रेलवे ग्रुप डी की ऐसे करें तैयारी- 1 सिट होगा आपका – सिलेबस परीक्षा पैटर्न देखें:-रेलवे ग्रुप-D परीक्षा देश की सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों अभ्यर्थी इसमें शामिल होते हैं, लेकिन सही रणनीति, सही सिलेबस और स्मार्ट तैयारी से आप इस परीक्षा में सफलता पा सकते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे –
- नया परीक्षा पैटर्न
- पूरा सिलेबस (Subject-wise)
- ज्यादा स्कोर करने के टिप्स
- पिछले वर्षों के प्रश्नों से सीख
- 1 सीट पक्की करने की रणनीति
रेलवे ग्रुप-D परीक्षा 2026 : मुख्य जानकारी
- परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था :- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
- पद :- ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, असिस्टेंट पॉइंट्समैन आदि
- परीक्षा मोड :- CBT (Computer Based Test)
- कुल प्रश्न :- 100
- कुल अंक :- 100
- समय :- 90 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग :- प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटौती
रेलवे ग्रुप-डी परीक्षा के लिए रीजनिंग और सामान्य विज्ञान पर फोकस करें
रेलवेभर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप-डी पदों पर बंपर भर्तियां करने जा रही है। बोर्ड इसके लिए लिखित परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा देश की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें लाखों अभ्यर्थी शामिल होते हैं। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच परीक्षा की तैयारी के लिए व्यवस्थित और स्मार्ट रणनीति की आवश्यकता होती है। सामान्य विज्ञान और रीजनिंग पर फोकस कर इस परीक्षा में सफलता पाई जा सकती है।
परीक्षा का प्रारूप
- कम्युटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
- प्रश्न पत्र में सामान्य विज्ञान से 25, गणित से 25, रीजनिंग से 30, सामान्य जागरुकता एर्व करंट अफेयर्स से 20 प्रश्न होंगे।
- परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए समय सीमा 120 मिनट होगी।
- परीक्षा में प्रत्येक गलत जवाब होने पर एक तिहाई अंक की कटौती की जाएगी।
विषयवार तैयारी
सामान्य विज्ञान – 25 अंक
यह सेक्शन ग्रुप डी में ‘गेम चेंजर होता है। प्रश्न मुख्य रूप से 10 वीं कक्षा के स्तर के होते हैं।
महत्वपूर्ण टॉपिक्सः- वर्गीकरण, जीवन का चक्र, अम्ल क्षार और लबण, ऊर्जा के स्रोत, प्रजनन, परिस्थितिकी, धातु और अधातु, रासायनिक अभिक्रियाएं, बिजली और चुंबकत्व, इकाइयां और माप, ऊर्जा, बल, आकर्षण शक्ति।
टिप्स: कॉन्सेप्ट क्लियर करें
- सामान्य विज्ञान में रहा नहीं, बल्कि कॉन्सेप्ट क्लियर होना सबसे जरूरी है, क्योंकि सवाल सीधे बात घुमा-फिराकर पूछे जाते हैं।
- भौतिक विज्ञान में सूत्र याद करने से ज्यादा यह समझना जरूरी है कि सूत्र कब और क्यों लगेगा।
- भौतिक विज्ञान के सवाल अक्सर दैनिक जीवन के उदाहरणों पर आधारित होते हैं, इसलिए पढ़ते समय उन्हें वास्तविक चीजों से जोड़कर समझे।
- रसायन विज्ञान में परिभाषा, गुण और उपयोग पर ध्यान देना चाहिए, बहुत ज्यादा केमिकल रिएक्शन याद करने की जरूरत नहीं होती।
- रसायन विज्ञान में अम्ल-क्षार, धातु-अधातु और रोजमर्रा के रसायन से सीधे सवाल आते हैं, इसलिए इन्हें नजरअंदाज नकरें।
- जीव विज्ञान में सबसे ज्यादा सवाल मानव शरीर, विटामिन और रोगों से पूछे जाते हैं, इसलिए इन्हें मजबूत रखें।
- जीव विज्ञान पढ़ाते समय नाम कार्य कमी का प्रभाव इस क्रम में याद करें, तभी सवाल आसानी से हल होंगे।
गणित – 25 अंक
गणित में अच्छे अंक लाने के लिए अभ्यास ही एकमात्र कुंजी है।
महत्वपूर्ण टॉपिक्सः- संख्या पद्धति, बाँडमास (BODMAS), दशमलव, भिन्न, प्रतिशत, बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति।
टिप्स: सवाल ज्यादा हल करें
- ग्रुप-डी की गणित पूरी तरह बेसिक और प्रैक्टिस-आधारित होती है, इसलिए श्योरी कम और सवाल ज्यादा हल करें।
- गणित में सबसे पहले कक्षा 6 से 10 तक की नींव मजबूत करनी चाहिए, क्योंकि सवाल सीधे उन्हीं अवधारणाओं पर टिके होते हैं।
- किसी भी प्रश्न को हल करते समय शॉर्ट ट्रिक से पहले सामान्य तरीका समझना जरूरी है, ताकि सवाल घुमा कर आए तो भी हल हो जाए।
- प्रतिशत, अनुपात, औसत और लाभ-हानि जैसे सवालों में गणना की स्पीड ही सफलता तय करती है।
- हर चैप्टर पढ़ने के बाद कम से कम 40-50 सवाल जरूर हल करने चाहिए, तभी टॉपिक दिमाग में बैठता है। गणित में बनाए गए फॉर्मूला नोट्स को रोज देखना चाहिए|
- क्योंकि परीक्षा में वही सबसे ज्यादा काम आते हैं। नेगेटिव मार्किंग के कारण गणित में अनुमान से उत्तर नहीं लगाना चाहिए।
- अंतिम दिनों में नई ट्रिक सीखने के बजाय पहले से हल किए गए सवालों का रिवीजन ज्यादा फायदेमंद होता है। समय बचाने के लिए कम से कम 1-30 तक के पहाड़े, वर्ग और घन याद करें।
रीजनिंग- 30 अंक
यह सबसे ज्यादा स्कोरिंग सेक्शन है।
टॉपिक्स :- कोडिंग-डिकोडिंग, वेन आरेख, रक्त संबंध, दिशा ज्ञान, कथन और निष्कर्ष, पहेलियां, बैठक व्यवस्था।
टिप्स : सवाल ध्यान से पड़ें
- किसी भी सवाल को हल करते समय पूरा प्रश्न ध्यान से पढ़ना बहुत जरूरी है, क्योंकि ट्रैप अवसर शब्दों में छुपा होता है।
- रीजनिंग में ज्यादातर सवाल एक ही पैटर्न पर बार-बार पूछे जाते हैं, इसलिए पैटर्न पहचानना सीखना चाहिए।
- बिना समझे शॉर्ट ट्रिक लगाने से बचना चाहिए, पहले सामान्य तरीका समझना ज्यादा सुरक्षित रहता है।
- रोज रीजनिंग के सवाल हल करने से दिमाग की सोचने की गति अपने आप तेज हो जाती है।
- बैठकर दिमाग में ही सोचने के बजाय कागज पर डायग्राम, टेबल या लाइन बनाकर हल करना जयादा सटीक रहता है।
- रीजनिंग में गलतियां ज्यादातर जल्दीबाजी और आधा सवाल पढ़ने से होती हैं, इसलिए धैर्य जरूरी है।
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स 20 अंक
इसका सिलेबस बहुत विशाल है, इसलिए सिलेक्टिव पढ़ाई करें।
टॉपिक्स :- पिछले 1 साल की मुख्य घटनाएं, नियुक्तियां, खेल पुरस्कार, सरकारी योजनाएं, भारत का भूगोल, इतिहास के मुख्य युद्ध, और संविधान के प्रमुख अनुच्छेद, भारत में राज्यपाल, संसद सदस्य, लोकसभा के सदस्य, विभिन्न क्षेत्रों के जनक।
टिप्स: तथ्यों की सटीक तैयारी
- सामान्य जागरूकता और करेंट अफेयर में सवाल सीधे तथ्य आधारित होते हैं, इसलिए अंदाजे से नहीं बल्कि पक्की जानकारी से तैयारी करनी चाहिए।
- करेंट अफेयर की तैयारी करते समय पिछले 6 से 12 महीनों की घटनाओं पर ज्यादा फोकस रखना चाहिए, उससे पुराने मामलों पर कम समय देना चाहिए।
- राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं में सरकार की योजनाएं, नियुक्तियां, पुरस्कार और समझौते ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। खेल, पुरस्कार, किताब-लेखक और महत्वपूर्ण दिवस जैसे सवाल अक्सर दोहराए जाते हैं, इसलिए इन्हें अच्छे से कवर करना चाहिए।
- सामान्य जागरूकता में इतिहास, भूगोल, राजनीति और अर्थव्यवस्था के बुनियादी तथ्य याद होने चाहिए, बहुत गहरी थ्योरी की जरूरत नहीं होती।
- भारत से जुड़े सवालों में संविधान, संसद, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सरकारी संस्थानों पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
- भूगोल में नदियां, पर्वत, राज्य-राजधानी और पड़ोसी देश जैसे स्थायी टॉपिक मजबूत रखने चाहिए।
- इतिहास में महत्वपूर्ण आंदोलन, तिथियां और व्यक्तित्व पर फोकस करना ज्यादा फायदेमंद होता है।
- करेंट अफेयर पढ़ते समय सिर्फ खबर नहीं, चल्कि क्यों चर्चा में है और उससे जुड़ा बेसिक तथ्य भी समझना चाहिए।
- करेंट अफेयर के लिए महीने वार शॉर्ट नोट्स बनाना सबसे असरदार तरीका होता है।
पिछले वर्षों में पूछे गए प्रश्न
- A, B और C कोई व्यवसाय शुरु करते हैं। वे क्रमशः 6 महीने 12 महीने और 14 महीने के लिए साझेदारी करते हैं। यदि उनके लाभों का अनुपात क्रमशः 5:47 है, तो उनके संबंधित निवेशों का अनुपात है।
- (a) 1:5:3 (b) 2:3:5 (c)5:2:3 (d) 2:3:7
- एक तल पर चार अलग-अलग बिंदु इस प्रकार हैं, कि कोई भी तीन बिंदु सरेख नहीं हैं। उनसे होकर खींची जा सकने वाली भिन्न ऋजु रेखाओं (distinct straight lines) की संख्या ज्ञात कीजिए।
- (a) 6(b) 4 (c)8(d)2
- संगाई हिरण इनमें से किस भारतीय राज्य में पाई जाने वाली एक स्थानिक प्रजाति है ?
- (a) राजस्थान (b) तेलंगाना (c) केरल (d) मणिपुर
- मनुष्य के पाचन तंत्र में होने वाली कौन सी क्रिया गंदगी पर साबुन के पायसीकरण की क्रिया के समान होती है?
- (a) पित्त रस द्वारा क्षारीय माध्यम प्रदान किया जाना (b) पित्त लवणों द्वारा बड़ी वसा गोलिकाओं को छोटी गोलिकाओं में विघटित किया जाना (c) पित्त रस एंजाइमों दवारा स्टार्च के पाचन में सहायता करना (d) पित्त रस दवारा अम्लीय माध्यम प्रदान किया जाना
- जब शुष्क बुझे हुए चूने का क्लोरीनीकरण होता है, तो मुख्य उत्पाद के रूप में बनेगा।
- (a) एसिटिक अम्ल (b) बिना बुझा हुआ चूना (c) कैल्शियम ऑक्सीक्लोराइड (d) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
- निम्नलिखित में से किस वर्ष में भारतीय संग्रहालय अधिनियम पारित किया गया था ?
- (a) 1915 (b) 1909 (c) 1910 (d) 1921
- प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह इनमें से किस शहर में स्थित है ?
- (a) अजमेर (b) मुंबई (c) हैदराचाद (d) दिल्ली
- दिसंबर 2021 में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं रक्षा में संवर्धन हेतु किस राज्य सरकार ने पुलिस की ‘पिंकफोर्स (Pink Force)’ की शुरुआतकी ?
- (a) गोवा (b) सिक्किम (c) केरल (d) मेघालय
- जोड़ा जाता है, और प्रत्येक सम अंक से 1 घटाया यदि संख्या 34135278 के प्रत्येक विषम अंक में 2 जाता है, तो बाएं से तीसरे और दाएं से तीसरे अंकों का योग क्या होगा ?
- (a)1 (b)4 (c)3 (d)7
- जनवरी 2022 में, गेल (GAIL) ने प्राकृतिक गैस पाहली परियोजना किस स्थान पर शुरू की ? प्रणाली में हाइड्रोजन के सम्मिश्रण की भारत की
- (a) इंदौर (b) ग्वालियर (c) उज्जैन (d) भोपाल
इन बातों का भी ध्यान रखें
- प्रश्न पत्र मिलते ही प्रश्नों को हल करना शुरू न करें बल्कि उसके महत्त्वपूर्ण निर्देशों को पढ़ें। संभव है कि उन निर्देशों में कोई महत्त्वपूर्ण सूचना मिल जाए।
- संपूर्ण प्रश्नपत्र को एक बार सरसरी निगाह से देखने के बाद पुनः समय व्यवस्थित करें जिससे प्रश्नपत्र पूरा करने में समय कम न पड़े।
- पहले आसान प्रश्नों या अपने पसंदीदा खंड से संबंधित प्रश्नों को ही हल करें, इससे परीक्षा के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।
- उत्तर की समीक्षा करने और त्रुटियों को ठीक करने के लिए बाद में अपना कुछ समय बचाकर रखें।
- दिमाग में जो जवाब पहले आता है उसे तय तक न बदले जब तक कि आप को यकीन न हो जाए कि वह
रेलवे ग्रुप-D परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
| विषय | प्रश्न | अंक |
|---|---|---|
| गणित | 25 | 25 |
| सामान्य विज्ञान | 25 | 25 |
| रीजनिंग | 30 | 30 |
| सामान्य जागरूकता / करेंट अफेयर्स | 20 | 20 |
| कुल | 100 | 100 |
विषय-वार पूरा सिलेबस
सामान्य विज्ञान (25 अंक)
स्तर : कक्षा 10 तक
प्रमुख टॉपिक्स
- भौतिक विज्ञान
- गति, बल, कार्य-ऊर्जा
- विद्युत, चुम्बकत्व
- रसायन विज्ञान
- अम्ल-क्षार-लवण
- धातु-अधातु
- दैनिक जीवन में रसायन
- जीव विज्ञान
- मानव शरीर
- पाचन, श्वसन, रक्त परिसंचरण
- पौधों और पशुओं से जुड़े प्रश्न
तैयारी टिप्स
- NCERT पर फोकस करें
- थ्योरी के साथ डेली लाइफ उदाहरण समझें
- ज्यादा रटने के बजाय कंसेप्ट क्लियर रखें
गणित (25 अंक)
महत्वपूर्ण अध्याय
- संख्या पद्धति
- प्रतिशत
- अनुपात-समानुपात
- औसत
- लाभ-हानि
- समय-कार्य
- समय-दूरी
- साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज
- क्षेत्रमिति
- डेटा इंटरप्रिटेशन
तैयारी टिप्स
- रोज कम से कम 40–50 प्रश्न हल करें
- पहले शॉर्ट ट्रिक समझें, फिर सवाल लगाएं
- कैलकुलेशन स्पीड बढ़ाएं
रीजनिंग (30 अंक)
प्रमुख टॉपिक्स
- कोडिंग-डिकोडिंग
- दिशा ज्ञान
- रक्त संबंध
- सादृश्य
- वर्गीकरण
- बैठने की व्यवस्था
- पहेलियां
- कथन-निष्कर्ष
तैयारी टिप्स
- पैटर्न पहचानना सीखें
- रोज 20–25 प्रश्न प्रैक्टिस करें
- टाइम लिमिट में हल करने की आदत डालें
सामान्य जागरूकता व करेंट अफेयर्स (20 अंक)
मुख्य क्षेत्र
- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएं
- खेल और पुरस्कार
- सरकारी योजनाएं
- भारतीय संविधान
- इतिहास, भूगोल
- महत्वपूर्ण दिवस
- रेलवे से जुड़े प्रश्न
तैयारी टिप्स
- पिछले 6–12 महीने के करेंट अफेयर्स
- फैक्ट आधारित तैयारी करें
- शॉर्ट नोट्स बनाएं
पिछले वर्षों के प्रश्न क्यों जरूरी हैं?
- परीक्षा का लेवल समझ आता है
- बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स पता चलते हैं
- आत्मविश्वास बढ़ता है
- टाइम मैनेजमेंट सुधरता है
कम से कम पिछले 5 साल के पेपर जरूर हल करें
रेलवे ग्रुप-D की 1 सीट पक्की करने की स्ट्रेटजी
- रोज 6–8 घंटे की स्मार्ट पढ़ाई
- कमजोर विषय को पहले सुधारें
- मॉक टेस्ट जरूर दें
- गलतियों का एनालिसिस करें
- अंतिम 1 महीने में केवल रिवीजन + प्रैक्टिस
परीक्षा हॉल में ध्यान रखने योग्य बातें
- प्रश्नपत्र मिलने के बाद पहले आसान प्रश्न हल करें
- एक प्रश्न में ज्यादा समय न दें
- अनुमान से उत्तर न लगाएं (Negative Marking)
- अंतिम 10 मिनट में OMR/Review जरूर करें
निष्कर्ष (Conclusion)
रेलवे ग्रुप-D परीक्षा कठिन नहीं है, कठिन होती है गलत रणनीति।
अगर आप सिलेबस + पैटर्न + नियमित अभ्यास पर फोकस करेंगे, तो 1 सीट आपकी जरूर होगी।
IMPORTANT LINKS
| Railway RRB Group D Recruitment 2026 | Apply Online |
| Arattai Group Join | CLICK HERE |
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |



