सीइटी – बीएड के लिए आवेदन शुरू- बिहार के शिक्षण संस्थानों में भविष्य के शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है. राज्य के बीएड और शिक्षा शास्त्री कोर्स में नामांकन के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीइटी-बीएड 2026) की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है. लोकभवन के निर्देश के तहत, इस साल प्रवेश परीक्षा जून के पहले पखवाड़े में आयोजित की जायेगी. परीक्षा के लिए 7 जून या 14 जून (रविवार) की तिथि संभावित है. राज्य नोडल केंद्र ने सभी विश्वविद्यालयों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे इन दोनों तारीखों पर अपनी कोई भी स्थानीय परीक्षा या कार्यक्रम आयोजित न करें, ताकि छात्रों को कोई असुविधा न हो. समन्वय स्थापित करने के लिए सभी विवि से नोडल ऑफिसर के नाम और मोबाइल नंबर मांगे गए है.
बीआरएबीयू को पहली बार मिली बड़ी जिम्मेदारी
बिहार की इस परीक्षा के सफल संचालन का जिम्मा पहली बार बीआरएबीयू को सौंपा गया है. पीजी इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो संजय कुमार को स्टेट नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. विवि प्रशासन ने परीक्षा के लिए एजेंसी चयन के लिए टेंडर भी निकाल दिया है.
पुराना थाना भवन बनेगा परीक्षा का कंट्रोल रूम
विवि प्रशासनिक भवन स्थित पुराने थाना भवन को हाई-टेक नोडल सेंटर में बदला जा रहा है. यहां हाइ-स्पीड इंटरनेट और कंप्यूटर सिस्टम लगाए जा रहे हैं ताकि काउंसलिंग से लेकर नामांकन तक की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल व पारदर्शी हो सके. कुलसचिव प्रो समीर कुमार ने बताया कि विवि इस बड़ी जिम्मेदारी को समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए पूरी तरह सतर्क और तैयार है.
वेबसाइट पर दिखेगा क्लास का लाइव अपडेट
बीआरएबीयू डिजिटल पारदर्शिता की राह पर है. लोकभवन के कड़े निर्देश के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. अब कॉलेजों और पीजी विभागों में होने वाली हर क्लास की जानकारी विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक की जायेगी. अब छात्र और अभिभावक घर बैठे यह देख सकेंगे कि आज किस विभाग में कौन से शिक्षक ने क्या पढ़ाया.
वेबसाइट पर होगा डेली क्लास बुलेटिन
विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर शिक्षकों का पूरा क्लास रूटीन, मास्टर रूटीन व विषयवार विवरण मांगा है. नयी व्यवस्था के तहत शिक्षकों के नाम के साथ उनके द्वारा प्रतिदिन पढ़ाये गये पाठ व टॉपिक की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी. शिक्षकों के कॉलेज आने व जाने के समय के साथ-साथ उनकी उपस्थिति का डेटा भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा. वहीं प्रतिदिन संचालित होने वाले वर्गों की विवरणी विश्वविद्यालय की साइट पर अपडेट की जायेगी.
शिक्षकों के लिए 40 घंटे का फॉर्मूला
अनिवार्य: यूजीसी के नियमों और लोकभवन के ओएसडी के निर्देशानुसार, शिक्षकों को सप्ताह में कम से कम 40 घंटे शिक्षण कार्य के लिए देने होंगे. नियमित शिक्षकों के लिए प्रतिदिन कम से कम 5 घंटे परिसर में उपस्थिति अनिवार्य कर दी गयी है.
निगरानी को बना डिजिटल जाल : रजिस्ट्रार के ईमेल पर सभी संकायों का डेटा भेजने का निर्देश दिया गया है. इस पहल का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक सत्र को नियमित करना और कक्षाओं की मॉनिटरिंग को पारदर्शी बनाना है. इससे न केवल शिक्षकों की जवाबदेही तय होगी, बल्कि छात्रों को भी पता रहेगा कि उनके सिलेबस में कितनी प्रगति हुई है. विवि प्रशासन इस आदेश को सख्ती से लागू करने के लिए अनुपालन रिपोर्ट तैयार कर रहा है.
ये है विवि की तैयारी
- अप्रैल अंत तक : आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू होगा
- मई पूरे महीने ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे
- जूनः प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा
- परिणाम : परीक्षा के महज एक सप्ताह के भीतर रिजल्ट व मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी है.
पहली बार बीआरएबीयू को मिली जिम्मेदारी
इस बार सीईटी-बीएड परीक्षा का आयोजन पहली बार बीआरएबीयू (BRABU) मुजफ्फरपुर को सौंपा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रो. संजय कुमार को स्टेट नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा परीक्षा संचालन के लिए एजेंसी चयन हेतु टेंडर भी जारी किया गया है।
सीईटी-बीएड 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह |
| आवेदन की अंतिम तिथि | मई 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | जून 2026 |
| प्रवेश परीक्षा | 7 जून या 14 जून 2026 |
| रिजल्ट जारी | परीक्षा के लगभग 1 सप्ताह बाद |
| काउंसलिंग | रिजल्ट के बाद |
बीएड करने से क्या फायदा है
b.ed एक प्रोफेशनल टीचिंग कोर्स है। अगर आप शिक्षक बनना चाहते हैं तो यह कोर्स बहुत जरूरी है।
- सरकारी शिक्षक बनने का अवसर
- केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय में नौकरी का मौका
- निजी स्कूलों में अच्छी नौकरी
- शिक्षा क्षेत्र में करियर
- समाज में सम्मान
सीईटी-बीएड करने के बाद आप TET, CTET और STET जैसी परीक्षाएं देकर सरकारी शिक्षक बन सकते हैं।
B.Ed के लिए योग्यता (Eligibility)
सीईटी-बीएड परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता होनी चाहिए।
| कोर्स | न्यूनतम योग्यता |
| बीएड | स्नातक में कम से कम 50% अंक |
| शिक्षा शास्त्री | संस्कृत विषय के साथ स्नातक |
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमों के अनुसार छूट दी जाती है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
सीईटी-बीएड आवेदन करते समय निम्न दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
- आधार कार्ड
- स्नातक मार्कशीट
- स्नातक प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
आवेदन प्रक्रिया (CET B.Ed 2026 Online Apply)
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन मोड में होगा।
आवेदन करने की प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- CET-B.Ed 2026 Registration लिंक पर क्लिक करें
- नया रजिस्ट्रेशन करें
- आवेदन फॉर्म भरें
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क जमा करें
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट निकाल लें
IMPORTANT LINKS
| APPLY ONLINE | CLICK HERE |
| OFFICIAL WEBSITE | CLICK HERE |
| ARATTAI GROUP JOIN | CLICK HERE |
| WHATSAPP GROUP JOIN | CLICK HERE |
| TELEGRAM | JOIN |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |
बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर पद पर बम्पर बहाली- यहाँ से करें आवेदन



