बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 (D.El.Ed Joint Entrance Examination 2026) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने डीएलएड सत्र 2026-28 में नामांकन हेतु आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा का आयोजन 08 जून 2026 से 22 जून 2026 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में किया जाएगा।
डीएलएड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवार समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें अंकित सभी जानकारियों की जांच अवश्य करें।
Bihar DElEd Admit Card 2026
| परीक्षा का नाम | Bihar DElEd Joint Entrance Examination 2026 |
| बोर्ड का नाम | Bihar School Examination Board (BSEB) |
| सत्र | 2026-28 |
| परीक्षा मोड | Computer Based Test (CBT) |
| एडमिट कार्ड जारी | 28 मई 2026 |
| परीक्षा तिथि | 08 जून 2026 से 22 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bsebdeled.com |
| लॉगिन विवरण | Application ID एवं Date of Birth |
बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 इस दिन से होगी शुरू
एतद् द्वारा डी०एल०एड० (संयुक्त प्रवेश) परीक्षा, 2026 के आवेदकों, उनके अभिभावकों, संबंधित जिला पदाधिकारियों, संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं सभी संबंचितों को सूचित किया जाता है कि डी०एल०एड० (संयुक्त प्रवेश) परीक्षा, 2026 दिनांक 08.06.2020 को द्वितीय पाली में तथा दिनांक 09.06.2026 से 22.06.2026 तक प्रतिदिन दो पाली में पूर्णिया, मुंगेर, भागलपुर, सहस्सा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पटना, गया जी एवं सारण जिला के निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर संचालित होगी। परीक्षा की समयावधि निम्नवत् है:-
| पाली | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
| Reporting Time | पूर्वाह्न 07:30 बजे | अपराह्न 12:30 बजे |
| Gate Closing Time | पूर्वाह्न 08:30 बजे | अपराह्न 01:30 बजे |
| Exam Time | पूर्वाह्न 09:00 बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक | अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:30 बजे तक |
| Exam Time for Differently Abled | पूर्वाह्न 09:00 बजे से अपराह्न 12:20 बजे तक | अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:20 बजे तक |
Bihar DElEd Admit Card 2026 डाउनलोड लिंक एक्टिव
डी०एल०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2026 में सम्मिलित होने वाले आवेदक दिनांक 28.05.2026 के अपराह्न से अपने User ID (Application ID) एवं Password (Date of Birth- DDMMYYYY) का उपयोग कर समिति की वेबसाईट https://form.bsebdeled.com/login पर उपलब्ध लिंक से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावे अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र उपलब्ध नहीं हो सकेगा।
एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र एवं परीक्षा समय की पूरी जानकारी रहेगी
उक्त परीक्षा के लिए निर्गत प्रवेश पत्र में परीक्षा केन्द्र का नाम, परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय, परीक्षा केन्द्र पर पहुँचने का समय, परीक्षा केन्द्र का गेट बन्द होने का समय आदि का विवरण अंकित रहेगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में समस्या होने पर यहाँ करें संपर्क
अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में अथवा प्रवेश पत्र संबंधित अन्य किसी प्रकार की कठिनाई हो तो संबंधित अभ्यर्थी E-mail ID एवं फोन नंबरः 08047282787 पर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
परीक्षा से पहले जरूर जान लें अपने परीक्षा केंद्र का Location
अभ्यर्थी परीक्षा की तिथि के कम से कम एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का Location ज्ञात कर लें, ताकि परीक्षा तिथि के दिन परीक्षा केन्द्र पर ससमय पहुँचने में कोई कठिनाई न हो।
दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगी श्रुतिलेखक (Scribe) की सुविधा
दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को श्रुतिलेखक की सुविधा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के पत्रांक F.No. 34-02/2015-DD III, दिनांक 29.08.2018-सह-पठित शुद्धि पत्रांक F.No. 34-02/2015-DD III (pt.), दिनांक 08.02.2019 एवं पत्रांक F.No. 29-6/2019-DD III, दिनांक 10.08.2022 द्वारा संसूचित प्रावधान के आलोक में वैसे दिव्यांग परीक्षार्थियों को जो स्वयं से लिखने में असमर्थ हैं, वे संबंधित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी को अनुरोध पत्र समर्पित कर श्रुतिलेखक प्राप्त कर सकते हैं। दिव्यांग अभ्यर्थीगण अपना श्रुतिलेखक भी ला सकते हैं।
ऑनलाइन परीक्षा अभ्यास के लिए Mock Test लिंक भी होगा उपलब्ध
अभ्यर्थियों को इस ऑनलाईन परीक्षा के पूर्व अभ्यास हेतु एक URL/LINK बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पोर्टल https://form.bsebdeled.com/login पर दिनांक 28.05.2026 से उपलब्ध रहेगा, जिसके लिए User ID एवं Password की आवश्यकता नहीं होगी।
डी०एल०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2026 हेतु परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक निदेश
सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के साथ दिये गये अनुदेश (Instructions) का अध्ययन आवश्यक रूप से तथा सावधानी पूर्वक करेंगे तथा अनुदेश में दिये गये निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा केंद्र पर पासपोर्ट साइज फोटो के साथ लाना होगा एडमिट कार्ड
आवेदन के साथ अपलोड किये गये फोटो की पासपोर्ट आकार का रंगीन फोटो को मूल प्रवेश पत्र के निर्धारित स्थान पर चिपकाकर साथ में लाएँगे, जिसे परीक्षा कक्ष में वीक्षक को जमा करना होगा। मूल प्रवेश पत्र की छायाप्रति अभ्यर्थी अपने पास सुरक्षित रखेंगे।
परीक्षा केंद्र पर वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य
अभ्यर्थी को वैध और मूल फोटो पहचान पत्र यथा-निर्वाचन पहचान पत्र/आधार कार्ड / फोटो युक्त बैंक पासबुक/पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो युक्त राशन कार्ड या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य फोटो युक्त पहचान पत्र में से कोई एक की मूल प्रति एवं छायाप्रति साथ में लाना आवश्यक है।
प्रवेश पत्र पर बिना फोटो चिपकाए और बिना वैध फोटो पहचान पत्र के अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि, स्थान एवं समय पर अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित होंगे। निर्धारित समय पर परीक्षा केन्द्र का गेट बन्द हो जाने पर अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर केवल पेंसिल और बॉल पेन ले जाने की अनुमति
अभ्यर्थी अपने साथ लेखन सामग्री यथा-पेंसिल और बॉल प्वॉइंट पेन अवश्य लाएँगे। कोई भी रफ पेपर एवं अन्य सामग्री लाना वर्जित होगा।
परीक्षा कम्प्यूटर आधारित पद्धति पर होगी। अभ्यर्थी को User Name और Password, जो कि परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारंभ के 10 मिनट पूर्व सभी अभ्यर्थियों को आवंटित किए जाएँगे, को कम्प्यूटर पर डालने के बाद परीक्षा आरंभ होगी।
प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 (एक) अंक देय होगा।
परीक्षा केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित
पुस्तक, नोट बुक, कैलकुलेटर, कैलकुलेटर घड़ी, पेजर्स, मेमोरी युक्त सेल फोन किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स, इयर फोन या रिकॉडिंग यंत्र इत्यादि परीक्षा भवन में ले जाना सर्वथा वर्जित है। कोई भी अभ्यर्थी इस प्रकार के अवैध सामग्री एवं परीक्षा भवन में निषिद्ध साधनों के रखने, प्रयोग करने, गलत हरकत या गलत आचरण करने या किसी से मदद लेते या देते पाए जाने पर उन्हें परीक्षा केन्द्र से निष्कासित / अयोग्य घोषित करते हुए उनके विरूद्ध अन्य सुसंगत कार्रवाई की जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर जूता-मोजा पहनकर प्रवेश की अनुमति नहीं
परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहन कर परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश करना वर्जित रहेगा। परीक्षार्थी जूता-मोजा की जगह चप्पल पहन कर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करेंगे।
प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र, परीक्षा तिथि, समय आदि में परिवर्तन का दावा मान्य नहीं होगा।
प्रवेश पत्र के विहित स्थान पर वीक्षक के समक्ष अभ्यर्थी को अपना हस्ताक्षर करना अनिवार्य है।
जबतक परीक्षा की अवधि समाप्त नहीं हो जाती है, तब तक किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष छोड़कर चले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा केंद्र पर होगी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज
परीक्षा कक्ष में सभी अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक (Biometric) उपस्थिति दर्ज करायी जाएगी। बायोमेट्रिक (Biometric) उपस्थिति के अन्तर्गत सभी अभ्यर्थियों को बाएँ हाथ के अंगूठे का निशान दर्ज करना होगा।
अभ्यर्थी को अपने अंगुलियों पर मेंहदी, स्याही, रंग, नेलपॉलिश इत्यादि लगाना पूर्णतया प्रतिबंधित है, ताकि बायोमेट्रिक (Biometric) उपस्थिति दर्ज करने में कोई कठिनाई न हो।
परीक्षा केंद्र पर केवल जरूरी दस्तावेज ही ले जाने की अनुमति
अभ्यर्थी को अपने साथ बॉल प्वॉइंट पेन और परीक्षा संबंधी दस्तावेज (प्रवेश पत्र, फोटो परिचय पत्र आदि) लेकर आना आवश्यक है। कोई दूसरी वस्तु लैब / भवन में लाने की अनुमति नहीं है।
अभ्यर्थी की गतिविधियाँ एवं परीक्षा की सम्पूर्ण प्रक्रिया की CCTV कैमरे द्वारा लगातार रिकॉर्ड किया जाएगा।
परीक्षा कब होगी?
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 08 जून 2026 से 22 जून 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिला एवं प्रमंडलीय मुख्यालयों में CBT मोड में आयोजित होगी।
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
प्रथम पाली
- रिपोर्टिंग समय : सुबह 07:30 बजे
- गेट बंद : सुबह 08:30 बजे
- परीक्षा समय : सुबह 09:00 बजे से 11:30 बजे तक
द्वितीय पाली
- रिपोर्टिंग समय : दोपहर 12:30 बजे
- गेट बंद : दोपहर 01:30 बजे
- परीक्षा समय : दोपहर 02:00 बजे से 04:30 बजे तक
दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा।
ऐसे करें Bihar DElEd Admit Card 2026 डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं –
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर “DElEd Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब Application ID और Date of Birth दर्ज करें।
- Login बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी रहेगी?
डीएलएड प्रवेश पत्र में निम्न जानकारी दर्ज रहेगी –
- अभ्यर्थी का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पता
- परीक्षा समय
- फोटो एवं हस्ताक्षर
- जरूरी निर्देश
यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की त्रुटि हो तो तुरंत बोर्ड द्वारा जारी हेल्पलाइन या ईमेल पर संपर्क करें।
परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
बिहार बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को निम्न बातों का ध्यान रखना होगा –
- परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।
- परीक्षा शुरू होने के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
- मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर आदि प्रतिबंधित रहेंगे।
- परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित होगी।
- सभी उम्मीदवारों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की जाएगी।
- एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
निष्कर्ष
बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा तिथि, समय एवं केंद्र की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें। परीक्षा 08 जून से 22 जून 2026 तक CBT मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना और सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा।
IMPORTANT LINKS
| Admit Card Download Link | CLICK HERE |
| Important Notification | CLICK HERE |
| आधिकारिक वेबसाइट | CLICK HERE |
| Arattai Group Join | CLICK HERE |
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |



