बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप सत्र 2026-27 – बिहार सरकार द्वारा राज्य के SC, ST, BC और EBC वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना चलाई जाती है। इस योजना के तहत 10वीं पास करने के बाद पढ़ाई करने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का आवेदन जल्द ही शुरू किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को कोर्स के अनुसार ₹2000 से ₹36,000 तक की छात्रवृत्ति मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कौन-कौन विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, कितना पैसा मिलेगा, क्या डॉक्यूमेंट लगेगा और आवेदन कैसे करना है।
Bihar Post Matric Scholarship 2026-27 : Overview
| योजना का नाम | बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप |
| सत्र | 2026-27 |
| राज्य | बिहार |
| लाभार्थी | SC / ST / BC / EBC छात्र |
| लाभ | ₹2000 – ₹36,000 तक छात्रवृत्ति |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmsonline.bih.nic.in |
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप क्या है
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप बिहार सरकार की एक छात्रवृत्ति योजना है जिसमें 10वीं पास करने के बाद उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य है
- गरीब और पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद करना
- उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना
- कॉलेज और प्रोफेशनल कोर्स की फीस में सहायता देना
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए पात्रता
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों को निम्नलिखित पात्रता पूरी करनी होगी।
शैक्षणिक योग्यता
- छात्र ने 10वीं पास किया हो और 10वीं के बाद 11वीं, 12वीं, ITI, Polytechnic, Graduation, PG या अन्य कोर्स कर रहा हो
निवास
- आवेदक बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए
जाति
- छात्र SC, ST, BC, EBC श्रेणी से होना चाहिए
आय सीमा
- परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा तय सीमा के अंदर होनी चाहिए
कौन-कौन से कोर्स के लिए स्कॉलरशिप मिलती है
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप में कई प्रकार के कोर्स शामिल हैं।
| कोर्स | उदाहरण |
| इंटरमीडिएट | 11वीं, 12वीं |
| ITI | सभी ट्रेड |
| पॉलिटेक्निक | डिप्लोमा कोर्स |
| स्नातक | BA, BSc, BCom |
| प्रोफेशनल कोर्स | BTech, MBBS, BCA |
| पोस्ट ग्रेजुएशन | MA, MSc, MCom |
कोर्स के अनुसार छात्रवृत्ति राशि
| कोर्स की विवरण | छात्रवृत्ति की राशि की अधिकतम वार्षिक सीमा |
| इंटरमीडिएट कक्षा जैसे – आईए, आईएससी, आईकॉम एवं अन्य समकक्ष कोर्स | ₹2,000 |
| स्नातक स्तरीय कक्षा जैसे – बीए, बीएससी, बीकॉम एवं अन्य समकक्ष कोर्स | ₹5,000 |
| स्नातकोत्तर कक्षा जैसे – एमए, एमएससी, एमकॉम एवं अन्य समकक्ष कोर्स | ₹5,000 |
| औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) | ₹5,000 |
| त्रिवर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम / पॉलिटेकनिक एवं समकक्ष कोर्स | ₹10,000 |
| व्यावसायिक एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के अधीन संचालित कोर्स – इंजीनियरिंग, मेडिकल, विधि, प्रबंधन, कृषि एवं अन्य समकक्ष कोर्स | ₹15,000 |
| कोर्स / संस्थान का विवरण (बिहार राज्य के अंदर) | छात्रवृत्ति राशि की अधिकतम वार्षिक सीमा (ट्यूशन फीस + अनिवार्य शुल्क में जो कम हो) |
|---|---|
| भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), बोधगया | ₹75,000 |
| अन्य प्रबंधन संस्थान जैसे – चन्द्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, ललित नारायण मिश्रा आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान आदि | ₹4,00,000 |
| भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), पटना | ₹2,00,000 |
| राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), पटना | ₹1,25,000 |
| अन्य केंद्रीय संस्थान जैसे – राष्ट्रीय फैशन टेक्नोलॉजी संस्थान (NIFT), पटना, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना, केंद्रीय कृषि संस्थान आदि | ₹1,00,000 |
| स्टेट एक्ट से गठित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी | ₹1,25,000 |
बिहार पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय विद्यार्थियों को निम्नलिखित दस्तावेज अपलोड करना होगा।
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- 10वीं मार्कशीट
- कॉलेज एडमिशन रसीद
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
आवेदन प्रक्रिया (Application Process)
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
- scstpmsonline.bihar.gov.in (SC/ST छात्रों के लिए)
- pmsonline.bihar.gov.in (अन्य छात्रों व संस्थानों के लिए)
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी व पासवर्ड बनाएं।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
- सबमिट करने से पहले सभी जानकारी को दोबारा जांच लें।
- आवेदन सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
Post Matric Scholarship Important Links
| TYPE | IMPORTANT LINK |
| STUDENT APPLICATION STATUS | CLICK HERE |
| ONLINE APPLY | CLICK HERE |
| SC & ST STUDENTS CLICK HERE TO APPLY POST MATRIC SCHOLARSHIP | CLICK HERE |
| BC & EBC STUDENTS CLICK HERE TO APPLY POST MATRIC SCHOLARSHIP | CLICK HERE |
| STUDENT LOGIN | EBC/BC || SC/ST |
| BONAFIDE DOC SAMPLE | CLICK HERE |
| FEE RECEIPT DOWNLOAD | CLICK HERE |
| SEARCH LIST OF REGISTERED INSTITUTIONS | CLICK HERE |
| REJECTED LIST | CLICK HERE |
| OFFICIAL WEBSITE | CLICK HERE |
| OFFICIAL NOTIFICATION | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOU TUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |
साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा – जल्दी करें ये काम पैसा आपके खाते में



