RRB ALP | रेल ड्राइवर के 11127 पद पर बम्पर बहाली- जल्दी करें आवेदन

RRB ALP | रेल ड्राइवर के 11127 पद पर बम्पर बहाली- जल्दी करें आवेदन

RRB ALP | रेल ड्राइवर के 11127 पद पर बम्पर बहाली- रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने Assistant Loco Pilot (ALP) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती CEN No. 01/2026 के तहत निकाली गई है, जिसमें कुल 11,127 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आयु सीमा, योग्यता, पद विवरण, वेतनमान, चयन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी नीचे दी गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले पूरा नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जून 2026 निर्धारित की गई है। सभी अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक / SSLC पास होना चाहिए तथा NCVT/SCVT से निम्न ट्रेडों में ITI प्रमाणपत्र होना आवश्यक है:

  • फिटर (Fitter)
  • इलेक्ट्रिशियन (Electrician)
  • इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक (Instrument Mechanic)
  • मिलराइट / मेंटेनेंस मैकेनिक
  • मैकेनिक (Radio & TV)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक
  • मोटर व्हीकल मैकेनिक
  • वायरमैन
  • ट्रैक्टर मैकेनिक
  • आर्मेचर एवं कॉइल वाइंडर
  • डीजल मैकेनिक
  • हीट इंजन
  • टर्नर
  • मशीनिस्ट
  • रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग मैकेनिक

या फिर उपरोक्त ट्रेडों में Course Completed Act Apprenticeship होना चाहिए।

उम्मीदवार के पास मैट्रिक / SSLC के साथ निम्न शाखाओं में 3 वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए:

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग
  • ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग

या इन इंजीनियरिंग शाखाओं के संयुक्त स्ट्रीम का डिप्लोमा मान्य होगा।

उपरोक्त इंजीनियरिंग शाखाओं में डिग्री (Degree) रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र होंगे।

  • शुल्क रियायत श्रेणी को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है।
  • उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपने लॉगिन सेक्शन में निम्न बैंक विवरण सही-सही भरना होगा:
  • बैंक खाता संख्या
  • खाता धारक का नाम
  • IFSC कोड
  • रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा CBT-1 परीक्षा में शामिल होने के बाद शुल्क वापसी की जाएगी।
  • प्रथम चरण CBT परीक्षा में उपस्थित होने के बाद अतिरिक्त शुल्क की राशि सीधे उम्मीदवार के बैंक खाते में वापस कर दी जाएगी।
  • Pay Scale – Rs.19,900-63,200 (Level-2)
  • Mode of  Selection on the based of CBT-1, CBT-II, CBAT, DV & Medical Exam.
  1. सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट Indian Railways या अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए “CEN-01/2026 ALP Recruitment” या “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
  3. यदि पहले से रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो अपना नया पंजीकरण (Registration) करें।
  4. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  6. आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. सभी जानकारी जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  9. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे