BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026: 1230 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन कल से शुरू

BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026

BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026- बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत विभिन्न विभागों में कुल 1230 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू होगी।

यह भर्ती बिहार के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद इतने बड़े स्तर पर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से नियुक्तियां की जा रही हैं। खास बात यह है कि इस बार कई नए पदों को भी शामिल किया गया है तथा महिलाओं के लिए अलग से आरक्षित पदों की व्यवस्था की गई है।

Application Start Date07 May 2026
Last Date to Apply Online31 May 2026
Preliminary Exam DateTo be notified (Expected – July 2026)
Main Exam DateTo be notified later
Result DeclarationAfter Selection Process

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने एकीकृत 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर विज्ञापन जारी कर दिया है। विभिन्न विभागों में कुल 1230 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित होगी। इसमें सीडीपीओ के पद भी शामिल हैं। सबसे ज्यादा 365 पद राजस्व पदाधिकारी के हैं। सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के 130, वरीय उप समाहर्ता के 100, राज्यकर सहायक आयुक्त के 76 और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के 70 सहित कई विभागों में रिक्तियां निकाली गई हैं।

बहाली के लिए विज्ञापन आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई यानी गुरुवार से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तारीख 31 मई 2026 है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। आवेदन भरने से पहले अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि किसी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके। यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनके पास सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र व दस्तावेज उपलब्ध हों। आयोग के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया जा सकता है

आयोग ने एकीकृत 72वीं प्रारंभिक परीक्षा में समाज कल्याण विभाग के अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी के 101 पद अलग से निकाला है। ये पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कुल 20 पद इसमें शामिल हैं। वित्त विभाग के अधीन वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष के 32 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 15 पद बैकलॉग के तहत इस परीक्षा से भरे जाएंगे।

BPSC द्वारा आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक एवं राजपत्रित पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को राज्य के महत्वपूर्ण विभागों में अधिकारी स्तर की जिम्मेदारियां मिलती हैं। 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के तहत प्रशासनिक, राजस्व, पंचायत, सहकारिता, समाज कल्याण, वित्त एवं अन्य विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

BPSC 72वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है।

परीक्षा / पदशैक्षणिक योग्यता
72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षाकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) – Table-IIकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य। साथ ही अभ्यर्थी को निम्नलिखित में से किसी एक विषय का चयन वैकल्पिक विषय के रूप में करना होगा:
1. गृह विज्ञान (Home Science)
2. मनोविज्ञान (Psychology)
3. समाजशास्त्र (Sociology)
4. श्रम एवं समाज कल्याण (Labour & Social Welfare)
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष पदकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संबद्ध संस्थान से स्नातक डिग्री। अभ्यर्थी के पास निम्न विषयों में से कम-से-कम एक विषय होना चाहिए:
1. वाणिज्य (Commerce)
2. अर्थशास्त्र (Economics)
3. गणित (Mathematics)
4. सांख्यिकी (Statistics)
अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी (Table-II)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान (Psychology) या विधि (Law) विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक। साथ ही अभ्यर्थी को निम्नलिखित में से किसी एक वैकल्पिक विषय का चयन करना होगा:
1. मनोविज्ञान (Psychology)
2. विधि (Law)

कुल पदों का विवरण

इस बार कुल 1230 रिक्त पद घोषित किए गए हैं। विभिन्न विभागों के प्रमुख पदों का विवरण नीचे दिया गया है:

विभाग / पद का नामकुल पद
अनुमंडल पदाधिकारी / वरीय उप समाहर्ता (बिहार प्रशासनिक सेवा)100
उप पुलिस अधीक्षक (गृह विभाग – आरक्षित शाखा)22
सहायक आयुक्त राज्यकर (बिहार वित्त सेवा)76
अवर निर्वाचन पदाधिकारी (निर्वाचन विभाग)07
अवर निबंधक / संयुक्त अवर निबंधक (मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग)03
श्रम अधीक्षक (श्रम संसाधन विभाग)10
सहायक निबंधक, सहकारी समितियां (सहकारिता विभाग)10
जिला अंकेक्षण पदाधिकारी, सहकारी समितियां02
बिहार शिक्षा सेवा (प्रशासनिक उप संवर्ग), शिक्षा विभाग09
जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी01
गन्ना पदाधिकारी (गन्ना उद्योग विभाग)44
परिवीक्षा पदाधिकारी (गृह विभाग – कारा)04
सहायक योजना पदाधिकारी / सहायक निदेशक10
नगर कार्यपालक पदाधिकारी (शहरी विकास एवं आवास विभाग)54
ग्रामीण विकास पदाधिकारी (बिहार ग्रामीण विकास सेवा)65
राजस्व पदाधिकारी एवं समकक्ष (बिहार राजस्व सेवा)365
प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी70
सहकारिता प्रसार पदाधिकारी130
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी56
आपूर्ति निरीक्षक (बिहार आपूर्ति सेवा)31
प्रखंड अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण पदाधिकारी05
प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी03
बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (समाज कल्याण विभाग)20
वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष (बिहार वित्तीय प्रशासन सेवा)32
अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी (समाज कल्याण विभाग – केवल महिलाओं के लिए)101

महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण

इस भर्ती में महिलाओं को विशेष अवसर दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी के 101 पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इससे महिला अभ्यर्थियों को प्रशासनिक सेवा में आने का बड़ा मौका मिलेगा। इसके अलावा अन्य विभागों में भी बिहार सरकार की आरक्षण नीति लागू रहेगी।

ऑनलाइन आवेदन के समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें:

  • मैट्रिक प्रमाण पत्र
  • स्नातक अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
All Candidates (Per Examination)₹100/-
Without Aadhaar (Biometric Fee – Additional)₹200/- per examination
Payment ModeOnline
न्यूनतम आयु21, 21 एवं 22 वर्ष (पद के अनुसार)
सामान्य वर्ग पुरुष (UR-Male)अधिकतम 37 वर्ष
सामान्य वर्ग महिला (UR-Female)अधिकतम 40 वर्ष
BC / EBC (पुरुष एवं महिला)अधिकतम 40 वर्ष
SC / ST (पुरुष एवं महिला)अधिकतम 42 वर्ष
  1. BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  2. “Online Application” या “Integrated 72nd Combined (Preliminary) Competitive Examination 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. One Time Registration (OTR) करें या Registration Number / Email / Mobile Number एवं Password से Login करें।
  4. ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी: व्यक्तिगत जानकारी सही-सही भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें:
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें।
  7. आवेदन फॉर्म Final Submit करें।
  8. Confirmation Page डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
  • तकनीकी समस्या होने पर BPSC हेल्पलाइन से संपर्क करें।
  • आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  • आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।
APPLY ONLINEREGISTRATION || LOGIN
OFFICIAL NOTIFICATIONCLICK HERE
OFFICIAL WEBSITECLICK HERE
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
TELEGRAMJOIN
YOUTUBESUBSCRIBE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे