बिहार बोर्ड कक्षा 9वीं 10वीं का त्रैमासिक परीक्षा 2025 का रूटिन जारी:-बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने नौवीं-दसवीं के विद्यार्थियों के लिए त्रैमासिक परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है। नौवीं दसवीं की त्रैमासिक परीक्षा 26 जून से शुरु होगी। परीक्षा 28 जून तक चलेगी।
नौवीं-दसवीं की त्रैमासिक परीक्षा 26 जून से
परीक्षा दो पाली में होगी। पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे से 12:45 और दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 5:15 बजे तक चलेगी। केवल दूसरे दिन यानी 27 जून की पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे से 12:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2 बजे से 4:45 बजे होगी। बोर्ड ने कहा है कि सभी पालियों में 15 मिनट का आरंभिक समय परीक्षार्थी को प्रश्नों को पढ़ने व समझने के लिए दिया जाएगा। दृष्टिबाधित परीक्षार्थी गणित के स्थान पर गृह विज्ञान और विज्ञान के स्थान पर संगीत विषय की परीक्षा में शामिल होंगे।
13 से 18 जून तक उपलब्ध कराया जाएगा प्रश्न पत्र
बोर्ड ने कहा है कि 13 से 18 जून तक परीक्षा के आयोजन के लिए बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्र और अन्य परीक्षा सामग्री जिले में उपलब्ध कराया जाना संभावित है। बोर्ड ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को इसकी सूचना देते हुए पत्र लिखा है। बोर्ड ने कहा है कि प्रश्न पत्रों के वितरण के लिए निर्धारित संख्या में वितरण केन्द्र का चयन किया गया है। प्रश्न पत्रों का पैकेट जिला मुख्यालय में चिह्नित वितरण केन्द्र में रखा जाएगा। वहीं से स्कूल के प्रधान या प्राधिकृत शिक्षकों को परीक्षा शुरु होने से पहले यह सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा शुरु होने से पहले यह सामग्री उपलब्ध करा दी जाए, ताकि परीक्षा के संचालन में किसी तरह की कोई बाधा न हो। परीक्षा बोर्ड ने कहा है कि परीक्षा समाप्ति के सात दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से परिणाम तैयार किया जाना है।
यह है परीक्षा का कार्यक्रम
CLASS 9वीं 10वीं | 9वीं 10वीं Quarterly Exam 2025 June | ROUTINE |
परीक्षा कि तिथि /दिन | प्रथम पाली | द्वितीय पाली |
26-06-2025 | मातृभाषा (101-हिन्दी, 102-बंगला, 103-उर्दू एवं 104-मैथिली) (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक) | द्वितीय भारतीय भाषा (105-संस्कृत, 106-हिन्दी 107-अरबी, 108-फारसी, एवं 109-भोजपुरी) (अपराह्न 02:00 बजे से अपराहन 05:15 बजे तक) |
27-06-2025 | 112-विज्ञान (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:15 बजे तक) | 111- सामाजिक विज्ञान (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 04:45 बजे तक) |
28-06-2025 | 110-गणित (पूर्वाह्न 09:30 बजे से अपराह्न 12:45 बजे तक) | 113-अंग्रेजी (सामान्य) (अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक) |
Download Link Of 9वीं 10वीं Quarterly Exam 2025 Routine
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप अपने परीक्षा का रूटीन डाउनलोड कर सकते हैं।
CLASS 10TH | 9वीं 10वीं Quarterly Exam 2025 |
SESSION | 2025-26 |
EXAM ROUTINE | CLICK HERE |
QUESTION PAPER | CLICK HERE |
OFFICIAL UPDATE | CLICK HERE |
OFFICIAL WEBSITE | CLICK HERE |
TELEGRAM | JOIN |
WHTSAPP CHANNEL | JOIN |
YOU TUBE | SUBSCRIBE |
Bihar Special
- बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा 2025 का रूटिन प्रश्नपत्र जारी
- इंटर परीक्षा 2025 का ओरिजिनल मार्कशीट मिलना शुरू | मार्कशीट के साथ ये सर्टिफिकेट जरूर लें
- बिहार का मौसम का हाल | होगा भीषण बारिश | इस इस जिला में तुफान
- वोटर आइडी कार्ड घर बैठे बनवाएं या सुधार कराएं – एक क्लिक में
- BSEB 11th Annual exam 2025 All Subject question paper With Answer
- BSEB 9th Annual exam 2025 All Subject question paper With Answer
- राशन कार्ड का Facial E Kyc अब घर बैठे करें अपने मोबाइल से – नहीं तो नहीं मिलेगा राशनकार्ड
- इंटर परीक्षा केंद्र पर सिर्फ एडमिट कार्ड लेकर जाना है। नहीं तो नहीं मिलेगा प्रवेश
- इंटर परीक्षा 1 फरवरी से शुरू- परीक्षा सेंटर पर एक गलती और परीक्षा से बाहर- नया नियम पढें
- बिहार बोर्ड के इस फरमान से विधार्थी हुए परेशान – ठंडा में स्वेटर पर भी रोक