बिहार के सभी यूनिवर्सिटी में स्नातक में नामांकन के लिए देना होगा परीक्षा- बिहार में इंटरमीडिएट (12वीं) पास करने के बाद लाखों छात्र स्नातक (UG) में नामांकन के लिए विश्वविद्यालयों में आवेदन करते हैं। इस बार कई विश्वविद्यालयों ने नामांकन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। कुछ यूनिवर्सिटी में अब प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) के आधार पर एडमिशन होगा, जबकि कई विश्वविद्यालय अभी भी इंटर के अंकों के आधार पर ही नामांकन देंगे।
हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार पटना विश्वविद्यालय (PU) ने स्नातक में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा फिर से लागू करने का निर्णय लिया है, जबकि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU), बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में अधिकांश पाठ्यक्रमों में मेरिट यानी इंटर के अंकों के आधार पर नामांकन होगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि किस यूनिवर्सिटी में एंट्रेंस एग्जाम होगा और किसमें सीधे एडमिशन मिलेगा।
पीयू स्नातक में नामांकन के लिए होगी परीक्षा
पटना विश्वविद्यालय में इस बार (नए सत्र) स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगी। इसके लिए सोमवार को विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की बैठक होगी और इसमें इसपर अंतिम मुहर लगेगी। स्नातक में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा शुरू करने के लिए विवि प्रशासन ने राजभवन से अनुमति मांगी थी। राजभवन द्वारा इस पर सहमति दे दी गई है। अब इंटर पास करने वाले छात्रों को पटना विवि में दाखिला लेने के लिए प्रवेश परीक्षा से गुजरना पड़ेगा।
समर्थ पोर्टल से होगा स्नातक नामांकन, फिर लागू होगी प्रवेश परीक्षा
इस बार स्नातक दाखिले की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से होगी। विद्यार्थी समर्थ पोर्टल पर ही ऑनलाइन आवेदन करेंगे और ऑनलाइन ही शुल्क जमा करेंगे। समर्थ पोर्टल पर ही कॉलेज का विकल्प भरेंगे। विश्वविद्यालय में अब तक यूजी में नामांकन अंक के आधार पर हुआ करता था। 2019 से पहले यूजी में नामांकन प्रवेश परीक्षा ली जाती थी। लेकिन कोरोना काल में प्रवेश परीक्षा बंद कर दी गई थी। लेकिन अब एक बार फिर विवि द्वारा स्नातक दाखिला में प्रवेश परीक्षा लागू होगी।
पीपीयू में अंक आधारित होगी नामांकन प्रकिया
पाटलिपुत्र विवि में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया अंक आधारित होगी। इंटर पास छात्रों को उनके अंक के आधार पर दाखिला मिलेगा। विवि प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। मई के पहले सप्ताह से समर्थ पोर्टल पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन लेने के बाद मेधा सूची के आधार पर दाखिले की प्रक्रिया होगी।
नामांकन कैलेंडर तैयार, इसी माह से शुरू होगा आवेदन
बिहार बोर्ड द्वारा इंटर का परिणाम जारी कर दिया गया है। सीबीएसई बोर्ड भी मई तक 12वीं का परिणाम घोषित करेगा। इसे देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन 15 अप्रैल के बाद यूजी स्तरीय (सामान्य व वोकेशनल सहित) सभी पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया शुरू करेगा। पीजी स्तरीय पाठ्यक्रमों में भी नामांकन शुरू होगा। पीजी के सामान्य पाठ्यक्रमों में अंक और वोकेशनल कोर्स में प्रवेश परीक्षा के आधार पर नामांकन लिए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया जून के अंतिम सप्ताह तक पूरा कर लिया जायेगा। जुलाई के प्रथम सप्ताह में नये सत्र की पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी।
पटना विश्वविद्यालय (Patna University) में स्नातक नामांकन प्रक्रिया
पटना विश्वविद्यालय ने इस बार स्नातक में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने राजभवन से अनुमति भी प्राप्त कर ली है और इस पर अंतिम मुहर एकेडमिक काउंसिल की बैठक में लगाई जाएगी। महत्वपूर्ण जानकारी
- इस बार स्नातक में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से होगा
- आवेदन समर्थ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन लिया जाएगा
- आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन ही जमा करना होगा
- छात्र अपनी पसंद के कॉलेज का विकल्प भर सकेंगे
पहले पटना विश्वविद्यालय में इंटर के अंकों के आधार पर नामांकन होता था, लेकिन अब फिर से प्रवेश परीक्षा प्रणाली लागू की जा रही है।
आवेदन कब से शुरू होगा
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार
- 15 अप्रैल के बाद आवेदन शुरू होने की संभावना
- जून के अंतिम सप्ताह तक नामांकन पूरा
- जुलाई के पहले सप्ताह से कक्षाएं शुरू
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (PPU) में स्नातक नामांकन प्रक्रिया
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में फिलहाल प्रवेश परीक्षा की व्यवस्था नहीं है। यहाँ स्नातक में नामांकन इंटर के अंकों के आधार पर ही होगा।
नामांकन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन समर्थ पोर्टल पर
- आवेदन के बाद मेरिट लिस्ट जारी
- मेरिट के आधार पर कॉलेज आवंटन
- फिर संबंधित कॉलेज में नामांकन
आवेदन शुरू होने की संभावना
- मई के पहले सप्ताह से आवेदन
- 2 या 3 मेरिट लिस्ट जारी हो सकती है
- जून तक नामांकन प्रक्रिया पूरी
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) मुजफ्फरपुर में नामांकन प्रक्रिया
मुजफ्फरपुर स्थित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक में नामांकन अधिकांश कोर्स में इंटर के अंकों के आधार पर ही किया जाता है।
प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन
- मेरिट लिस्ट जारी
- कॉलेज आवंटन
- दस्तावेज सत्यापन
- नामांकन
यहाँ भी आमतौर पर 2–3 मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।
आवेदन कब शुरू होगा
- अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह से आवेदन
- जून तक नामांकन प्रक्रिया पूरी
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) दरभंगा में नामांकन
मिथिला विश्वविद्यालय में भी स्नातक में नामांकन सामान्यतः इंटर के अंकों के आधार पर ही होता है।
नामांकन प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन
- मेरिट लिस्ट जारी
- कॉलेज चयन
- दस्तावेज सत्यापन
- नामांकन
संभावित समय
- आवेदन शुरुआत: अप्रैल अंत / मई
- मेरिट लिस्ट: मई – जून
- क्लास शुरू: जुलाई
बिहार की अन्य यूनिवर्सिटी में नामांकन प्रक्रिया
बिहार की कई अन्य यूनिवर्सिटी जैसे
- मगध विश्वविद्यालय
- वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय
- तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय
इनमें भी सामान्यतः इंटर के अंकों के आधार पर नामांकन किया जाता है। हालांकि कुछ प्रोफेशनल या वोकेशनल कोर्स में प्रवेश परीक्षा हो सकती है।
स्नातक नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज
स्नातक में नामांकन के समय छात्रों को निम्नलिखित दस्तावेज देने होते हैं
- इंटर मार्कशीट
- इंटर एडमिट कार्ड
- मैट्रिक मार्कशीट
- मैट्रिक एडमिट कार्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- चरित्र प्रमाण पत्र
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
नामांकन के लिए महत्वपूर्ण सुझाव
अगर आप स्नातक में नामांकन लेना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें
- आवेदन शुरू होते ही तुरंत फॉर्म भरें
- सही कॉलेज और विषय का चयन करें
- सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें
- मेरिट लिस्ट नियमित रूप से चेक करते रहें
- समय पर कॉलेज में जाकर नामांकन पूरा करें
महत्वपूर्ण लिंक
| Apply Online | CLICK HERE |
| WHATSAPP GROUP JOIN | CLICK HERE |
| ARATTAI GROUP JOIN | CLICK HERE |
| Telegram Channel | JOIN |
| YouTube Channel | SUBSCRIBE |



