TRE-4 2026: अगर ये गलती की तो शिक्षक बनने का सपना यहीं टूट जाएगा – पूरी सच्चाई पढ़िए:-बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 एक निर्णायक मोड़ साबित होने वाली है। हाल ही में प्रकाशित अख़बार की रिपोर्ट ने साफ संकेत दे दिया है कि इस बार परीक्षा पहले से कहीं ज्यादा कठिन होगी और तथ्यात्मक (Factual) प्रश्नों की संख्या काफी बढ़ाई जाएगी।
यानी अब केवल अनुमान, शॉर्ट-कट या गाइड के भरोसे परीक्षा पास करना लगभग नामुमकिन हो गया है।
टीआरई-4 में प्रश्नों का स्तर रहेगा कठिन, पहले से अधिक तथ्यात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे
राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) का रिजल्ट जारी होने के बाद अब छात्र-छात्राएं चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया (टीआरई-4) की तैयारी में लग गए हैं। एक्सपर्ट के अनुसार इस बार प्रतियोगिता काफी कठिन होने जा रही है क्योंकि पहले सीटें अधिक थीं इसलिए प्रश्न हल्के पूछे जा रहे थे। धीरे-धीरे प्रश्न मॉडरेट होते गए और अधिक तथ्यात्मक प्रश्न पूछे जाने लगे। लेकिन चूंकि अब सीटें कम हैं और प्रतिभागी पांच लाख से अधिक रहने की उम्मीद है। इसलिए इस बार प्रश्न काफी कठिन पूछे जाएंगे। मॉडरेट (तथ्यात्मक) प्रश्नों की संख्या बहुत अधिक रहेगी।
इसलिए जिनकी गंभीरता के साथ तैयारी रहेगी, उन्हें ही सफलता मिलेगा। एनसीईआरटी की पुस्तकें (9वीं से 12वीं) तक गंभीरता से पढ़ने की सलाह एक्सपर्ट दे रहे हैं। यही सफलता के द्वार खोलेगी।
क्यों कठिन होगी टीआरई-4 परीक्षा?
परीक्षा विशेषज्ञों और शिक्षा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार इसके पीछे कई अहम कारण हैं:-
- सीटों की संख्या सीमित
पहले की तुलना में इस बार रिक्त पद सीमित हैं, जबकि अभ्यर्थियों की संख्या लाखों में है। - प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ना
टीईटी और एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे चयन प्रक्रिया को और कड़ा बनाया जा रहा है। - गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों का चयन
सरकार का फोकस अब केवल पास कराने पर नहीं, बल्कि विषय की गहरी समझ रखने वाले शिक्षकों के चयन पर है।
करेंट इंवेंट 2025 तक के पद लें
पटना ट्रेनिंग कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो आशुतोष कुमार बताते हैं कि रीजनिंग और टीचिंग एप्टीट्यूड की-फैक्टर रहेगा। उस पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। करेंट इंवेंट 2025 तक के पढ़ लें। एक्सपर्ट राजकिशोर दूबे बताते हैं कि हर बार टीआरई का स्तर कठिन होता जा रहा है। एनसीईआरटी पैटर्न पर स्तरीय प्रश्न पूछे जाएंगे जो समझ पर विकसित होंगे। कुल 150 अंकों का पेपर रहेगा। 30 अंक भाषा से पूछे जाएंगे। यह क्वालिफाइंग होगा। बाकी 120 अंक से मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसमें जीएस 40 और मुख्य विषय से 80 अंकों के प्रश्न होंगे। मुख्य विषय में एनसीईआरटी की पुस्तकें ही अधिक कारगर होंगी जो स्कोर को बढ़ायेंगी। इसके अतिरिक्त पूर्व के प्रश्नों से प्रैक्टिस करना ठीक होगा।
टीआरई-4 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बातें
- प्रश्नों का स्तर कठिन रहेगा, पहले से अधिक तथ्यात्मक प्रश्न पूछे जाएंगे।
- (9वीं से 12वीं) तक पढ़ना सफलता के लिए आवश्यक ।
- रीजनिंग और टीचिंग एप्टीट्यूड की-फैक्टर रहेगा, इस पर अधिक ध्यान दें।
- करेंट इंवेंट 2025 तक पढ़ें।
- कुल 150 अंकों का पेपर एनसीईआरटी की पुस्तकें रहेगा, जिसमें 30 अंक भाषा से पूछे जाएंगे (क्वालिफाइंग)।
- बाकी 120 अंक से मेरिट लिस्ट तैयार होगी, जिसमें जीएस 40 और मुख्य विषय से 80 अंकों के प्रश्न होंगे।
- मुख्य विषय में एनसीईआरटी की पुस्तकें ही अधिक कारगर होंगी।
- पूर्व के प्रश्नों से प्रैक्टिस करना ठीक होगा।
टीआरई-4 परीक्षा पैटर्न (संभावित)
हालांकि आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड के आधार पर संभावित पैटर्न इस प्रकार हो सकता है:-
- कुल प्रश्न: 150
- कुल अंक: 150
- भाषा (Qualifying): 30 अंक
- मुख्य विषय + GS: 120 अंक
- सामान्य अध्ययन (GS): 40 अंक
- मुख्य विषय: 80 अंक
मेरिट लिस्ट 120 अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे?
1. तथ्यात्मक प्रश्न (Factual Questions)
- इतिहास की तिथियाँ, घटनाएँ
- विज्ञान में परिभाषाएँ, नियम, सूत्र
- संविधान के अनुच्छेद, संशोधन
- भूगोल में आँकड़े और तथ्य
2. कॉन्सेप्ट आधारित प्रश्न
- “क्यों” और “कैसे” पर आधारित सवाल
- एक ही विषय से जुड़े मल्टी-डायमेंशनल प्रश्न
3. NCERT आधारित प्रश्न
- कक्षा 1 से 12 तक की NCERT पुस्तकों से सीधे प्रश्न
- उदाहरण, बॉक्स और सारांश से प्रश्न पूछे जा सकते हैं
करंट अफेयर्स की भूमिका होगी अहम
टीआरई-4 परीक्षा में करंट अफेयर्स 2025 तक के प्रश्न पूछे जाने की पूरी संभावना है, जैसे:-
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ
- सरकारी योजनाएँ
- शिक्षा से जुड़े नए नियम
- पुरस्कार, खेल, रिपोर्ट और इंडेक्स
केवल हेडलाइन नहीं, बल्कि पृष्ठभूमि और तथ्य पर फोकस जरूरी होगा।
किन विषयों पर ज्यादा ध्यान दें?
रीजनिंग और टीचिंग एप्टीट्यूड
- शिक्षण विधियाँ
- बाल विकास और अधिगम
- लॉजिकल रीजनिंग
मुख्य विषय
- जिस विषय से आप आवेदन कर रहे हैं, उसकी NCERT + बेसिक से एडवांस समझ जरूरी है।
भाषा (Qualifying)
- हिंदी/अंग्रेजी में व्याकरण, अपठित गद्यांश, शब्द ज्ञान
तैयारी कैसे करें? (एक्सपर्ट सलाह)
- NCERT को आधार बनाएं
कक्षा 1–12 की किताबें लाइन-दर-लाइन पढ़ें। - तथ्यों की नोट्स बनाएं
तारीखें, परिभाषाएँ, सूत्र अलग से नोट करें। - पिछले वर्षों के प्रश्न हल करें
इससे पैटर्न और कठिनाई स्तर समझ आएगा। - मॉक टेस्ट और अभ्यास
समय प्रबंधन के लिए नियमित टेस्ट जरूरी है। - करंट अफेयर्स की रिवीजन शीट
मासिक करेंट अफेयर्स को शॉर्ट नोट्स में रखें।
निष्कर्ष
टीआरई-4 परीक्षा 2026 केवल सामान्य तैयारी से पास होने वाली नहीं है। इस बार चयन उन्हीं अभ्यर्थियों का होगा जिनकी बेसिक मजबूत, तथ्य स्पष्ट और कॉन्सेप्ट क्लियर होंगे। यदि आप अभी से सही रणनीति और सही स्रोतों के साथ तैयारी शुरू करते हैं, तो सफलता की संभावना निश्चित रूप से बढ़ेगी।
IMPORTANT LINKS
| Arattai Group Join | CLICK HERE |
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |



