SBI PO Recruitment 2026 | एसबीआई में PO पद पर बम्पर बहाली

SBI PO Recruitment 2026 | एसबीआई में PO पद पर बम्पर बहाली

SBI PO Recruitment 2026- भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) के 1500 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें 1446 पद नियमित और 54 पद बैकलॉग के हैं। चयनित उम्मीदवारों का प्रोबेशन पीरियड दो वर्ष का होगा। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 08 जुलाई, 2026 है।

संस्था का नामस्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
पद का नामप्रोबेशनरी ऑफिसर (PO)
कुल पद1500
विज्ञापन संख्याCRPD/PO/2026-27/09
आवेदन प्रारंभ18 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि08 जुलाई 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
प्रारंभिक परीक्षाअगस्त 2026 (संभावित)
नौकरी का स्थानपूरे भारत में
आधिकारिक वेबसाइटSBI Careers Portal
श्रेणीपद
सामान्य (UR)588
ईडब्ल्यूएस144
ओबीसी390
एससी234
एसटी144
कुल1500

योग्यता : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या समकक्ष योग्यता हो।

जो अभ्यर्थी स्नातक के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के छात्र हैं वह भी आवेदन कर सकते हैं। ऐसे उम्मीदवारों को 30 सितंबर, 2026 या उससे पहले स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कॉस्ट अकाउंटेंट आदि योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।

वेतनमान: 48,480 से 85,920 रुपये।

  • न्यूनतम 21 और अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 अप्रैल, 2026 के आधार पर होगी। अर्थात,
  • अभ्यर्थी का जन्म 02 अप्रैल, 1996 से पहले और 01 अप्रैल, 2005 के बाद का नहीं होना चाहिए। आयु गणना में दोनों तिथियां शामिल होंगी।
  • अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग (एनसीएल) को तीन वर्ष और दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
  • प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और साक्षात्कार के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन होगा। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों पर अंतिम मेरिट बनाई जाएगी।
  • प्रारंभिक परीक्षा क्वालीफाइंग होगी। इसके अंक मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाएंगे।
  • परीक्षा के लिए सामान्य वर्ग और ईडब्ल्यूएस को अधिकतम छह, ओबीसी वर्ग और दिव्यांगों को नौ मौके दिए जाएंगे।
  • एससी/एसटी वर्ग के लिए अधिकतम अवसर की कोई बाध्यता नहीं है।
  • जो उम्मीदवार पहले अधिकतम स्वीकार्य अवसरों के लिए उपस्थित हो चुके हैं वे आवेदन करने के पात्र नहीं होंगे।
  • केवल मुख्य परीक्षा में शामिल होना ही एक मौका माना जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में बैठने को मौका नहीं गिना जाएगा।
  • जिन वर्षों में केवल एक ही लिखित परीक्षा हुई थी (यानी प्रीलिम्स नहीं हुई थी), उस परीक्षा में शामिल होना एक मौका माना जाएगा।
  • प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 अंकों की होगी। इसमें कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसे हल करने के लिए 1 घंटे का समय दिया जाएगा।
  • अंग्रेजी भाषा में 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा तथा इस खंड को हल करने के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा।
  • गणित विषय से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा तथा इसके लिए 20 मिनट का समय मिलेगा।
  • रीजनिंग से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा तथा इसके लिए 20 मिनट का समय मिलेगा।
  • मुख्य परीक्षा की वस्तुनिष्ठ परीक्षा में कुल 170 प्रश्न 200अंकों के होंगे। कुल समय 3 घंटे रहेगा।
  • रीजनिंग एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह खंड 60 अंकों का होगा तथा इसके लिए 50 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • डेटा विश्लेषण एवं व्याख्या से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह खंड 60 अंकों का होगा तथा इसके लिए 45 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • सामान्य जागरूकता, अर्थव्यवस्था एवं बैंकिंग ज्ञान से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह खंड 60 अंकों का होगा तथा इसके लिए 45 मिनट का समय मिलेगा।
  • अंग्रेजी भाषा से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह खंड 20 अंकों का होगा तथा इसके लिए 40 मिनट का समय मिलेगा।
  • ईमेल लेखन, सिचुएशन एनालिसिस तथा रिपोर्ट लेखन/प्रेसी लेखन से संबंधित कुल 3 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • यह परीक्षा 30 अंकों की होगी तथा इसके लिए 30 मिनटका समय मिलेगा।
  • प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती होगी। अंत में साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और साक्षात्कार होगा।

अनारक्षित/ओबीसी वर्ग के लिए 750 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए कोई शुल्क देय नहीं है। शुल्क का भुगतान गेटवे के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा।

  • सबसे पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट (https://sbi.bank.in/) पर जाएं। होमपेज पर ऊपर ‘Careers’ पर क्लिक करें।
  • खुलने वाले पेज पर ‘करंट ओपनिंग्स’ पर क्लिक करें। नए पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इसमें से RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS (Apply Online from 18.06.2026 to 08.07.2026) ADVERTISEMENT NO:CRPD/PO/2026-27/09
  • विज्ञापन पर क्लिक करें।
  • विज्ञापन के नीचे ‘DOWNLOAD ADVERTISEMENT (English)’ पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। अब इसे एक बार अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।

APPLY NOW

  • पिछले पेज पर वापस आएं। यहां विज्ञापन के नीचे ही ‘APPLY NOW’ पर क्लिक करें।
  • नये पेज पर सामने ही दाई ओर पीले रंग की पड़ी पर ‘Click here for New Registration’ का विकल्प दिखाई देगा। रजिस्ट्रेशन करने के लिए इस पर क्लिक करें।
  • नये पेज पर रजिस्ट्रेशन से संबंधित मांगी गई जानकारी जैसे-नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी आदि दर्ज करें और अंत में कैप्चा भरकर ‘रजिस्टर’ विकल्प पर
  • क्लिक कर दें। आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन के दौरान दिए गए मोबाइल नंबर और ई-मेल पर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • पिछले पेज पर वापस आएं। लॉगइन करने के लिए यहां सामने ही बाई ओर नीले रंग के बॉक्स में दिए ‘Login for already Registered Candidates’ पर क्लिक करें।

लॉगइन

  • अब लॉगइन का आइकन खुल जाएगा। यहां रजिस्ट्रेशन के दौरान प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें और कैप्चा भर कर नीचे दिए ‘लॉगइन’ के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • नये पेज पर आवेदन-पत्र खुल जाएगा। आवेदन-पत्र को एकबार अच्छी तरह से पढ़ लें और इसमें मांगी गई जानकारी एक-एक कर दर्ज कर दें।
  • अब आवेदन-पत्र में पासपोर्ट साइज रंगीन फोटोग्राफ, सफेद पेपर पर काले इंक पेन से किए गए हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड कर दें।
  • उम्मीदवार को वेबकैम या मोबाइल के कैमरे से लाइव फोटो भी अपलोड करनी होगी। निर्देशानुसार शुल्क का भुगतान कर दें। भुगतान ऑनलाइन करना होगा। अंत में आवेदन-पत्र को जांच लें और कैप्चा भरने के बाद सब्मिट कर दें। इसके साथ ही आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हो जाए‌गी।

SBI PO Recruitment 2026 बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। कुल 1500 पदों पर भर्ती निकाली गई है और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप स्नातक पास हैं और प्रतिष्ठित सरकारी बैंक में अधिकारी बनने का सपना देखते हैं, तो अंतिम तिथि 08 जुलाई 2026 से पहले आवेदन अवश्य करें। सही रणनीति और नियमित तैयारी के साथ SBI PO परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
TELEGRAMJOIN
YOUTUBESUBSCRIBE

Latest Jobs

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे