कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस (Delhi Police) तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs जैसे BSF, CISF, CRPF, ITBP, SSB) में सब-इंस्पेक्टर (Sub-Inspector – SI) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है।योग्य एवं इच्छुक महिला व पुरुष उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 10 सितंबर 2026 से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
विवरण
महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन शुरू होने की तिथि
10 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि
30 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि
01 अक्टूबर 2026
फॉर्म सुधार (Correction Window)
08 से 10 अक्टूबर 2026
Paper-I कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
जल्द घोषित की जाएगी
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य (General) / OBC / EWS:₹100/-
SC / ST / ESM:₹0/- (निःशुल्क)
सभी महिला उम्मीदवार:₹0/- (निःशुल्क)
भुगतान का माध्यम:BHIM UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन।
आयु सीमा (Age Limit – 01.08.2026 के अनुसार)
न्यूनतम आयु:20 वर्ष
अधिकतम आयु:25 वर्ष (CISF Fire पद को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए)
CISF SI (Fire) पद के लिए:18 से 30 वर्ष
आयु में छूट:आरक्षित वर्गों (OBC को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष आदि) को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
Delhi Police SI & CAPF SI (GD):किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक (Bachelor’s Degree) उत्तीर्ण।
नोट (दिल्ली पुलिस पुरुष उम्मीदवार): शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) के समय वैध LMV ड्राइविंग लाइसेंस (मोटरसाइकिल एवं कार) होना अनिवार्य है।
CISF Sub-Inspector (Fire):
भौतिकी, रसायन एवं गणित (PCM) के साथ B.Sc.डिग्री, अथवा
संबंधित इंजीनियरिंग क्षेत्र (Mechanical, Civil, Electrical, Automobiles आदि) में 3 वर्षीय डिप्लोमा।