स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया इस साल बदल गया- सीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन समर्थ पोर्टल से होगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। बीते दिनों हुई हुई नामांकन समिति की बैठक में इसपर सहमति बन गई है। बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होने के बाद अप्रैल में स्नातक के लिए आवेदन का पोर्टल खुलेगा। वहीं, विश्वविद्यालय की ओर से अगले कुछ महीनों में समर्थ के सभी 44 मॉड्यूल को क्रमवार तरीके से एक्टिव करने की योजना तैयार की गई है।
समर्थ पोर्टल से होगा BRABU में स्नातक एडमिशन
राज्य के सभी विश्वविद्यालयों को एक ही पोर्टल पर जोड़ने के लिए उच्च शिक्षा विभाग पिछले सालभर से प्रयास कर रहा है। पिछले साल नवंबर में ही विश्वविद्यालयों को लीव व सैलरी के साथ एडमिशन की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से पूरी करने का निर्देश दिया गया था। सभी शिक्षक कर्मचारियों का डेटा अपलोड होने के बाद लीव मॉड्यूल को एक्टिव कर दिवा गया है। हालांकि, बीआरएबीयू में इसके बाद पीजी सत्र 2025-27 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन तैयारी अधूरी होने के कारण यूएमआईएस पोर्टल पर ही लिंक एक्टिव किया गया। अब नए सत्र में स्नातक के आवेदन के लिए समर्थ पोर्टल पर लिंक एक्टिव किए जाने की तैयारी है
विश्वविद्यालय की सभी शैक्षणिक व प्रशासनिक सेवाएं समर्थ पोर्टल पर ही उपलब्ध होंगी। इससे सभी तरह की डेटा विश्वविद्यालय के पास सुरक्षित रहेगा।
समर्थ पोर्टल से भरेंगे परीक्षा फॉर्म, यहीं मिलेगी मार्कशीट-डिग्री
स्नातक और पीजी की परीक्षाओं के लिए फॉर्म भी इसी पोर्टल पर भरा जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद समर्थ के जरिए ही छात्रों को मार्कशीट और डिग्री सहित अन्य डॉक्यूमेंट उपलब्ध कराए जाएंगे। पोर्टल पर छात्र व शिक्षक-कर्मचारियों से जुड़े 44 मॉड्यूल है, जिसे एक्टिव किया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
स्नातक के लिए दाखिला प्रक्रिया अप्रैल से
बीआरएबीयू में स्नातक नए सत्र 2026-30 के लिए दाखिले की प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होगी। बिहार बोर्ड के इंटर का रिजल्ट आने के बाद दाखिला प्रकिया शुरू कर दी जाएगी। बीआरएबीयू के डीएसडब्लयू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि जुलाई से स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू कर देने की तैयारी है।
BRABU में इस साल 100 नए कॉलेजों में नामांकन संभव
बिहार बोर्ड के रिजल्ट के बाद जब सीबीएसई छात्रों का रिजल्ट आएगा तो उसके लिए भी पोर्टल खोला जाएगा। समय पर नामांकन प्रक्रिया शुरू करने से कक्षाएं समय पर होंगी। छात्रों को सिलेबस पूरा करने का पर्याप्त समय मिलेगा। बीआरएबीयू में नये सत्र से 100 नये कॉलेज में नामांकन होने की उम्मीद है। बीते वर्ष 130 कॉलेजों में स्नातक में नामांकन लिया गया था। इस वर्ष नए कॉलेजों ने संबद्धता के लिए आवेदन किया है। संबद्धन कमेटी की बैठक और सीनेट से पास होने के बाद जब सरकार से अनुमोदन आएगा, उसके बाद यह कॉलेज बी आरएबीयू के पोर्टल पर जुड़ेंगे।
बिहार बोर्ड रिजल्ट के बाद खुलेगा एडमिशन पोर्टल
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के इंटरमीडिएट रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू की जाएगी। जैसे ही बिहार बोर्ड का रिजल्ट जारी होगा, उसके बाद विश्वविद्यालय स्नातक एडमिशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल देगा। इसके बाद अन्य बोर्ड के छात्रों को भी आवेदन का अवसर दिया जाएगा
चार वर्षीय स्नातक कोर्स क्या है?
4 वर्षीय स्नातक कोर्स भारत में लागू नई शिक्षा नीति राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) के तहत शुरू किया गया नया ग्रेजुएशन सिस्टम है। पहले ज्यादातर विश्वविद्यालयों में 3 साल का ग्रेजुएशन (BA, BSc, BCom) होता था, लेकिन अब कई विश्वविद्यालयों में 4 साल का स्नातक कोर्स शुरू किया गया है। इस प्रणाली में छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च, स्किल डेवलपमेंट और मल्टीपल एग्जिट ऑप्शन भी दिया जाता है।
4 वर्षीय स्नातक कोर्स कैसे काम करता है
इस कोर्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि अगर कोई छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ भी देता है तो भी उसे एक प्रमाणपत्र मिल सके।
| पढ़ाई की अवधि | मिलने वाली डिग्री |
| 1 साल पूरा | सर्टिफिकेट |
| 2 साल पूरा | डिप्लोमा |
| 3 साल पूरा | बैचलर डिग्री |
| 4 साल पूरा | बैचलर डिग्री विद रिसर्च |
इस सिस्टम को मल्टीपल एंट्री और एग्जिट सिस्टम कहा जाता है।
4 वर्षीय स्नातक कोर्स के मुख्य फायदे
1. रिसर्च का मौका
4 साल का कोर्स करने वाले छात्रों को Research Project करने का मौका मिलता है। इससे छात्रों को आगे PhD करने में भी फायदा मिलता है।
2. बीच में पढ़ाई छोड़ने पर भी फायदा
अगर किसी कारण से छात्र पढ़ाई पूरी नहीं कर पाता तो उसे खाली हाथ नहीं जाना पड़ता। उसे Certificate या Diploma मिल जाता है।
3. ज्यादा स्किल डेवलपमेंट
इस कोर्स में छात्रों को केवल थ्योरी नहीं बल्कि: स्किल आधारित कोर्स, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंटर्नशिप भी कराई जाती है।
4. विदेश में पढ़ाई का अवसर
4 साल का ग्रेजुएशन करने वाले छात्रों को विदेशी विश्वविद्यालयों में मास्टर डिग्री के लिए आवेदन करना आसान हो जाता है।
5. करियर के ज्यादा विकल्प
4 वर्षीय कोर्स में छात्र अपने मुख्य विषय के साथ-साथ दूसरे विषय भी पढ़ सकते हैं।
उदाहरण: BA + Computer Skills, BSc + Data Analysis, BCom + Entrepreneurship
4 वर्षीय स्नातक कोर्स किसके लिए अच्छा है
यह कोर्स उन छात्रों के लिए ज्यादा उपयोगी है जो:
- आगे PhD या रिसर्च करना चाहते हैं
- विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं
- स्किल आधारित शिक्षा लेना चाहते हैं
- मल्टीपल करियर ऑप्शन चाहते हैं
IMPORTANT LINKS
| Arattai Group Join | CLICK HERE |
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |
स्नातक फर्स्ट सेमेस्टर की प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू- देखें आपका किस दिन है परीक्षा



