पटना यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन प्रथम मेरिट लिस्ट 2026 जारी- जल्दी देखें

पटना यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन प्रथम मेरिट लिस्ट 2026 जारी- जल्दी देखें

पटना यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन प्रथम मेरिट लिस्ट 2026 जारी- पटना विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों के स्नातक रेगुलर कोर्स में नामांकन के लिए पहली मेधा सूची सोमवार को जारी .आवेदक विवि के वेबसाइट www. pup.ac.in पर अपनी लॉगइन आइडी व पासवर्ड से अलॉटमेंट लेटर में अंकित नामांकन शुल्क जमा कर अलॉटमेंट लेटर, पेमेंट स्लिप और आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा.

यदि किसी छात्र को उनका पसंदीदा विषय नहीं मिला तो वैसे छात्र एडमिशन करवाने के बाद पोर्टल पर लॉगइन कर अपग्रेडेशन का विकल्प चुनेंगे. अगली सूची में सीट उपलब्ध रहने पर अपग्रेडेशन की संभावना होगी. 9 से 12 जून के बीच प्रथम मेधा सूची में शामिल विद्यार्थियों की काउंसेलिंग और नामांकन की प्रक्रिया चलेगी. विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि पर भी अलॉट किये गये कॉलेज में नामांकन लेना अनिवार्य है.

दूसरी मेधा सूची 15 जून को जारी होगी. इसकी काउंसेलिंग और एडमिशन की प्रक्रिया 16 से 19 जून के बीच होगी. तीसरी मेधा सूची 21 जून को जारी एडमिशन प्रक्रिया 23 जून से 26 जून के बीच होगी. वहीं स्पोर्ट्स कोटा के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों का ट्रायल 30 जून और फाइन आर्ट्स कोटा के तहत आवेदन करने वाले विद्यार्थियों ट्रायल दो जुलाई को संबंधित कॉलेज में आयोजित की जायेगी. यूजी में एडमिशन के लिए रेगुलर और सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए कुल 14791 आवेदन प्राप्त हुए हैं. इनमें से 12238 विद्यार्थियों ने फॉर्म फीस जमा कर दिया है. यूजी रेगुलर कोर्स में सबसे पॉलिटिकल साइंस में 1379 और जूलॉजी में 1298 आवेदन प्राप्त हुए हैं.

इसके अलावा तीसरे स्थान पर लॉ के लिए 1160 छात्रों ने आवेदन किया है. वहीं बीसीए में 972 और बीबीए में 665 छात्रों ने आवेदन किया है. विश्वविद्यालय के डीन प्रो. कामेश्वर पंडित ने बताया कि पारंपरिक विषयों के लिए शनिवार तक 10393 छात्रों ने ही शुल्क जमा किया है. वहीं सेल्फ फाइनेंस विषयों में 1845 छात्रों ने शुल्क जमा किया है.

प्रथम मेरिट लिस्ट जारी8 जून 2026
प्रथम मेरिट के आधार पर नामांकन9 से 12 जून 2026
द्वितीय मेरिट लिस्ट15 जून 2026
तृतीय मेरिट लिस्ट21 जून 2026
अंतिम नामांकन प्रक्रियाजून-अंत / जुलाई 2026

यदि आपने Patna University UG Admission 2026 के लिए आवेदन किया है तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  • Patna University की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  • “UG Admission 2026 First Merit List” लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना Application ID और Password दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद मेरिट लिस्ट या Allotment Letter डाउनलोड करें।
  • अपने आवंटित कॉलेज एवं विषय की जानकारी ध्यानपूर्वक देखें।
  • निर्धारित तिथि के भीतर नामांकन शुल्क जमा करें।

प्रथम मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश के समय निम्नलिखित दस्तावेज साथ ले जाने होंगे:

  • इंटरमीडिएट (12वीं) का मार्कशीट
  • इंटरमीडिएट का एडमिट कार्ड
  • मैट्रिक मार्कशीट
  • मैट्रिक एडमिट कार्ड
  • विद्यालय/कॉलेज छोड़ने का प्रमाण पत्र (CLC/TC)
  • चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी
  • आवंटन पत्र (Allotment Letter)
  • शुल्क भुगतान रसीद

कई विद्यार्थियों का नाम प्रथम मेरिट लिस्ट में नहीं आ पाता है। ऐसे छात्रों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। विश्वविद्यालय खाली सीटों के आधार पर द्वितीय एवं तृतीय मेरिट लिस्ट भी जारी करता है। यदि आपका नाम पहली सूची में नहीं है तो:

  • दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करें।
  • पोर्टल पर नियमित रूप से लॉगिन करते रहें।
  • अपनी आवेदन स्थिति (Application Status) जांचते रहें।
  • सीट अपग्रेडेशन (Upgradation) का विकल्प उपलब्ध हो तो उसका लाभ लें।

पिछले वर्षों में बड़ी संख्या में सीटें द्वितीय एवं तृतीय मेरिट लिस्ट के माध्यम से भी भरी गई थीं।

  • निर्धारित तिथि के बाद प्रवेश का अवसर नहीं मिलेगा।
  • सभी मूल दस्तावेज साथ रखें।
  • शुल्क ऑनलाइन या विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार जमा करें।
  • गलत दस्तावेज पाए जाने पर प्रवेश रद्द किया जा सकता है।
  • आवंटित कॉलेज में समय पर रिपोर्ट करना अनिवार्य है।
First Merit List DownloadCLICK HERE
Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

पटना यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026 प्रथम मेरिट लिस्ट – यहाँ से देखें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे