जीविका ऐप लंच | 2 लाख तक का लोन एक हफ्ते में – यहाँ से करें आवेदन

जीविका ऐप लंच

जीविका ऐप लंच | 2 लाख तक का लोन एक हफ्ते में – बिहार सरकार जल्द ही महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार की जीविका सोसाइटी द्वारा एक नया “जीविका ऐप” लॉन्च किया जा रहा है, जिसके माध्यम से महिलाएं घर बैठे आसानी से लोन के लिए आवेदन कर सकेंगी। इस ऐप के जरिए 2 लाख रुपये तक का लोन सिर्फ एक सप्ताह के भीतर मिल सकेगा।

सरकार की योजना है कि इस ऐप को अप्रैल महीने से शुरू कर दिया जाए। शुरुआत में इसका लाभ 1 करोड़ 60 लाख जीविका दीदियों को मिलेगा।

जीविका ऐप बिहार सरकार द्वारा तैयार किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसे “जीविका निधि कोऑपरेटिव बैंक” के तहत बनाया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को छोटे और मध्यम लोन आसानी से उपलब्ध कराना है। इस ऐप के जरिए जीविका से जुड़ी महिलाएं अपने मोबाइल से ही लोन के लिए आवेदन कर सकेंगी और बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

छोटे लोन के लिए भी बैंकों में दर-दर भटकने वालों के लिए राहत की खबर है। जीविका ऐप के माध्यम से उन्हें दो लाख तक लोन हफ्ते भर में मिल जाएगा। 15 हजार रुपये से 75 हजार रुपये का लोन 48 घंटे के भीतर मिल जाएगा। बिहार सरकार की जीविका सोसाइटी के तहत प्रस्तावित ‘जीविका निधि’ कोऑपरेटिव बैंक के तहत इस ऐप को तैयार किया गया है। अप्रैल महीने से इसे फंक्शनल करने की तैयारी की जा रही है।

जीविका निधि’ कोऑपरेटिव बैंक की लोन सुविधा का लाभ फिलहाल 1 करोड़ 60 लाख जीविका दीदियों को मिलेगा। आने वाले दिनों में जीविका से जुड़ने पर बाकी महिलाएं भी इसका लाभ उठा सकेंगी। ऐप को बिहार सरकार के डाटा सेंटर के माध्यम से होस्ट किया जाएगा। साइबर खतरों से बचाने के सारे इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। ‘जीविका निधि’ बैंक और ऐप के तहत लोन के लिए आवेदन देने पर अनुमोदन से पहले जीविका दीदियों के पति की भी सहमति स्थानीय चेकर लेगा। पति के उपलब्ध नहीं होने पर परिवार के दूसरे सदस्यों या स्थानीय जीविका समूह के सदस्यों की सहमति ली जाएगी।

  • माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से कर्ज की जाल में फंसने से कई जीविका दीदियों की आत्महत्या की खबर आई।
  • स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के लिए जीविका दीदियों को थोड़े से पैसों के लिए भी भटकना पड़ता है।
  • दीदियों के लिए जीविका का अपना कोऑपरेटिव बैंक और पेमेंट ऐप होने से छोटे कर्ज की समस्या नहीं रहेगी।

जीविका ऐप के माध्यम से अलग-अलग राशि का लोन दिया जाएगा।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय शुरू करने में मदद करना है।

इस योजना का लाभ मुख्य रूप से जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं जीविका दीदी को मिलेगा। फिलहाल लगभग 1 करोड़ 60 लाख महिलाएं इससे लाभान्वित होंगी। भविष्य में जीविका से जुड़ने वाली अन्य महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकेंगी।

लोन आवेदन की प्रक्रिया में एक विशेष नियम भी रखा गया है। लोन लोन देने से पहले जीविका दीदी के पति की सहमति ली जाएगी यदि पति उपलब्ध नहीं हैं तो- परिवार के अन्य सदस्य या स्थानीय जीविका समूह के सदस्य की सहमति ली जाएगी। यह प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर चेकर (Verifier) द्वारा पूरी की जाएगी।

जब ऐप लॉन्च हो जाएगा तो आवेदन की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार होगी।

  1. मोबाइल में जीविका ऐप डाउनलोड करें
  2. मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  3. जीविका समूह की जानकारी भरें
  4. लोन राशि चुनें
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
  6. आवेदन सबमिट करें

इसके बाद स्थानीय स्तर पर सत्यापन होने के बाद लोन स्वीकृत कर दिया जाएगा।

इस ऐप को शुरू करने के पीछे कई बड़े कारण हैं।

कई महिलाएं माइक्रोफाइनेंस कंपनियों से कर्ज लेकर कर्ज के जाल में फंस जाती थीं। कुछ मामलों में आत्महत्या जैसी घटनाएं भी सामने आईं।

स्वरोजगार शुरू करने के लिए महिलाओं को छोटे लोन के लिए भी बैंकों के चक्कर लगाने पड़ते थे।

अब मोबाइल ऐप के जरिए आवेदन करने से पूरी प्रक्रिया सरल और तेज हो जाएगी।

इस ऐप के शुरू होने से महिलाओं को कई बड़े फायदे मिलेंगे।

  • बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी
  • घर बैठे मोबाइल से आवेदन कर सकेंगी
  • 48 घंटे में छोटा लोन मिल सकेगा
  • स्वरोजगार शुरू करना आसान होगा
  • माइक्रोफाइनेंस कंपनियों पर निर्भरता कम होगी
Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

अब राशनकार्ड की कोई जरूरत नहीं | अब मोबाइल से मिलेगा राशन – राशनकार्ड का एप जारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे