BPSC AEDO और द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा का डेट और आवेदन की संख्या – देखें

BPSC AEDO और द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा का डेट और आवेदन की संख्या - देखें

BPSC AEDO और द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा का डेट और आवेदन की संख्या – देखें:-बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) और द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा इस समय बिहार के लाखों अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हैं। दोनों परीक्षाओं में रिकॉर्ड स्तर पर आवेदन हुए हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी हो गई है।

इस लेख में हम आपको परीक्षा तिथि, कुल पद, आवेदन की संख्या, चयन प्रक्रिया, तैयारी रणनीति और जरूरी अपडेट विस्तार से बताएंगे।

BPSC AEDO यानी Assistant Education Development Officer बिहार शिक्षा विभाग के अंतर्गत एक राजपत्रित पद है। इस पद पर चयनित अधिकारी का मुख्य कार्य शिक्षा योजनाओं का क्रियान्वयन, विद्यालयों की मॉनिटरिंग और शैक्षणिक विकास से जुड़े प्रशासनिक कार्य होते हैं।

बीपीएससी ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) प्रतियोगिता परीक्षा का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए 935 पदों के लिए 12 लाख से अधिक उम्मीदवार ने आवेदन किया है।

प्राप्त आवेदनों के अनुसार इस परीक्षा लगभग एक पद के लिए 1283 उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा होगी। यही कारण है आयोग ने परीक्षा तीन चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 14 व 15 अप्रैल, 17 व 18 अप्रैल, 20 एवं 21 अप्रैल को निर्धारित की गयी है। इस संबंध में बिहार लोक सेवा आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेज आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

परीक्षा केंद्रों का चयन पहले से उपलब्ध कराये गये विकल्पों के आधार पर किया जाएगा। आयोग ने जिला प्रशासन से बेहतर परीक्षा केन्द्रों का चयन लिखा है। एईडीओ पदों के लिए लिखित परीक्षा पहले 10 एवं 11 जनवरी को होना था। दूसरा चरण 12 एवं 13 जनवरी को व तीसरा चरण 15 एवं 16 जनवरी को होना था। लेकिन परीक्षा तिथि को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद अब यह परीक्षा 14 अप्रैल से होगी। परीक्षा सुबह और दोपहर दो सत्रों में होगी। प्रश्नपत्रों में सामान्य अध्ययन,सामान्य भाषा और सामान्य योग्यता से जुड़े विषय शामिल रहेंगे।

बिहार कर्मचारी चयन आयोग देश का पहला आयोग है, जहां ढाई साल से द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा के लिए आवेदन लिया जा रहा है। लेकिन प्रारंभिक परीक्षा की तिथि निर्धारित नहीं हुई है। वर्ष 2023 के सितंबर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें अब तक कई बार संशोधन हुए। आवेदन की तिथि के विस्तार से प्रमाणपत्र जमा और सुधार इसमें शामिल हैं।

प्रारंभिक परीक्षा कब होगी। परीक्षा ऑफलाइन होगी या ऑनलाइन इसपर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। हाल में आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष आलोक राज ने इस्तीफा दे दिया था। नई जिम्मेदारी अभी तक किसी को स्थाई तौर पर नहीं सौंपी गई है। ऐसी स्थिति में परीक्षा संचालन के लिए कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें पदों की संख्या में और बढ़ोतरी हो सकती है। जबतक स्थायी चेयरमैन नहीं आएंगे। परीक्षा के संबंध में निर्णय होने में विलंब होगा। मिली जानकारी के अनुसार 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। इसमें आवेदनों की संख्या और बढ़ सकती है। अभी लाखों अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए इंतजार करना पड़ेगा। इधर प्रतियोगिता परीक्षा विशेषज्ञ डॉ. गुरु रहमान कहते हैं परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ अन्याय है। इसे जल्दी आयोजित कराना चाहिए। पहले इंटर स्तरीय परीक्षा को पूरा करने में आयोग ने सात साल का समय लिया था।

  • पहली बार आवेदन 27 सितंबर 2023 से शुरू हुई।
  • पहली विस्तारित तिथि- 11 नवंबर 2023 तक
  • अंतिम विस्तारित तिथि – 11 दिसंबर 2023 (यह पहली बार की प्रक्रिया का अंतिम समय था)
  • डॉक्यूमेंट अपलोड और सुधार (सुधार विंडो-2024)
  • फॉर्म भरने के बाद, आयोग ने सभी अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट अपलोड करना अनिवार्य कर दिया। सुधार का मौका दिया। इसे तीन बार बढ़ाया गया।
  • पहली बार 18 जनवरी से 18 फरवरी 2024 तक किया गया।
  • दूसरी बार इसे बढ़ाकर 18 मार्च 2024 किया गया।
  • तीसरी बार – इसे फिर से बढ़ाकर 11 जून 2024 तक किया गया।
  • हाल ही में आयोग ने पदों की संख्या बढ़ाकर 24,492 कर दी है। नए अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म भरने का पोर्टल फिर से खोल दिया है।
  • रिओपन तिथि- 15 अक्टूबर 2025
  • अंतिम तिथि (वर्तमान): अब इसे बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 तक कर दिया गया है।
  • प्रारंभिक आवेदन तिथि (संशोधित) 15 अक्टूबर 2025
  • पहली बार विस्तार (शुल्क) 25 नवंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025 तक
  • (आवेदन)- 27 नवंबर 2025 से 18 दिसंबर 2025 तक
  • दूसरी बार विस्तार (शुल्क) 15 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक
  • (आवेदन) 18 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक-नवीनतम विस्तार (शुल्क और आवेदन): 13 जनवरी 2026 से बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 तक (शुल्क) और 15 जनवरी 2026 से बढ़ाकर 31 जनवरी 2026 (आवेदन)
  • पदों की संख्या में वृद्धि :- शुरुआत में 11,098 पद थे, जिन्हें बढ़ाकर 12,199, फिर 23,175 और अंततः 24,492 कर दिया गया है।
  • पिछले 10 साल के प्रश्नपत्र हल करें
  • शिक्षा और बिहार-विशेष टॉपिक पर फोकस
  • मॉक टेस्ट + टाइम मैनेजमेंट
  • अप्रैल परीक्षा को ध्यान में रखते हुए रिविजन मोड में जाएं
  • बेसिक गणित और रीजनिंग मजबूत करें
  • हिंदी व्याकरण पर विशेष ध्यान
  • करंट अफेयर्स (बिहार + राष्ट्रीय)
  • एडमिट कार्ड परीक्षा से पहले BPSC वेबसाइट पर जारी होगा
  • परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड / वैध फोटो आईडी अनिवार्य
  • समय से 1 घंटा पहले केंद्र पर पहुंचें

BPSC AEDO और द्वितीय इंटर स्तरीय परीक्षा दोनों ही रिकॉर्ड प्रतिस्पर्धा के साथ आयोजित की जा रही हैं। जहां AEDO परीक्षा की तिथि तय हो चुकी है, वहीं इंटर स्तरीय परीक्षा की तारीख का अभ्यर्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सही रणनीति, नियमित अभ्यास और आधिकारिक अपडेट पर नजर रखना ही सफलता की कुंजी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे