बिहार दरोगा परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी- यहाँ से करें डाउनलोड

बिहार दरोगा परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी

बिहार दरोगा परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी- बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार में “पुलिस अवर निरीक्षक” के पद पर नियुक्ति हेतु जारी किये गये विज्ञापन संख्या -05/2025 के क्रम में अभ्यर्थियों की प्रारंभिक लिखित परीक्षा दिनांक-18.01.2026 (रविवार) एवं 21.01.2026 (बुधवार) को दो-दो पालियों में आयोजित की जायेगी।

प्रारंभिक लिखित परीक्षा का ई-प्रवेश-पत्र (E-Admit Card) आयोग की वेबसाईट https://bpssc.bihar.gov.in के ‘Bihar Police’ टैब पर दिनांक 30.12.2025 से उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी अपना ई-प्रवेश-पत्र स्वयं डाउनलोड कर लें। यदि किसी परिस्थितिवश अभ्यर्थी ई-प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं कर सकें तो वे दिनांक-09.01.2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से संध्या 17:00 बजे तक आयोग के 5, हार्डिंग रोड, पटना-800001 स्थित कार्यालय से अपने खर्च पर डुप्लिकेट ई-प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

अनुक्रमांकवार परीक्षा केन्द्र का विवरण आयोग की वेबसाईट के ‘Bihar Police’ टैब पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी सुनिश्चित हो लें कि डाउनलोड किया गया ई-प्रवेश-पत्र उसके अनुरूप है। अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि अपने प्रवेश पत्र को परीक्षा के बाद भी सुरक्षित रखें, क्योंकि बाद के चरणों में आयोग/नियुक्ति प्राधिकार द्वारा इसकी मांग की जा सकती है। उपर्युक्त के सम्बन्ध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध है।

गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार में “पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर चयन हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा एवं ई-प्रवेश-पत्र संबंधी सूचना

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा गृह विभाग (आरक्षी शाखा) बिहार सरकार में “पुलिस अवर निरीक्षक” के पद पर चयन हेतु जारी किये गये विज्ञापन संख्या-05/2025 के क्रम में प्रारंभिक लिखित परीक्षा दिनांक 18/01/2026 (रविवार) एवं 21/01/2026 (बुधवार) को दो-दो पाली में निम्नांकित कार्यक्रमानुसार आयोजित की जायेगी।

ई-प्रवेश-पत्र दिनांक-18.01.2026 (रविवार) एवं दिनांक-21.01.2026 (बुधवार) को दो-दो पाली में आयोजित होने वाली प्रारंभिक लिखित परीक्षा हेतु उम्मीदवारों का ई-प्रवेश-पत्र (E-Admit Card) आयोग की वेबसाईट https://bpssc.bihar.gov.in के ‘Bihar Police’ टैब पर दिनांक-30.12.2025 से उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी अपना ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले लें। स्पष्ट किया जाता है कि डाक द्वारा प्रवेश-पत्र नहीं भेजा जायेगा। आवंटित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए ई-प्रवेश पत्र के साथ अपना एक वैध फोटो पहचान-पत्र जैसे-मतदाता पहचान-पत्र, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड अथवा पासपोर्ट भी प्रस्तुत करना होगा। यदि ई-प्रवेश पत्र पर फोटो स्पष्ट नहीं है या उपलब्ध नहीं है तो ऐसी स्थिति में अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र पर अपने साथ आवेदन-पत्र के समरूप 2 (दो) फोटोग्राफ भी लायेंगे।

जो अभ्यर्थी किसी कारणवश वेबसाईट से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सकें वे दिनांक-09.01.2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से संध्या 17:00 बजे तक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के 5, हार्डिंग रोड, पटना-800001 स्थित कार्यालय से अपने आवेदन-पत्र की पावती की छायाप्रति एवं एक वैध फोटोयुक्त पहचान-पत्र के साथ स्वयं उपस्थित होकर अपने खर्च पर डुप्लिकेट ई-प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

अनुक्रमांकवार परीक्षा केन्द्रों की सूची आयोग की वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी। अभ्यर्थी सुनिश्चित हो लें कि डाउनलोड किया गया ई-प्रवेश-पत्र उसके अनुरूप है। अभ्यर्थियों को यह भी सूचित किया जाता है कि अपने प्रवेश-पत्र को परीक्षा के बाद भी सुरक्षित रखें, क्योंकि बाद के विभिन्न प्रक्रियाओं यथा-मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, अभिलेख सत्यापन एवं योगदान के समय नियुक्ति प्राधिकार आयोग द्वारा इसकी मांग की जा सकती है।

प्रारंभिक लिखित परीक्षा से संबंधित उत्तर-पुस्तिका (OMR Sheet) पर मुद्रित अनुदेश का प्रतिरूप (Specimen Copy) अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आयोग की वेबसाइट पर दिया जा रहा है। प्रायः पाया गया है कि कुछ अभ्यर्थियों द्वारा लिखित परीक्षा में ओ०एम०आर (OMR) आधारित उत्तर पुस्तिका पर वांछित सूचनाओं (यथा-रौल नम्बर, प्रश्न-पुस्तिका नम्बर, अनुच्छेद लेखन तथा हस्ताक्षर) की प्रविष्टि दिये गये आवश्यक निर्देशों/अनुदेशों के अनुसार नहीं की जाती है जिस कारण उनका अभ्यर्थित्व रद्द हो जाता है एवं उनकी उत्तर-पुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाता है।

उपर्युक्त त्रुटियों से बचाव हेतु अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि लिखित परीक्षा के पूर्व वेबसाईट पर दिये गये लिखित परीक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्देशों का अध्ययन कर लें एवं उत्तर-पुस्तिका (OMR Sheet) पर मुद्रित अनुदेश के प्रतिरूप (Specimen Copy) के अनुसार पूर्वाभ्यास कर लें, ताकि उपरोक्त त्रुटियों से बचाव हो सके और आपकी उत्तर-पुस्तिका अमान्य न हो।

अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि लिखित परीक्षा के दौरान वे रौल नम्बर स्टिकर पर छपे नाम, फोटो एवं रौल नम्बर के अनुरूप ही अपने निर्धारित स्थान पर बैठे अन्यथा स्थिति में उनकी अभ्यर्थित्व रद्द कर दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों को पुनः सूचित किया जाता है कि परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाईम प्रथम पाली के लिए प्रातः 08:30 बजे एवं द्वितीय पाली के लिए 13:00 बजे है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रथम पाली के लिए प्रवेश पूर्वाह्न 09:30 बजे एवं द्वितीय पाली के लिए प्रवेश अपराह्न 14:00 बजे तक ही दिया जाएगा। किसी भी परिस्थिति में उक्त निर्धारित समय के बाद प्रवेश नहीं दिया जायेगा।

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ
    https://bpssc.bihar.gov.in
  2. होम पेज पर “Bihar Police” टैब पर क्लिक करें।
  3. अब “SI Prelims Admit Card 2025” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. नया पेज खुलने पर अपना Registration Number और Password / Date of Birth दर्ज करें।
  5. सभी विवरण भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर आपका Bihar Daroga Admit Card 2025 खुल जाएगा।
  7. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और A4 साइज में प्रिंट आउट निकाल लें।
  8. एडमिट कार्ड पर नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, पाली और परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से जाँच लें।
  9. परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (Aadhaar/Voter ID/Driving License/PAN/Passport) अवश्य ले जाएँ।
  10. एडमिट कार्ड को परीक्षा के बाद भी सुरक्षित रखें, क्योंकि आगे की चयन प्रक्रिया में इसकी आवश्यकता होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे