPSC यानी बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय सिविल सेवा परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार सरकार के विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती की जाती है, जैसे एसडीएम, डीएसपी, बीडीओ, सीओ, राजस्व अधिकारी, जिला स्तर के अन्य अधिकारी यह परीक्षा बिहार में सबसे प्रतिष्ठित सरकारी परीक्षाओं में से एक है।

बीपीएससी परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है।

यह एक ऑब्जेक्टिव प्रकार की परीक्षा होती है।

विषयप्रश्नअंक
सामान्य अध्ययन150150

समय: 2 घंटे – जो उम्मीदवार प्रीलिम्स पास करते हैं, वही मेन्स परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

मेन्स परीक्षा लिखित होती है।

  • सामान्य हिंदी
  • सामान्य अध्ययन पेपर 1
  • सामान्य अध्ययन पेपर 2
  • वैकल्पिक विषय

मेन्स पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इंटरव्यू में उम्मीदवार की

  • व्यक्तित्व
  • प्रशासनिक क्षमता
  • निर्णय लेने की क्षमता

का मूल्यांकन किया जाता है।

बीपीएससी प्रीलिम्स में मुख्य रूप से निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं:

  • इतिहास
  • भूगोल
  • भारतीय संविधान
  • अर्थशास्त्र
  • बिहार का इतिहास और भूगोल
  • विज्ञान
  • करेंट अफेयर्स

ई व्यवस्था में हिंदी भाषा और व्याकरण से जुड़े प्रश्न भी अधिक हो सकते हैं।

जब नोटिफिकेशन जारी होगा, तब उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

  1. बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. Online Apply लिंक पर क्लिक करें
  3. नया Registration करें
  4. लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  6. आवेदन शुल्क जमा करें
  7. फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें

आवेदन के समय निम्न दस्तावेज जरूरी होंगे।

  • आधार कार्ड
  • फोटो और सिग्नेचर
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर और ईमेल
  • 70वीं बीपीएससी का फाइनल रिजल्ट जुलाई 2026 तक आने की संभावना है।
  • 71वीं बीपीएससी मुख्य परीक्षा 25 से 30 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी।
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
TELEGRAMJOIN
YOUTUBESUBSCRIBE

SSC Phase 14 Recruitment 2026 Online Form | मैट्रिक इंटर ग्रेजुएट करें आवेदन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे