स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन शुरू- बिहार में 12वीं पास करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राज्य के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में स्नातक सत्र 2026-30 (BA, BSc, BCom) में नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस बार उच्च शिक्षा विभाग की निगरानी में अधिकतर विश्वविद्यालयों में Samarth Portal के माध्यम से नामांकन प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जा रहा है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद छात्रों को नामांकन, परीक्षा, रिजल्ट, छात्र आईडी, फीस आदि से जुड़ी अधिकतर सेवाएं एक ही पोर्टल पर मिलेंगी।
वीकेएसयू और मगध को छोड़ सभी विवि में ‘समर्थ’ से दाखिला
मगध और वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय को छोड़कर राज्य के सभी पारंपरिक विश्वविद्यालयों के साथ बिहार कृषि विश्वविद्यालय में जुलाई से शुरू होने वाले सत्र से छात्रों का नामांकन समर्थ पोर्टल से होगा। खेल विश्वविद्यालय और बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय ने समर्थ से नामांकन की सहमति नहीं दी है।
उच्च शिक्षा विभाग कर रहा निगरानी, छात्रों को नामांकन शुल्क में छूट मिलेगी
उच्च शिक्षा विभाग इसकी निगरानी कर रहा है। विद्यार्थियों के नामांकन, परीक्षा, रिजल्ट आदि सभी आंकड़े पोर्टल पर उलपब्ध होंगे। इससे विद्यार्थियों को नामांकन में राशि कम लगने के साथ ही रिजल्ट प्राप्त करने में भी आसानी होगी। समर्थ पोर्टल को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी विवि को 35 कर्मी पहले ही भेज दिया है। इस व्यवस्था को लागू करने के लिए शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों को दो से तीन विशेषज्ञ कर्मी को भेजा है। इससे पोर्टल से जुड़ी सभी तकनीकी समस्या का समाधान तत्काल हो सकेगा।
शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी विवि के साथ अधिकारियों के साथ ऑनलाइन इस मामले पर लगातार बैठक कर रहे हैं। समर्थ पोर्टल की व्यवस्था लागू होने पर प्रत्येक विश्वविद्यालय को सालाना 10 से 15 करोड़ की राशि की बचत होगी। वहीं छात्र-छात्राओं को नामांकन शुल्क आदि में भी छूट मिल सकेगी। सामर्थ पोर्टल पर विद्यार्थियों और विवि के जुड़े सभी आंकड़े अपडेट रहेंगे। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों-कर्मियों की उपस्थिति के साथ ही वेतन भुगतान आदि का लेखा-जोखा भी इसी पोर्टल पर अपलोड रहेगा।
समर्थ पोर्टल से ये सुविधाएं मिलेंगी
- यह पोर्टल बिहार के सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए एक एकीकृत सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म होगा
- छात्रों का नामांकन, परीक्षा परिणाम, छात्र आईडी, और प्रमाणपत्र संबंधी कार्य डिजिटल रूप आसानी से होंगे
- विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में संचालित पाठ्यक्रम, छात्रों और कर्मियों की संख्या, शोध परियोजनाएं और वार्षिक बजट की जानकारी होगी
- इससे शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालयों के बीच समन्वय स्थापित करने और कर्मियों को प्रशिक्षित करने में मदद मिलेगी
अब ‘समर्थ’ पोर्टल से होगा नामांकन
अखबार में प्रकाशित जानकारी के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग बिहार के कई विश्वविद्यालयों में Samarth Portal लागू कर रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को कई सुविधाएं मिलेंगी:
- छात्रों के नामांकन, परीक्षा और रिजल्ट का पूरा डेटा ऑनलाइन रहेगा
- छात्र आईडी और नामांकन से जुड़े सभी कार्य डिजिटल होंगे
- विश्वविद्यालय और कॉलेज की जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध होगी
- फीस भुगतान और छात्र से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन अपडेट होगी
- विश्वविद्यालय प्रशासन को भी डेटा प्रबंधन में आसानी होगी
इस व्यवस्था से छात्रों को बार-बार कॉलेज जाने की आवश्यकता कम होगी।
एडमिशन कब से शुरू होगा
पटना विश्वविद्यालय (Patna University)
पटना विश्वविद्यालय (Patna University) ने स्नातक सत्र 2026-30 (UG Session 2026-30) के लिए एडमिशन की समय-सारणी (Academic Calendar) जारी कर दी है। इसके अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 09 मई 2026 से शुरू होगी।
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (Patliputra University)
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (Patliputra University, PPU) में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है।
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा (VKSU
वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा (VKSU) में स्नातक सत्र 2026-30 (UG Session 2026-30) के लिए नामांकन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। ताजा सूचनाओं के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह या मई 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होने की प्रबल संभावना है।
मगध विश्वविद्यालय, बोधगया (Magadh University)
मगध विश्वविद्यालय (Magadh University), बोधगया ने स्नातक सत्र 2026-30 (UG Session 2026-30) के लिए नामांकन की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके तहत बीए (B.A.), बीएससी (B.Sc.) और बीकॉम (B.Com.) जैसे 4-वर्षीय स्नातक कोर्स (CBCS आधारित) के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे।
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर (BRABU)
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर में स्नातक सत्र 2026-30 (BA, BSc, BCom) के लिए नामांकन की प्रक्रिया अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह या 20 अप्रैल 2026 के बाद कभी भी शुरू होने की संभावना है।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा (LNMU)
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU), दरभंगा में स्नातक सत्र 2026-30 (BA, BSc, BCom) के लिए नामांकन की प्रक्रिया मई 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। विश्वविद्यालय वर्तमान में पिछले सत्रों की परीक्षाओं और उनके परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया में व्यस्त है।
जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा (JPU)
जयप्रकाश विश्वविद्यालय (JPU), छपरा में स्नातक सत्र 2026-30 (BA, BSc, BCom) के लिए नामांकन की प्रक्रिया अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह या मई 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होने की प्रबल संभावना है
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा (BNMU)
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (BNMU), मधेपुरा में स्नातक सत्र 2026-30 (BA, BSc, BCom) के लिए नामांकन की प्रक्रिया अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। विश्वविद्यालय जल्द ही इसके लिए आधिकारिक पोर्टल खोलने और नामांकन समिति के गठन के बाद विस्तृत शेड्यूल जारी करने की तैयारी में है।
पूर्णिया विश्वविद्यालय (Purnea University)
पूर्णिया विश्वविद्यालय (Purnea University) में स्नातक सत्र 2026-30 (BA, BSc, BCom) के लिए नामांकन की प्रक्रिया 28 अप्रैल 2026 से शुरू होने की प्रबल संभावना है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार नामांकन के लिए समर्थ (Samarth) पोर्टल का उपयोग कर सकता है, जिससे छात्रों को 1st से 8th सेमेस्टर तक एक ही यूजर आईडी और पासवर्ड की सुविधा मिलेगी।
मुंगेर विश्वविद्यालय (Munger University)
मुंगेर विश्वविद्यालय (Munger University) में स्नातक सत्र 2026-30 के लिए नामांकन की प्रक्रिया अप्रैल 2026 के अंतिम सप्ताह या मई 2026 के प्रथम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। विश्वविद्यालय वर्तमान में पुराने सत्रों (जैसे सत्र 2025-29 और 2024-28) के सेमेस्टर नामांकन और परीक्षाओं के संचालन में व्यस्त है।
एडमिशन की योग्यता (Eligibility)
स्नातक में नामांकन के लिए निम्न योग्यता जरूरी होगी:
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना
- संबंधित विषय में न्यूनतम अंक (कुछ विश्वविद्यालयों में 45-50%)
- मेरिट के आधार पर चयन
अधिकतर विश्वविद्यालयों में मेरिट लिस्ट के आधार पर एडमिशन होगा, प्रवेश परीक्षा नहीं होगी।
एडमिशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
नामांकन के समय छात्रों को निम्न दस्तावेज जमा करने होंगे:
- 10वीं का मार्कशीट
- 12वीं का मार्कशीट
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर और ईमेल
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- चरित्र प्रमाण पत्र
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
स्नातक एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार होगी:
- संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट Portal पर जाएं
- “UG Admission 2026-30” पर क्लिक करें
- New Registration पर क्लिक करें
- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करें
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें
- दस्तावेज अपलोड करें
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें
- फॉर्म सबमिट करके प्रिंट निकाल लें
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही छात्र मेरिट लिस्ट में शामिल होंगे।
एडमिशन फीस
अलग-अलग विश्वविद्यालयों में फीस अलग हो सकती है। सामान्यतः
- आवेदन शुल्क: ₹400 – ₹600
- नामांकन शुल्क: ₹2000 – ₹8000 प्रति वर्ष (कोर्स के अनुसार)
छात्रों को मिलने वाली सुविधाएं
समर्थ पोर्टल लागू होने के बाद छात्रों को ये सुविधाएं मिलेंगी:
- ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया
- डिजिटल छात्र आईडी
- परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन
- रिजल्ट और मार्कशीट ऑनलाइन
- फीस भुगतान ऑनलाइन
- विश्वविद्यालय और कॉलेज की पूरी जानकारी
महत्वपूर्ण लिंक
| WHATSAPP GROUP JOIN | CLICK HERE |
| ARATTAI GROUP JOIN | CLICK HERE |
| Telegram Channel | JOIN |
| YouTube Channel | SUBSCRIBE |



