बिहार के सभी यूनिवर्सिटी में कक्षाएं शुरू – राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में बुधवार से नया शैक्षणिक सत्र आरंभ हो गया। इसके साथ ही पहली बार बिहार के परंपरागत विश्वविद्यालयों में एकसमान (यूनिफार्म) एकेडमिक कैलेंडर भी लागू हो गया। बुधवार 1 जुलाई से पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों की कक्षा आरंभ हो गई। जबकि, सम संख्या दो, चार, छह और आठवें सत्र के विद्यार्थियों की पढ़ाई 4 जनवरी से शुरू होगी।
बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में लागू हुआ यूनिफॉर्म शैक्षणिक कैलेंडर
राज्यपाल सह कुलाधिपति सय्यद अता हसनैन की ओर से यह शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया गया है। इसके मुताबिक स्नातक (यूजी) की कक्षाओं के आठ सेमेस्टर को दो श्रेणियों (सम और विषम) में बांटकर नामांकन, पढ़ाई, परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की तय तिथियों का पालन करना सभी विश्वविद्यालयों के लिए अनिवार्य हो गया है। यूनिफार्म शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने से बिहार के विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र पटरी पर लौटेंगे तथा विद्यार्थियों को अपनी डिग्रियों के लिए इंतजार नहीं करना होगा।
कुछ विश्वविद्यालयों में एक सप्ताह की विशेष छूट, जल्द शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
वैसे, कुछ विश्वविद्यालयों में मेधा सूची का निर्धारण और नामांकन में विलंब के कारण यूनफॉर्म एकेडमिक कैलेंडर अगले दो-तीन दिनों में प्रारंभहो पाएगा। इन विश्वविद्यालयों में 30 जून के निर्धारित अवधि में नामांकन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी है। लोकभवन ने अपरिहार्य परिस्थिति में निर्धारित शेड्यूल में एक सप्ताह की छूट प्रदान की है। माना जा रहा है कि इसके पहले सभी विश्वविद्यालयों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू किया गया यूनिफॉर्म शैक्षणिक कैलेंडर
गौरतलब है कि लोकभवन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियों में एकरूपता लाने के उद्देश्य से सभी विश्वविद्यालयों के लिए यूनिफॉर्म कैलेंडर जारी करने का निर्णय 30 मई को लिया था। इसके तहत नया शैक्षणिक सत्र एक जुलाई से शुरू करने के लिए विश्वविद्यालयों को महीने भर का समय भी मिल गया था। इसके बाद लोकभवन ने पहले, तीसरे, पांचवें और सातवें सेमेस्टर के लिए एक कैलेंडर जबकि, दूसरे, चौथे, छठे और आठवें के लिए अलग कैलेंडर जारी किया।
राज्यपाल ने सभी वीसी को दी हिदायत
लोकभवन की ओर से विधिवत सेमेस्टरवार शैक्षणिक कैलेंडर लागू करने की जानकारी सभी विवि को भेज भी दी गयी थी। राज्यपाल सह कुलाधिपति सय्यद अता हसनैन ने सभी कुलपतियों को स्नातक पाठ्यक्रमों में कैलेंडर का अक्षरशः पालन करने को कहा है ताकि शिक्षण, परीक्षा, मूल्यांकन एवं परिणाम समयबद्ध हो सकें।
राज्य के GG विश्वविद्यालयों में में तकनीकी बाध्यता के कारण एक-दो दिनों का विलंब हो रहा है। लेकिन, सभी विश्वविद्यालयों में इसी सप्ताह नया सत्र प्रारंभ हो जायेगा। – दीपक कुमार सिंह, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव
जुलाई से दिसंबर तक का पूरा शैक्षणिक कार्यक्रम
जुलाई से दिसंबर तक चलने वाले विषम सेमेस्टर का संभावित कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा—
| गतिविधि | निर्धारित समय |
|---|---|
| नामांकन एवं रजिस्ट्रेशन | मई से जून |
| कक्षाएं प्रारंभ | 1 जुलाई |
| मिड सेमेस्टर परीक्षा | 11 से 16 सितंबर |
| एडमिट कार्ड जारी | नवंबर |
| प्रायोगिक परीक्षा | 20 से 26 नवंबर |
| सेमेस्टर परीक्षा | 27 नवंबर से 16 दिसंबर |
| परिणाम प्रकाशित | 10 जनवरी |
जनवरी से जून तक का पूरा कार्यक्रम
सम सेमेस्टर का संभावित कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा—
| गतिविधि | निर्धारित समय |
|---|---|
| नामांकन प्रक्रिया | 4 से 9 जनवरी |
| कक्षाएं प्रारंभ | 4 जनवरी |
| मिड सेमेस्टर परीक्षा | 15 से 20 मार्च |
| कक्षाएं समाप्त | 30 अप्रैल |
| एडमिट कार्ड | 30 अप्रैल |
| प्रायोगिक परीक्षा | 1 से 6 मई |
| लिखित परीक्षा | 6 से 24 मई |
| परिणाम | 20 जून |
1 जुलाई से शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र
नए कैलेंडर के अनुसार 1 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। इसी दिन से विषम (Odd) सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू कर दी गई है। इसमें निम्नलिखित सेमेस्टर शामिल हैं—
- प्रथम सेमेस्टर
- तृतीय सेमेस्टर
- पंचम सेमेस्टर
- सप्तम सेमेस्टर
वहीं सम (Even) सेमेस्टर की कक्षाएं जनवरी महीने में शुरू होंगी।
4 जनवरी से शुरू होगी सम सेमेस्टर की पढ़ाई
राजभवन द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार जनवरी से जून तक सम सेमेस्टर संचालित किए जाएंगे। इसमें शामिल होंगे—
- द्वितीय सेमेस्टर
- चतुर्थ सेमेस्टर
- षष्ठम सेमेस्टर
- अष्टम सेमेस्टर
इस प्रकार पूरे वर्ष की पढ़ाई अब दो भागों में विभाजित कर दी गई है।
ऑनस्पॉट दाखिले के नाम पर की जा रही अवैध वसूली
स्नातक में ऑनस्पॉट एडमिशन के नाम पर कई साइबर संचालक छात्रों को झांसा देकर पैसे वसूल रहे हैं। बीआरएबीयू में अभी ऑनस्पॉट के लिए कोई आदेश नहीं आया है, लेकिन साइबर कैफे संचालक छात्रों से कॉलेजों में नामांकन कराने का वादा कर एक फर्जी फार्म भरा रहे हैं। प्रत्येक छात्र से 100 से 200 रुपये फॉर्म भराने के नाम पर लिया जा रहा है।
बीआरएबीयू में अभी ऑनस्पॉट एडमिशन शुरू नहीं, तीसरी मेरिट लिस्ट के बाद मिलेगा मौका
बीआरएबीयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि अभी विवि में ऑनस्पॉट एडमिशन की कोई तारीख नहीं आयी है, इसलिए छात्र ऐसे जालसाजों के फेर में न पड़ें। बीआरएबीयू में अभी स्नातक की दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद तीसरी मेरिट लिस्ट के लिए आवेदन लिये जा रहे हैं। तीन जुलाई तक नामांकन के लिए आवेदन लिये जायेंगे। उसके बाद तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। तीसरी लिस्ट के बाद भी जगह खाली रह जाने पर ऑनस्पॉट एडमिशन शुरू होगा। नामांकन के लिए आवेदन के साथ छात्रों को विषय और कॉलेज बदलने का भी विकल्प दिया गया है। अबतक सैकड़ों छात्रों ने अपने विषय में बदलाव किया है। दूसरी मेरिट लिस्ट तक 72 हजार छात्रों के नामांकन हो चुके हैं।
एईडीपी में कम आवेदन, वोकेशनल और लॉ कोर्स के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
एईडीपी में आये मात्र 50 आवेदनः बीआरएबीयू में अप्रेंटिशशिप इंबेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) में दाखिले के लिए आवेदन की मियाद मंगलवार को खत्म हो गई, जबकि वोकेशनल कोर्स और लॉ में दाखिले के लिए आवेदन की तारीख 10 जुलाई कर दी गई है। एईडीपी में सिर्फ 50 छात्रों ने आवेदन किया है, जबकि वोकेशनल कोर्स के लिए 4439 आवेदन आये हैं। उधर, कई कॉलेजों में स्नातक की दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत नामांकन के लिए छात्रों की भीड़ लगी रही। नहीं इन छात्रों का दाखिला सीएलसी मिलने से रुक गया था। छात्रों को 30 जून तक सीएलसी जमा करने की मोहलत दी गई थी। मोहलत के अंतिम दिन छात्र सीएलसी लेकर दाखिला लेने पहुंचे थे।
30 जून तक खत्म नहीं हो सका दाखिला
लोकभवन ने नये परीक्षा कैलेंडर के मुताबिक 30 जून तक स्नातक का दाखिला खत्म करने का निर्देश दिया था और एक जुलाई से कक्षा शुरू कर देनी थी, लेकिन बीआरएबीयू में इस आदेश का पालन नहीं हो सका। स्नातक कक्षा कब शुरू होगी इसकी तारीख भी विवि की तरफ से जारी नहीं की गई है। एक जुलाई को नये डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन भी किया जायेगा, लेकिन वहां भी कक्षाएं शुरू नहीं हो सकेंगी।
स्नातक प्रथम सेमेस्टर के छात्रों के लिए बड़ी खबर
जिन छात्रों ने इस वर्ष स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन कराया है, उनके लिए यह नया कैलेंडर काफी महत्वपूर्ण है। अब उन्हें पूरे सत्र की सभी गतिविधियों की जानकारी पहले से उपलब्ध रहेगी। इससे छात्र अपनी परीक्षा तैयारी, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य योजनाओं की तैयारी समय पर कर सकेंगे।
ऑनस्पॉट एडमिशन को लेकर सावधान रहें
हाल के दिनों में कुछ स्थानों पर ऑनस्पॉट एडमिशन के नाम पर छात्रों से पैसे वसूले जाने की शिकायतें सामने आई हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अभी कई विश्वविद्यालयों में ऑनस्पॉट एडमिशन की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की गई है। यदि कोई व्यक्ति ऑनस्पॉट एडमिशन दिलाने के नाम पर पैसे मांगता है तो छात्र ऐसे लोगों से सावधान रहें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि केवल आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें और किसी भी प्रकार के फर्जी एजेंट या साइबर कैफे संचालकों के झांसे में न आएं।
BRABU में अभी ऑनस्पॉट एडमिशन की तारीख घोषित नहीं
बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) में अभी ऑनस्पॉट एडमिशन की तिथि जारी नहीं की गई है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मेरिट लिस्ट के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। यदि सीटें खाली रहती हैं तो उसके बाद ऑनस्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसलिए छात्र किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।
कई विश्वविद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया जारी
बिहार के कई विश्वविद्यालयों में अभी भी स्नातक प्रथम सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया जारी है। कुछ विश्वविद्यालयों ने दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है जबकि कई विश्वविद्यालय तीसरी मेरिट लिस्ट जारी करने की तैयारी में हैं। सीटें खाली रहने की स्थिति में ऑनस्पॉट एडमिशन का विकल्प भी दिया जाएगा।
छात्रों को क्या मिलेगा फायदा?
नया शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने से छात्रों को कई बड़े लाभ मिलेंगे-
- शैक्षणिक सत्र समय पर पूरा होगा।
- परीक्षा निर्धारित समय पर होगी।
- परिणाम जल्दी जारी किए जाएंगे।
- डिग्री समय पर मिलेगी।
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित नहीं होगी।
- विश्वविद्यालयों में सत्र नियमित रहेगा।
- रोजगार एवं उच्च शिक्षा में देरी नहीं होगी।
विश्वविद्यालयों को भी मिलेगा लाभ
यह व्यवस्था केवल छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए भी काफी लाभदायक होगी। एक समान कैलेंडर लागू होने से परीक्षा संचालन, मूल्यांकन, परिणाम प्रकाशन तथा नए नामांकन की प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित हो जाएगी।
विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
यदि आपने स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया है तो नियमित रूप से अपने विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट तथा कॉलेज की सूचना पर नजर रखें। कक्षा प्रारंभ होने के बाद नियमित उपस्थिति बनाए रखें ताकि परीक्षा में किसी प्रकार की समस्या न हो। यदि किसी प्रकार की फर्जी सूचना, ऑनस्पॉट एडमिशन या पैसे की मांग की जाती है तो तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना दें।
IMPORTANT LINKS
| Arattai Group Join | CLICK HERE |
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |
बिहार के सभी यूनिवर्सिटी का स्नातक का शैक्षणिक कैलेंडर जारी- यहाँ से देखें



