Bihar Police SAP Recruitment 2026:- बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा विशेष सहायक पुलिस (SAP) यानी सेफ जवानों की बहाली की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 15,821 पदों पर बहाली की जाएगी। खास बात यह है कि इस बार केवल पूर्व सैनिकों ही नहीं बल्कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) से सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को भी मौका दिया जाएगा। यह भर्ती बिहार के अलग-अलग जिलों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रमंडलवार रैली की तारीखें भी जारी कर दी गई हैं। ऐसे में जो अभ्यर्थी बिहार पुलिस में दोबारा सेवा देने का अवसर तलाश रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा मौका है।
इस लेख में हम आपको Bihar Police SAP Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे पदों की संख्या, योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, जरूरी दस्तावेज, रैली तिथि और आवेदन से जुड़ी पूरी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं।
Bihar Police Saf Jawan Vacancy 2026: Overview
| भर्ती का नाम | Bihar Police SAP Recruitment 2026 |
| विभाग | बिहार पुलिस मुख्यालय |
| कुल पद | 15,821 |
| पद का नाम | विशेष सहायक पुलिस (SAP) / सेफ जवान |
| आवेदन प्रक्रिया | रैली के माध्यम से |
| चयन प्रक्रिया | मेडिकल जांच एवं दस्तावेज सत्यापन |
| रैली प्रारंभ | 1 जून 2026 |
| आयु सीमा | विभागीय नियम अनुसार |
बिहार पुलिस में 15821 पदों पर होगी बहाली
बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कुल 15,821 पदों पर विशेष सहायक पुलिस (SAP) जवानों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती में पूर्व सैनिकों के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों को भी शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार भर्ती प्रक्रिया का संचालन दानापुर कैंट की देखरेख में किया जाएगा। अलग-अलग प्रमंडलों में रैली आयोजित होगी, जहां योग्य उम्मीदवार शामिल होकर चयन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह भर्ती बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। बड़ी संख्या में रिक्त पदों को भरने के बाद पुलिस बल को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी।
किस पद पर कितनी बहाली होगी?
भर्ती अभियान के तहत अलग-अलग श्रेणियों में पदों की संख्या निर्धारित की गई है।
| पद का नाम | पद संख्या |
| जीएसओ | 148 |
| SAP जवान | 15,135 |
| रसोइया | 538 |
| कुल पद | 15,821 |
प्रमंडलवार रैली की तिथियां
भर्ती के लिए बिहार के विभिन्न प्रमंडलों में अलग-अलग तारीखों पर रैली आयोजित की जाएगी।
| प्रमंडल | रैली तिथि |
| पूर्णिया, भागलपुर एवं दरभंगा | 1 जून |
| कोशी, मुंगेर एवं सारण | 2 जून |
| तिरहुत | 3 जून |
| मगध | 4 जून |
| पटना (पटना एवं नालंदा) | 5 जून |
| पटना (भोजपुर, भभुआ, रोहतास, बक्सर) | 6 जून |
इसके अतिरिक्त हर महीने के पहले सप्ताह में वॉक-इन इंटरव्यू भी आयोजित किया जाएगा।
कौन-कौन कर सकते हैं आवेदन?
इस भर्ती प्रक्रिया में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जो:
- पूर्व सैनिक हों
- केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवान हों
- बिहार राज्य के स्थायी निवासी हों
- आवश्यक दस्तावेज रखते हों
बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। इसके लिए वैध आवासीय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी
भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का बिहार का निवासी होना अनिवार्य रखा गया है। उम्मीदवारों को संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा जारी आवासीय प्रमाण पत्र जमा करना होगा। सरकार द्वारा लागू आरक्षण नियमों का लाभ भी केवल पात्र अभ्यर्थियों को ही मिलेगा।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
इस भर्ती में उम्मीदवारों को लंबी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना पड़ेगा। चयन प्रक्रिया अपेक्षाकृत आसान रखी गई है। मुख्य रूप से निम्न चरण होंगे:
- दस्तावेज सत्यापन
- मेडिकल जांच
- शारीरिक दक्षता का सामान्य परीक्षण
- अनुभव के आधार पर प्राथमिकता
बताया गया है कि भर्ती में तकनीकी अनुभव रखने वाले जवानों को प्राथमिकता दी जाएगी। जैसे:
- ड्राइविंग
- वायरलेस संचालन
- हथियार संचालन
- आपदा प्रबंधन
- मोटरबोट संचालन
- बम डिस्पोजल अनुभव
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा। जरूरी दस्तावेजों की सूची:
- डिस्चार्ज बुक की फोटो कॉपी
- पहचान पत्र
- बैंक पासबुक
- पेंशन से संबंधित दस्तावेज
- वर्ष 2026 का आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- चार पासपोर्ट साइज फोटो
- सेवा संख्या संबंधित दस्तावेज
सभी दस्तावेजों की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी साथ रखना जरूरी होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
बिहार पुलिस मुख्यालय के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को अच्छा मानदेय दिया जाएगा।
| पद | मासिक मानदेय |
| जीएसओ | ₹35,000 |
| SAP जवान | ₹30,000 |
| रसोइया | ₹25,000 |
इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी जैसे:
- वर्दी भत्ता
- यात्रा भत्ता
- भोजन एवं आवास सुविधा
- ड्यूटी आधारित अन्य लाभ
कितने समय के लिए होगी नियुक्ति?
प्रारंभिक रूप से चयनित जवानों की नियुक्ति तीन वर्षों के लिए की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सेवा अवधि को आगे बढ़ाया भी जा सकता है। चयनित जवानों को बिहार पुलिस के विभिन्न जिलों में तैनात किया जाएगा। हालांकि गृह जिला में पोस्टिंग नहीं दी जाएगी।
आरक्षण कोटिवार पदों की संख्या
भर्ती में आरक्षण नियमों का पालन किया जाएगा।
| वर्ग | पद संख्या |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 2936 |
| अनुसूचित जाति | 2688 |
| पिछड़ा वर्ग | 1525 |
| पिछड़ा वर्ग महिला | 510 |
| अनुसूचित जनजाति | 163 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 1582 |
| अनारक्षित वर्ग | 6417 |
भर्ती प्रक्रिया में क्या खास है?
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें पूर्व सैनिकों और सेवानिवृत्त अर्द्धसैनिक बलों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे अनुभवी जवानों को दोबारा सेवा का अवसर मिलेगा और बिहार पुलिस को प्रशिक्षित बल प्राप्त होगा। सरकार का उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और प्रशिक्षित कर्मियों की कमी को पूरा करना है। इसलिए भर्ती प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया गया है।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- रैली में समय से पहुंचें
- सभी दस्तावेजों की मूल प्रति साथ रखें
- मेडिकल फिटनेस जरूरी होगी
- गलत दस्तावेज देने पर आवेदन रद्द हो सकता है
- भर्ती स्थल पर अनुशासन का पालन करें
Important Links
| ARATTAI GROUP JOIN | CLICK HERE |
| WHATSAPP GROUP JOIN | CLICK HERE |
| TELEGRAM | JOIN |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |
Latest Jobs
- NVS Patna Teaching and Non-Teaching Recruitment 2026: बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के JNV स्कूलों में PGT, TGT, स्टाफ नर्स एवं अन्य पदों पर भर्ती
- BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा 2026: 1230 पदों पर बंपर बहाली, आवेदन कल से शुरू



