इंटर और स्नातक पास छात्राओं को मिलेगा ₹25000 और ₹50 हजार की प्रोत्साहन राशि:-राज्य में 5 लाख से अधिक स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 50 हजार रुपए की दर से प्रोत्साहन राशि मिलने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। राज्य सरकार ने आधार जांच की अनुमति के लिए राज्य में इससे संबंधित गजट प्रकाशित करा लिया है। प्रकाशित गजट की कॉपी लगा आधार जांच की अनुमति संबंधी आवेदन इसी सप्ताह भारतीय विशिष्ठ पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई) को भेजा जाएगा।
पांच लाख स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि जल्द
माना जा रहा है इसी माह आधार जांच संबंधी अनुमति मिल जाएगी। गौर हो कि आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने छात्राओं की समस्या को 13 मई के अंक में उठाया था। आधार जांच की अनुमति मिलते ही छात्राओं से प्रोत्साहन राशि के लिए आवेदन लेने को पोर्टल खोल दिया जाएगा। इसके पहले इससे संबंधित पोर्टल पर विभिन्न विश्वविद्यालयों से स्तानक उत्तीर्ण 5 लाख से अधिक छात्राओं का रिजल्ट अपलोड है। आवेदन के बाद रिजल्ट से मिलान कर प्रोत्साहन राशि भेजी जाएगी।
शिक्षा विभाग ने प्रोत्साहन राशि के लिए तत्काल 200 करोड़ की राशि का प्रावधान किया
शिक्षा विभाग ने प्रोत्साहन राशि के लिए तत्काल 200 करोड़ की राशि का प्रावधान किया है। छात्राओं का आधार जांच कर इससे जुड़े बैंक खाता में राशि भेजी जाती है। पिछले दिनों यूआईडीएआई ने बिना अनुमति आधार जांच करने से रोक दिया था। पहले स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं द्वारा दिए गए बैंक खाते में सीधे राशि हस्तांतरित कर दी जाती थी, लेकिन विभाग को इसमें गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी।
हिन्दुस्तान ने राशि न मिलने की खबर प्रकाशित की थी
- 01 माह के अंदर प्रोत्साहन राशि संबंधी आवेदन के लिए खुल जाएगा पोर्टल
- आधार जांच अनुमति के लिए राज्य सरकार ने गजट प्रकाशित कराया,
- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण से जल्द मिलेगी जांच की अनुमति
अविवाहित छात्राओं को दी जाती है राशि
आधार से अनुमति मिलने के बाद इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्राओं को भी 25-25 हजार रुपए की दर से प्रोत्साहन राशि भेजने में आसानी होगी। इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण अविवाहित सभी वर्ग की छात्राओं को कन्या उत्थान योजना के तहत प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
2018 से अब तक 6 लाख से अधिक छात्राओं को मिले 2600 करोड़ रुपये
कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य में किसी भी संस्थान और संकाय से स्नातक उत्तीर्ण करने वाली प्रत्येक छात्रा को 50-50 हजार की राशि दी जाती है। इंटरमीडिएट और स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं के लिए प्रोत्साहन योजना अप्रैल 2018 से शुरू हुई थी। तब स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 25-25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाती थी।
2018 से 31 मार्च 2021 तक स्नातक उत्तीर्ण 2.85 लाख छात्राओं को 714 करोड़ की राशि दी गई थी। एक अप्रैल 2021 से प्रोत्साहन राशि बढ़ा कर 50 हजार कर दी गई है। एक अप्रैल 2021 से अब तक लगभग 3.77 लाख छात्राओं को प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है। इसमें 1889 करोड़ की राशि दी गई। यानी इस योजना के तहत 6 लाख से अधिक स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को 2600 करोड़ से अधिक राशि दी जा चुकी है।
SOME USEFUL IMPORTANT LINKS
मैट्रिक पास प्रोत्साहन राशि 2025 | यंहा से चेक करें |
इंटर पास प्रोत्साहन राशि 2025 | यंहा से चेक करें |
स्नातक पास ₹50 हजार प्रोत्साहन राशि 2025 | यंहा से चेक करें |
Aadhar Bank Account Seeded Process | यंहा से चेक करें |
YOUTUBE | SUBSCRIBE |
TELEGRAM | join |
WhatsApp Group Join | CLICK HERE |