स्नातक सत्र 2026-30 में स्नातक पार्ट -1 में नामांकन शुरू – बिहार यूनिवर्सिटी

स्नातक सत्र 2026-30 में स्नातक

स्नातक सत्र 2026-30 में स्नातक पार्ट -1 में नामांकन शुरू – बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई। आवेदन के लिए अगले सप्ताह पोर्टल खुलेगा। इस सत्र में 39 अंगीभूत व 3 गवर्नमेंट सहित करीब 160 कॉलेजों में नामांकन लिए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को एक ही जिले में कॉलेजों का विकल्प चुनना होगा। एक-दो दिनों में विश्वविद्यालय की ओर से विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। इसी महीने सीबीएसई का रिजल्ट भी जारी होने की संभावना है। इसको देखते हुए विश्वविद्यालय की ओर से आवेदन के लिए पोर्टल खोलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हो सका है कि स्नातक के लिए आवेदन यूएमआईएस पोर्टल पर ही लिया जाएगा या समर्थ पोर्टल पर स्टूडेंट मॉड्यूल एक्टिव किया जाएगा। विवि के अधिकारियों का कहना है कि समर्थ पर आवेदन से लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करने को लेकर तैयारी तेजी से चल रही है। विभाग की ओर से भी इसको लेकर लगातार निर्देश मिल रहे हैं। वहीं, एडमिशन कमेटी से पहले ही इसकी स्वीकृति मिल गई है। डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि स्नातक सत्र 2026-30 के लिए पोर्टल खोलने का प्रस्ताव वीसी को भेजा गया है।

नई शिक्षा नीति (NEP-2020) के तहत अब स्नातक 4 साल का हो गया है। इसमें छात्र को हर साल अलग-अलग विकल्प मिलता है।

वर्षमिलने वाली डिग्री
1 सालCertificate
2 सालDiploma
3 सालBachelor Degree
4 सालBachelor Degree with Honours / Research

मतलब अगर कोई छात्र बीच में पढ़ाई छोड़ देता है तो भी उसे उस वर्ष के अनुसार सर्टिफिकेट या डिप्लोमा मिल सकता है।

Research करने का मौका
4th year में रिसर्च प्रोजेक्ट मिलता है

बीच में पढ़ाई छोड़ने पर भी डिग्री
Certificate / Diploma मिल जाता है

Higher Education में फायदा
MA / MSc / MCom में सीधा फायदा

Skill Based Education
नई शिक्षा नीति के तहत Skill subjects भी पढ़ाए जाते हैं

प्रक्रियासंभावित तिथि
आवेदन शुरूअप्रैल 2026
पहली मेरिट लिस्टमई 2026
दूसरी मेरिट लिस्टजून 2026
तीसरी मेरिट लिस्टजून अंत
क्लास शुरूजुलाई 2026

एडमिशन के लिए योग्यता

  • 12वीं पास (किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से)
  • उसी विषय से एडमिशन लेना बेहतर होता है
  • मेरिट 12वीं के नंबर के आधार पर बनती है
  • 10वीं मार्कशीट
  • 12वीं मार्कशीट
  • 12वीं एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर

स्नातक पार्ट-1 एडमिशन की प्रक्रिया

  • ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएँ
  • UG Admission Portal खोलें
  • ऑनलाइन फॉर्म भरें
  • कोर्स और कॉलेज का चयन करें
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क जमा करें
  • मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार करें
  • जिस कॉलेज में नाम आए वहाँ जाकर एडमिशन लें

इस सत्र में लगभग 160 कॉलेजों में स्नातक एडमिशन होगा जिनमें

  • 39 अंगीभूत कॉलेज
  • 3 अनुमंडल कॉलेज
  • कई संबद्ध कॉलेज

शामिल हैं।

Apply OnlineCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
Telegram ChannelJOIN
YouTube ChannelSUBSCRIBE

Pataliputra university UG Admission Online Form 2026-30 – Apply now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे