RBI ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 2026 | ऐसे करें तैयारी – एक सिट होगा आपका

RBI ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 2026

RBI ऑफिस अटेंडेंट परीक्षा 2026- आरबीआई ने ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्तियां करने के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इसमें पदों की संख्या कम है ऐसे में कड़ी प्रतिस्पर्धा होने वाली है। परीक्षा की तैयारी एक सटीक रणनीति बनाकर करेंगे तो सफलता आसानी से मिल सकती है। कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा में रीजनिंग, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और गणित से प्रश्न पूछे जाएंगे। ऐसे में गणित और अंग्रेजी के सटीक उत्तर देकर आसानी से सफलता पाई जा सकती है।

गणित (संख्यात्मक क्षमता) इसमें सरल समीकरण, लघुत्तम और महत्तम, दशमलव, प्रतिशत, लाभ और हानि, साधारण ब्यान, चक्रवृद्धि ब्याज, समय और कार्य, समय, गति और दूरी, नाव और धारा, औसत, अनुपात और समानुपात, मिश्रण और आरोप, सरलीकरण, साझेदारी, क्रम परिवर्तन और संयोजन, डाटा व्याख्या, क्षेत्रमिति, वर्ग और घन, वर्गमूल और घनमूल से संबंधित प्रश्न होंगे।

  • प्रतिदिन 15 मिनट केवल ‘टिवल्स’ (1-30), ‘स्क्वायर’ (1-50) और ‘क्यूव्स’ (1-20) को दोहराने में बिताएं।
  • ‘BODMAS’ नियम को रट लें और प्रतिशत को भिन्न में बदलना सीखें
  • प्रतिशत और औसत्त को अपना आधार बनाएं। यदि ये दो अध्याय पक्के हैं, तो लाभ-हानि और डेटा व्याख्या अपने आप आसान हो जाएंगे।
  • पाइप और टंकी के साथ इसके कॉन्सेप्ट को समझें।
  • 10 वीं स्तर के बुनियादी सूत्र (वृत्त, आयत, वर्ग का क्षेत्रफल और आयतन) याद रखें, क्योंकि यहां से सीधे सूत्र-आधारित प्रश्न आते हैं।

मुख्य टॉपिकः समरूपता, समानत्ता, भिन्नता, खाली स्थान भरना, समस्या को सुलझाना, विश्लेषण निर्णय, निर्णायक क्षमता, दृश्य स्मृति, विभेदन क्षमता, पर्यवेक्षण, रक्त संबंध, अवधारणा, अंकगणितीय तर्क, शब्द और आकृत्ति वर्गीकरण, अंकगणितीय संख्या श्रृंखला से संबंधित संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

  • आरबी आई अबसर 2-3 पहेलियां पूछता है। रोज कम से कम 5 पहेलियां हल करें। इसमें ‘पॉसिबिलिटी’ (संभावना) वाले दो चित्र बनाकर चलें, ताकि अंत में एक गलत हो जाए और दूसरा सही।
  • अक्षर-संख्या श्रृंखला में बाएं-दाएं के नियमों को समझें। यह मुफ्त के नंबर होते हैं, बस नजरे तेज रखनी होती हैं।
  • न्याय निगमन में ‘Only a few’ वाले कॉन्सेप्ट को चेन आरेख के जरिए स्पष्ट करें। इसमें उलझने की संभावना अधिक होती है।
  • कोडिंग-डिकोडिंग में अंग्रेजी वर्णमाला के नंबर (जैसे A-1, Z-26) और उनके विपरीत अक्षर (A-Z, B-Y) याद रखें। इसके लिए ‘EJOTY’ ट्रिक का उपयोग करें।

मुख्य टॉपिकः ग्रामर, टेंस, आर्टिकल्स, प्रिपोजिशन, मॉडल्स, सब्जेक्ट-वर्च एजीमेंट, सिनोनिम्स, एंटोनिम्स, आईडम एंड फ्रेज, कम्प्रिहेंसिव पैसेज, एरर स्पॉटिंग। हिंदी माध्यम के छात्रों के लिए यह खंड चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन रणनीतिक तैयारी से इसे जीता जा सकता है।

रीडिंग कॉम्प्रिहेंशनः परीक्षा में कहानी आधारित या सामाजिक विषय पर पैसेज आता है। पहले प्रश्नों को पढ़ें, फिर पैसेज को। इससे उत्तर ढूंढने में आसानी होगी।
व्याकरण पूरी ग्रामर पढ़ने के बजाय केवल ‘सब्जेक्ट-वर्ष अरेंजमेंट’, ‘टेन्सेज’, और ‘प्रीपोजीशन’ के नियमों पर ध्यान दें। एरर स्पॉटिंग के 70% प्रश्न इन्हीं से आते हैं।
शब्दावलीः पिछले 5 वर्षों के बैंकिंग परीक्षाओं के ‘साइनोनेम्स’ और ‘एंटीनेम्स’ की सूची बनाएं। आरबीआई अक्सर शब्दों को दोहराता है।
क्लोज टेस्टः यह आपकी समझ का टेस्ट है। वाक्य के संदर्भ(पॉजिटिव या निगेटिव) को पहचानकर शब्द चुनें।

यह खंड मात्र 10 मिनट में खत्म किया जा सकता है, जो आपको गणित के लिए समय बचाकर देगा।
करंट अफेयर्स: परीक्षा की तारीख से पिछले 6 महीने का करंट अफेयर्स अनिवार्य है। नियुक्तियां, खेल, पुरस्कार और विशेष रूप से बैंकिंग समाचार पर नजर रखें। आरबीआई विशेष आरबीआई के गवर्नर, डिप्टी गवर्नर, मुख्यालय, स्थापना वर्ष और इसके मुख्य कार्यों (जैसे नोट जारी करना, रेपो रेट) के बारे में जानकारी जुटाएं।
स्थिर ज्ञानः भारत के राष्ट्रीय उद्यान, हवाई अड्डे, बांध, राज्यों के लोक नृत्य। इन्हें याद करने के लिए ट्रिक्स का उपयोग करें। सरकारी योजनाएं केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाएं (जैसे जन धन योजना, मुद्रा योजना) के उद्देश्य और लॉन्च की तारीख याद रखें।

यह चयन प्रक्रिया का दूसरा और अनिवार्य चरण है:
पात्रता: ऑनलाइन परीक्षा में मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को ही इसमें बुलाया जाएगा।
प्रकृतिः यह सिर्फ एक क्वालिफाइंग परीक्षा है, इसके अंक मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
भाषाः यह उस राज्य की स्थानीय/आधिकारिक भाषा में होगी जहां से आपने आवेदन किया है।

परिणाम: यदि आप स्थानीय भाषा बोलने, पढ़ने या लिखने में कुशल नहीं पाए जाते, तो आपको अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। ये टिप्स भी अपनाएं

वह इस परीक्षा का सबसे बड़ा पेच है। पेपर आसान आता है, इसलिए कट-ऑफ 100 में से 90 तक जा सकता है। जल्दवाजी में छोटी-छोटी गलतियां न करें। अगर आपने 120 में से 110 प्रश्न किए और 15 गलत हो गए, तो आप दौड़ से बाहर हैं। केवल उन्हीं प्रश्नों को छुएं जिनमें आप 100 फीसदी सुनिश्चित हों। नेगेटिव मार्किंग से बचना ही जीत है।

आरबीआई की परीक्षा में आपको हर विषय में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है। अक्सर छात्र गणित और रोजनिंग में तो पूरे नंबर ले आते हैं, लेकिन अंग्रेजी वा सामान्य जागरुकता के कट-ऑफ में रह जाते हैं। अपने सबसे कमजोर विषय को पहचानें और उसे दिन का सबसे ज्यादा समय दें। बैलेंस बनाकर चलें।

परीक्षा हॉल में अक्सर कोई गणित का सवाल या पहेली फेस जाती है। किसी एक प्रश्न पर 2-3 मिनट से ज्यादा बर्बाद न करें। प्रश्न छोड़ने करने की कला सीखें। कठिन प्रश्नों को छोड़ना और आसान प्रश्नों को पहले समेटना ही टॉपर की रणनीति होती है।

सिलेबस खत्म करने का इंतजार न करें। पिछले 5 साल के पेपर उठाएं और उन्हें हल करें। इससे आपको पता चलेगा कि आरबीआई वास्तव में क्या पूछ रहा है। आपको पता चल जाएगा कि ‘लाभ-हानि’ में कठिन सवाल आते हैं या ‘औसत’ में। इससे आपकी पढ़ाई ‘एग्जाम ओरिएंटेड’ होगी।

सिफंचड़ी किताबों से न पढ़ें। शिक्षा से जुड़े मोबाइल ऐप्स पर रोज 10-10 मिनट के मिक्स क्विज दे सकते हैं। यह आपके दिमाग को बार-बार एक विषय से दूसरे विषय पर स्विच करने के लिए तैयार करता है, जो मुख्य परीक्षा में बहुत काम आता है।

सामान्य जागरूकता को रटने के बजाय ‘कनेक्ट’ करें। आरबीआई की पिछली 3-4 ‘मौद्रिक नीति’ की समीक्षाओं को संक्षेप में पढ़ें। बजट और आर्थिक सर्वेक्षण के मुख्य आंकड़ों की एक छोटी चिट बनाएं और उसे अपने स्टडी टेबल के सामने चिपका दें।

ज्यादातर लोग टेस्ट देकर नंबर देखते हैं और छोड़ देते हैं। टेस्ट देने में अगर 90 मिनट लगे हैं, तो 90 मिनट ही उसके विश्लेषण में दें। जो सवाल गलत हुए, वे क्यों हुए? क्या आपको कॉन्सेप्ट नहीं पता था या आपने कैलकुलेशन गालत की? उस टॉपिक को उसी वक्त दोबारा पढ़ें।

परीक्षा ऑनलाइन है, इसलिए आपकी आंखों को कंप्यूटर स्क्रीन पर लंबे समय तक प्रश्न पढ़ने की आदत होनी चाहिए। तैयारी के अंतिम 15 दिनों में पीडीएफ या किताबों के बजाय कंप्यूटर या टैबलेट पर मॉक टेस्ट देने का अभ्यास करें। इससे आपकी ‘रीडिंग स्पीड’ और ‘विजुअल रिटेशन’ बढ़ेगी।

  • लिखित परीक्षा 120 अंकों की होगी, जिसमें 120 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होगे।
  • प्राप्नपत्र में रीजनिंग, सामान्य अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और गणित से 30-30 प्रश्न होगे।
  • परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।
  • आपको परीक्षा के हर विषय में अलग-अलग पास होना अनिवार्य है।
  • लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • मेडिकल फिटनेस (बैंक के नियमों के अनुसार। और दस्तावेजों का सफल सत्यापन किया जाएगा।
  • इन बातों का भी ध्यान रखे
  • फाप्न पत्र मिलते ही प्रश्नों को हल करना शुरू न करें बल्कि उसके महत्वपूर्ण निर्देशों को पढ़ें। संभव है कि उन निर्देशों में कोई महत्त्वपूर्ण सूचना मिल जाए।
  • संपूर्ण प्रश्नपत्र को एक बार सरसरी निगाह से देखने के बाद पुनः समय व्यवस्थित करे जिससे प्रश्नपत्र पूरा करने में समय कम न पड़े।
  • पहले आसान प्रश्नों या अपने पसंदीदा खंड से संबंधित प्रश्नों को ही हल करें,
  • इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। उत्तर की समीक्षा करने और त्रुटियों को ठीक करने के लिए बाद में अपना कुछ समय बचाकर रखें।
  • दिमाग में जो जवाब पहले आता है उसे तब तक न बदलें जब तक कि आप को यकीन न हो जाए कि वह गलत है।
Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे