मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना ₹2 लाख 10 हजार के लिए आवेदन शुरू:-बिहार सरकार लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नई-नई योजनाएँ चला रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 शुरू की गई है। इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोज़गार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इस आर्टिकल में हम आपको योजना की पूरी जानकारी देंगे – उद्देश्य, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, ज़रूरी दस्तावेज़ और आवेदन की तिथियाँ।
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जीविका दीदियों को मिली नई उड़ान, आवेदन जीविका कार्यालय से ही
महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें उद्यमिता के जरिए आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है। जिले में इसके प्रपत्र वितरण की प्रक्रिया शुरू होते सैकड़ों जीविका दीदी रविवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जुटीं। उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई जरूरी जानकारियां दी गईं।
आवेदन को लेकर वीसी से दी गईं जरूरी जानकारियां
डीएम सुब्रत सेन ने सबको योजना के प्रति जागरूक करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्रियान्वयन प्रक्रिया में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। योजना का उद्देश्य हर परिवार से एक महिला को उद्यमी बनाना है। इसके तहत शुरुआत में 10 हजार रुपए मिलेंगे। व्यवसाय शुरू होने पर जरूरत के अनुसार 2 लाख तक की अतिरिक्त सहायता मिलेगी
बताया गया कि
7 से 26 सितंबर तक जिले के 400 स्थानों पर प्रचार रथों के माध्यम से महिलाओं को योजना की जानकारी दी जाएगी। डीएम ने महिलाओं से अपील की है कि वे बिचौलियों से दूर रहें और निःशुल्क आवेदन प्रपत्र केवल जीविका कार्यालयों से लें।
योजना के लाभ को जीविका समूह से जुड़ाव अनिवार्य
इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं का जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना या फिर जुड़ना अनिवार्य है। इस योजना के लिए उम्र 18 से 60 वर्ष होनी चाहिए। आवेदिका या उसका पति का आयकर दाता या सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए। जिले में 66 संकुलस्तरीय संघ, 3715 ग्राम संगठन और 53,181 स्वयं सहायता समूह कार्यरत हैं। इनमें लगभग 6.25 लाख जीविका दीदियां सक्रिय हैं।
बोचहां प्रखंड की “सोलर दीदी” देवकी देवी के कार्यों की सराहना स्वयं प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में की थी।
जिले की महिलाएं बैग क्लस्टर, बीज प्रसंस्करण और दीदी की रसोई जैसे सफल उद्यम चला रही हैं। इस योजना के लिए ग्राम संगठन द्वारा आवेदन लिए जाएंगे, जिन्हें प्रखंड परियोजना इकाई को भेजा जाएगा। डाटा की ऑनलाइन एंट्री कर डीबीटी के माध्यम से राशि सीधे लाभुक के बैंक खाते में भेजी जाएगी। नगर निकाय क्षेत्रों के लिए अलग पोर्टल विकसित किया गया है।
महिला सशक्तीकरण की नई उड़ान मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना स्वरोजगार हेतु ₹2 लाख 10 हजार तक की आर्थिक सहायता
- अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को पहली किस्त के रूप में ₹10 हजार की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में ट्रान्सफर
- महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर ₹2 लाख रूपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता
- ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्र में योजना में आवेदन जमा करने की कोई अंतिम तिथि निर्धारित नहीं है। सभी इच्छुक योग्य लाभार्थी के आच्छादित होने तक आवेदन लिया जाना जारी रहेगा
ग्रामीण क्षेत्र में योजना से जुड़ने की प्रक्रिया (7) सितम्बर 2025 से आवेदन शुरू)
- ग्राम संगठन की विशेष बैठक में पूर्व से स्वयं सहायता समूह सदस्यों का एक समेकित प्रपत्र में आवेदन लिया जायेगा
- स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी महिलाएं जुड़ने के लिए सर्वप्रथम अपना आवेदन संबंधित ग्राम संगठन (VO) में उपलब्ध निर्धारित प्रपत्र में जमा करेंगी
शहरी क्षेत्र में योजना से जुड़ने की प्रक्रिया (10 सितम्बर 2025 से आवेदन शुरू)
- स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएँ योजना का लाभ लेने के लिए क्षेत्र स्तरीय संगठन (ALO) या नगर निकाय द्वारा निर्धारित बैठक में आवेदन करें
- स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी महिलाएं www.brlps.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करें
पात्रता (ग्रामीण व शहरी)
- लाभ लेने हेतु इच्छुक महिला का स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है
- महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- आवेदिका स्वयं या उनके पति आयकरदाता की श्रेणी में नहीं हो एवं सरकारी नौकरी (नियमित/संविदा) में नहीं हो
ज़रूरी दस्तावेज़
- आधार कार्ड
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- स्वयं सहायता समूह से जुड़ाव का प्रमाण
पंजीकरण हेतु राशि मांगने पर करें शिकायत
- ग्रामीण क्षेत्र: जीविका के प्रखंड या जिला कार्यालय/प्रखंड कार्यालय/उप विकास आयुक्त/जिला पदाधिकारी कार्यालय
- शहरी क्षेत्रः संबंधित नगर निकाय कार्यालय
योजना से जुड़ी खास बातें
- सभी जिलों में इस योजना का लाभ मिलेगा।
- आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी।
- सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जाएगी।
- योजना का संचालन जीविका (BRLPS) के माध्यम से किया जा रहा है।
निष्कर्ष
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस योजना से लाखों महिलाओं को स्वरोज़गार के अवसर मिलेंगे और वे आर्थिक रूप से मज़बूत बन सकेंगी।
यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो निर्धारित तिथि पर आवेदन ज़रूर करें।
महिलाओं के सपने हो रहे साकार, रफ़्तार पकड़ चुका है बिहार
महत्वपूर्ण लिंक
| मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 | आवेदन शुरू |
| Official Website | CLICK HERE |
| Official Notification | CLICK HERE |
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 क्या है?
यह बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है जिसमें महिलाओं को स्वरोज़गार शुरू करने के लिए ₹10,000 की प्रारंभिक सहायता और ₹2 लाख तक की अतिरिक्त मदद दी जाएगी।
Q2. इस योजना का लाभ किन्हें मिलेगा?
इस योजना का लाभ 18 से 60 वर्ष की आयु की महिलाएँ ले सकती हैं जो स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी हों।
Q3. एक परिवार से कितनी महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा?
एक परिवार से केवल एक महिला को ही योजना का लाभ मिलेगा।
Q4. ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएँ आवेदन कैसे करेंगी?
ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएँ ग्राम संगठन (VO) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया 7 सितम्बर 2025 से शुरू हो चुकी है।
Q5. शहरी क्षेत्र की महिलाएँ आवेदन कैसे करेंगी?
शहरी क्षेत्र की महिलाएँ एरिया लेवल ऑर्गनाइजेशन (ALO) के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। आवेदन 10 सितम्बर 2025 से शुरू होंगे।
Q6. क्या ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?
हाँ, महिलाएँ www.brlps.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।



