बिहार बोर्ड इंटर स्क्रुटिनी के लिए आवेदन शुरू- इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परीक्षाफल सोमवार को प्रकाशित किया। वैसे परीक्षार्थी जो अपने किसी एक या एक से अधिक या सभी विषयों के प्राप्तांक से असंतुष्ट हैं, वे उत्तरपुस्तिकाओं के स्क्रूटिनी के लिए बुधवार से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन दो अप्रैल तक समिति की वेबसाइट intermediate.bihar boardscrutiny.com या inter mediate.biharboardonline.c om पर प्रति विषय 120 रुपये की दर से निर्धारित शुल्क का भुगतान कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड इंटर स्क्रूटिनी 2026 : महत्वपूर्ण जानकारी
| बोर्ड का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति |
| परीक्षा | इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 |
| रिजल्ट जारी तिथि | 23 मार्च 2026 |
| स्क्रूटिनी आवेदन शुरू | 25 मार्च 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 02 अप्रैल 2026 |
| आवेदन शुल्क | ₹120 प्रति विषय |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
SCRUTINY क्या होती है?
स्क्रूटिनी का मतलब होता है उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच। इसमें कॉपी को फिर से पूरी तरह से नहीं जांचा जाता बल्कि कुछ विशेष बिंदुओं पर पुनः सत्यापन किया जाता है। अगर किसी छात्र को लगता है कि उसके अंक कम आए हैं या किसी प्रश्न का मूल्यांकन ठीक से नहीं हुआ है, तो वह स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है।
स्क्रूटिनी के लिए परीक्षार्थी आज से कर सकेंगे आवेदन
ये होगी आवेदन की प्रक्रिया आवेदन के लिए विद्यार्थी को वेबसाइट पर अप्लाई फॉर स्क्रूटिनी लिंक पर क्लिक कर अपना रोल कोड, रोल नंबर एवं जन्म तिथि अंकित करते हुए पासवर्ड बनाकर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद रोल कोड, रोल नंबर एवं पासवर्ड से लॉगिन करने पर एप्लिकेशन फॉर स्क्रूटिनी दिखेगा। जिसमें विद्यार्थी का विषय सहित समस्त विवरण उपलब्ध रहेगा। जिस विषय या विषयों में स्क्रूटिनी करानी हो, उसके सामने चेक बॉक्स में मार्क करने के बाद शुल्क भुगतान पेज पर उपलब्ध पे बटन पर क्लिक कर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से शुल्क का भुगतान करना होगा।
बिहार बोर्ड इंटर स्क्रुटिनी के लिए आवेदन शुरू
एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में सम्मिलित परीक्षार्थियों का परीक्षाफल दिनांक 23.03.2026 को प्रकाशित किया गया है। यदि कोई विद्यार्थी अपने किसी एक विषय या एक से अधिक या सभी विषयों के प्राप्तांक से असंतुष्ट हो, तो अपने उस विषय / विषयों की उत्तरपुस्तिका के स्क्रूटिनी कराने हेतु समिति की वेबसाईट https://intermediate.biharboardscrutiny.com अथवा https://intermediate.biharboardonline.com पर दिनांक 25.03.2026 से 02.04.2026 तक की अवधि में रू0 120/- (एक सौ बीस रूपये मात्र) प्रति विषय की दर से निर्धारित शुल्क के साथ ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाईन मोड में आवेदन करने की प्रक्रिया
- उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाईन आवेदन करने हेतु समिति की वेबसाईट https://intermediate.biharboardscrutiny.com अथवा https://intermediate.biharboardonline.com पर “Apply for scrutiny (Intermediate Annual Examination 2026)” लिंक पर क्लिक कर परीक्षार्थी अपना रौल कोड, रौल नम्बर एवं जन्म तिथि (उदाहरण के तौर पर 52002-26010122-1999-03-20) अंकित करते हुए अपना पासवर्ड Create कर रजिस्टर करेंगे। इस पासवर्ड को विद्यार्थी भविष्य में अपने उपयोग के लिए सुरक्षित रखेंगे।
- रौल कोड, रौल नम्बर एवं पासवर्ड का उपयोग करते हुए Login करेंगे। इसके उपरांत Application Form For Scrutiny प्रदर्शित होगा, जिसमें विद्यार्थी का सभी विवरण विषय सहित उपलब्ध रहेगा।
- जिस विषय/विषयों में विद्यार्थी को उत्तरपुस्तिका की स्क्रूटिनी कराने के लिए ऑनलाईन आवेदन करना हो वे उस विषय / विषयों के सामने अंकित चेक बॉक्स के अन्दर (✔) मार्क करेंगे।
- तत्पश्चात् Fee Payment के लिए पेज पर उपलब्ध Pay button को क्लिक करेंगे। निर्धारित स्क्रूटिनी शुल्क के भुगतान हेतु राशि डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। विद्यार्थी ऑनलाईन भुगतान के पश्चात् 24 घंटे के अन्दर अपने बैंक खाता से राशि की निकासी हुई है या नहीं, इसकी जाँच कर स्वयं संतुष्ट हो लेंगे। खाता से राशि की निकासी के पश्चात् समिति के खाता में जमा नहीं होने की स्थिति में संबंधित आवेदन अपूर्ण मानते हुए स्वीकार नहीं किया जाएगा।
समिति विनियमावली में वर्णित प्रावधान के अन्तर्गत स्क्रूटिनी निम्नांकित बिन्दुओं पर आधारित होगी :-
- यदि उत्तरपुस्तिका के अन्दर के पृष्ठों में प्रदत्त अंक मुख पृष्ठ पर अंकित नहीं है, तो उसमें सुधार किया जाएगा।
- प्रदत्त अंकों के योग में यदि कोई त्रुटि हो, तो उसमें सुधार किया जाएगा।
- यदि कोई प्रश्न या उसके खण्ड का प्रश्नोत्तर अमूल्यांकित है, तो उसका मूल्यांकन कर प्राप्तांक में सुधार किया जाएगा।
- स्क्रूटिनी के परिणामस्वरूप अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या यथावत् रह सकते हैं।
स्क्रूटिनी और कम्पार्टमेंटल परीक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण नियम
यदि इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 में अधिकतम दो विषयों में अनुत्तीर्ण कोई विद्यार्थी स्क्रूटनी हेतु आवेदन किए जाने के साथ-साथ इन्टरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 में भी सम्मिलित होता है और स्क्रूटनी के परिणामस्वरूप वर्द्धित प्राप्तांक के आधार पर वह परीक्षा में उत्तीर्णता प्राप्त कर लेता है तो उस विद्यार्थी का इन्टरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल ही मान्य होगा, न कि इन्टरमीडिएट कम्पार्टमेंटल परीक्षा, 2026 का परीक्षाफल।
स्क्रूटिनी में किन-किन चीजों की जांच होती है?
बिहार बोर्ड की नियमावली के अनुसार स्क्रूटिनी के दौरान निम्न बिंदुओं की जांच की जाती है।
- यदि उत्तरपुस्तिका के अंदर दिए गए अंक मुख पृष्ठ पर अंकित नहीं किए गए हैं तो उसमें सुधार किया जाएगा।
- अगर दिए गए अंकों के कुल योग में गलती हुई है तो उसे सही किया जाएगा।
- यदि किसी प्रश्न या उसके किसी भाग का मूल्यांकन नहीं हुआ है, तो उसका मूल्यांकन किया जाएगा।
- स्क्रूटिनी के बाद अंक बढ़ सकते हैं, घट सकते हैं या पहले जैसे ही रह सकते हैं।
इसलिए विद्यार्थियों को आवेदन करते समय इस बात को ध्यान में रखना चाहिए।
आवेदन करते समय ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- स्क्रूटिनी के लिए ₹120 प्रति विषय शुल्क देना होगा।
- भुगतान करने के बाद 24 घंटे के अंदर अपने बैंक खाते से पैसे कटे या नहीं इसकी जांच जरूर करें।
- यदि बैंक खाते से पैसे कट जाते हैं लेकिन बोर्ड के खाते में जमा नहीं होते हैं तो आवेदन अपूर्ण माना जा सकता है।
- आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
फेल छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
अगर कोई छात्र अधिकतम दो विषयों में फेल हुआ है, तो वह स्क्रूटिनी के साथ-साथ कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए भी आवेदन कर सकता है। अगर स्क्रूटिनी के बाद छात्र के अंक बढ़ जाते हैं और वह पास हो जाता है, तो उसका इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 का परिणाम ही मान्य होगा, न कि कंपार्टमेंटल परीक्षा का।
IMPORTANT LINKS
| INTER RESULT | DOWNLOAD LINK |
| INTER RESULT 2026 | DOWNLOAD |
| Online Apply | LINK1 || LINK2 |
| आवेदन की स्थिति देखें | CLICK HERE |
| WHATSAPP CHANNEL | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOU TUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |



