पटना यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026 प्रथम मेरिट लिस्ट – यहाँ से देखें

पटना यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026 प्रथम मेरिट लिस्ट - यहाँ से देखें

पटना यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026 प्रथम मेरिट लिस्ट – यहाँ से देखें-:-पटना यूनिवर्सिटी (PU) द्वारा स्नातक (UG) नियमित एवं सेल्फ फाइनेंसिंग पाठ्यक्रमों में नामांकन सत्र 2026-30 के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की जा रही है। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है, वे मेरिट लिस्ट में अपना नाम विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर देख सकते हैं। प्रथम मेरिट लिस्ट में चयनित छात्रों को निर्धारित तिथि के भीतर काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन एवं नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

पटना विश्वविद्यालय में स्नातक में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हो गयी। नामांकन के लिए आवेदन का अंतिम मौका 5 जून है। इसके बाद तिथि बढ़ने की उम्मीद नहीं है। आगे मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन अंकों के आधार पर होगी। सेल्फ फाइनेंस कोर्स में नामांकन के लिए एंट्रेंस टेस्ट लिया जायेगा। 7 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी। 10 जुलाई को इंडक्शन मीट के साथ 11 जुलाई को स्नातक रेगुलर व सेल्फ फाइनेंस कक्षाएं प्रारंभ हो जायेंगी।

पीजी की नामांकन प्रक्रिया 10 जून से शुरू हो जायेगी। 30 जून तक आवेदन लिये जायेंगे। स्नातक का 7 से 15 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। 16 जुलाई को इंडक्शन मीट व 17 जुलाई को पीजी की कक्षाएं भी शुरू हो जायेंगी। पीएमआईआर, एलएलएम, एमएड, बायो केमेस्ट्री, बायो टेक, ईएसएम, एमएसडब्ल्यू, एमसीए, एमजेएमसी, एमलिस, म्यूजिक व आईएसएम का भी 25 जुलाई तक नामांकन ले लेना है। 27 जुलाई को इंडक्शन मीट होगा। 28 जुलाई को क्लास शुरू हो जायेगी। 10 जून से रिएडमिशन यूजी प्रोग्राम शुरू हो जायेगा, जो 30 जून को समाप्त हो जायेगा। स्नातक का 12 जून से व स्नातकोत्तर का 8 जुलाई से एंट्रेंस टेस्ट शुरू होगा। 12 जुलाई तक सारे टेस्ट ले लिए जायेंगे।

पीयू ने राज्यपाल सचिवालय से अनुमोदित चार वर्षीय अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए भी इस सत्र से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 18 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी नामांकन सूचना के अनुसार बी.एन. कॉलेज में बी.एससी. डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स तथा मगध महिला कॉलेज में बी.एससी. हेल्थकेयर मैनेजमेंट पाठ्यक्रम में प्रवेश लिया जाएगा। बी.एससी. डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक्स में नामांकन के लिए इंटर विज्ञान (गणित) अथवा समकक्ष योग्यता अनिवार्य है, जबकि बी.एससी. हेल्थकेयर मैनेजमेंट के लिए इंटर विज्ञान अथवा समकक्ष योग्यता निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी पीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

पटना विश्वविद्यालय ने स्नातक (रेगुलर) पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए संपूर्ण प्रवेश कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभिन्न विषयों में प्रवेश के लिए पहली मेधा सूची आठ जून 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद 9 से 12 जून के बीच प्रथम मेधा सूची में चयनित छात्रों की काउंसिलिंग और नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

चयनित छात्र-छात्राएं निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित नहीं होंगे, अगले राउंड के लिए उनकी दावेदारी स्वतः समाप्त हो जाएगी। चयनित छात्र अपने लॉगइन आईडी एवं पासवर्ड की मदद से विवि की वेबसाइट www.pup.ac.in पर मेधा सूची देख सकेंगे, और उन्हें अलॉटमेंट लेटर में अंकित नामांकन शुल्क जमा करना होगा।

रिक्त सीटों पर नामांकन के लिए दूसरी मेधा सूची 15 जून को जारी होगी। जिसकी काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया 16 जून से 19 जून के बीच संपन्न होगी। तीसरी मेधा सूची 21 जून को जारी होगी जिसकी काउंसलिंग 23 जून से 26 जून के बीच होगी।

पीयू में स्नातक (यूजी) के विभिन्न कार्यक्रमों में नामांकन के लिए समर्थ पोर्टल के माध्यम से अबतक 11 हजार से अधिक आवेदन आए हैं। यूजी नियमित पाठ्यक्रमों के लिए लगभग 11,352 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। वहीं, सेल्फ फाइनेंस कोर्सेज के लिए लगभग 2,963 आवेदन आए हैं।

वहीं इसी सत्र से विवि के दो कॉलेजों बीएन कॉलेज और मगध महिला कॉलेज में शुरू हो रहे चार वर्षीय एईडीपी के लिए 20 आवेदन आए हैं। इनमें डिजिटल इलेक्ट्रॉनिक के लिए दस और डिजिटल हेल्थकेयर के लिए 10 आवेदन आए हैं। मालूम हो नामांकन की अंतिम तिथि शुक्रवार तक निर्धारित है।

पटना यूनिवर्सिटी में UG नामांकन के लिए बड़ी संख्या में छात्रों ने आवेदन किया है। मीडिया रिपोर्ट एवं विश्वविद्यालय द्वारा जारी नामांकन कार्यक्रम के अनुसार प्रथम मेरिट लिस्ट जून 2026 में जारी की जा सकती है। मेरिट लिस्ट जारी होते ही छात्र अपने लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ09 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि05 जून 2026 (विस्तारित)
प्रथम मेरिट लिस्ट जारी08 जून 2026*
प्रथम मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन09 जून से 12 जून 2026*
द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी15 जून 2026*
द्वितीय मेरिट लिस्ट काउंसलिंग/नामांकन16 जून से 19 जून 2026*
तृतीय मेरिट लिस्ट जारी21 जून 2026*
तृतीय मेरिट लिस्ट काउंसलिंग/नामांकन23 जून से 26 जून 2026*
सभी UG पाठ्यक्रमों में अंतिम नामांकन तिथि07 जुलाई 2026
इंडक्शन मीट10 जुलाई 2026
UG कक्षाओं का प्रारंभ11 जुलाई 2026

यदि आपने पटना यूनिवर्सिटी में स्नातक नामांकन के लिए आवेदन किया है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  1. पटना यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. Admission Portal 2026 पर क्लिक करें।
  3. “UG First Merit List 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना Login ID एवं Password दर्ज करें।
  5. मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  6. PDF डाउनलोड करें और अपना नाम चेक करें।

यदि आपका नाम प्रथम मेरिट लिस्ट में शामिल है तो आपको:-

  • आवंटन पत्र (Allotment Letter) डाउनलोड करना होगा।
  • निर्धारित कॉलेज में उपस्थित होना होगा।
  • सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा।
  • निर्धारित शुल्क जमा कर नामांकन सुनिश्चित करना होगा।

समय सीमा के भीतर नामांकन नहीं कराने पर सीट अगले मेरिट लिस्ट के लिए जारी की जा सकती है।

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • 12वीं का एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी
  • आवंटन पत्र (Allotment Letter)

पटना यूनिवर्सिटी UG Admission 2026 की प्रथम मेरिट लिस्ट जल्द जारी की जाएगी। सभी छात्र नियमित रूप से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद आवंटन पत्र डाउनलोड कर समय पर काउंसलिंग एवं नामांकन प्रक्रिया पूरी करें ताकि आपकी सीट सुरक्षित हो सके।

एडमिशन पोर्टल:-Patna University Admission Portal
College Allotment LetterCLICK HERE
First Merit List DownloadCLICK HERE
Apply OnlineCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
Telegram ChannelJOIN
YouTube ChannelSUBSCRIBE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे