नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट (LEST 2027) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।जो छात्र-छात्राएं जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में रिक्त सीटों पर प्रवेश लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
विवरण (Event)
तिथि (Date)
ऑनलाइन आवेदन शुरू
01 सितंबर 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि
30 सितंबर 2026
करेक्शन विंडो (Class 9)
01 से 02 अक्टूबर 2026
करेक्शन विंडो (Class 11)
01 से 03 अक्टूबर 2026
प्रवेश परीक्षा तिथि (Exam Date)
10 अप्रैल 2027
एडमिट कार्ड जारी
परीक्षा से कुछ दिन पूर्व
परीक्षा परिणाम (Result)
मई 2027 (संभावित)
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सभी वर्ग (General / OBC / EWS / SC / ST / दिव्यांग / बालिकाएं): ₹0/- (निःशुल्क)
किसी भी श्रेणी के छात्र से कोई फॉर्म शुल्क नहीं लिया जाएगा।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
कक्षा 9वीं (Class 9th Admission)
शैक्षणिक योग्यता:अभ्यर्थी सत्र 2026-27 में उसी जिले के किसी सरकारी या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit):छात्र का जन्म 01 मई 2012 से 31 जुलाई 2014 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए।
कक्षा 11वीं (Class 11th Admission)
शैक्षणिक योग्यता:अभ्यर्थी सत्र 2026-27 में उसी जिले के सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय से कक्षा 10वीं में अध्ययनरत होना चाहिए।(पूर्व में 10वीं पास कर चुके छात्र पात्र नहीं हैं)।
आयु सीमा (Age Limit):छात्र का जन्म 01 जून 2010 से 31 जुलाई 2012 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होना चाहिए।
परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)
परीक्षा माध्यम:OMR आधारित (ऑफलाइन), हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा।
समय अवधि:2 घंटे 30 मिनट।
नेगेटिव मार्किंग: कोई नकारात्मक अंकन नहीं।
कक्षा 9वीं परीक्षा पैटर्न
विषय
प्रश्न
अंक
गणित (Mathematics)
35
35
सामान्य विज्ञान (General Science)
35
35
अंग्रेजी (English)
15
15
हिंदी (Hindi)
15
15
कुल
100
100
कक्षा 11वीं परीक्षा पैटर्न
विषय
प्रश्न
अंक
मानसिक योग्यता (Mental Ability)
20
20
अंग्रेजी (English)
20
20
विज्ञान (Science)
20
20
सामाजिक विज्ञान (Social Science)
20
20
गणित (Mathematics)
20
20
कुल
100
100
आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
छात्र का नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो (10 KB से 100 KB, JPG फॉर्मेट)।
छात्र के हस्ताक्षर।
अभिभावक (माता/पिता) के हस्ताक्षर।
आधार कार्ड या वैध पहचान पत्र।
अध्ययनरत स्कूल से संबंधित विवरण एवं निवास प्रमाण पत्र।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply Online)
NVS के आधिकारिक पोर्टल navodaya.gov.in या cbseitms.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर अपनी कक्षा के अनुसार “Class IX Lateral Entry Admission 2027-28” या “Class XI Lateral Entry Admission 2027-28” लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में व्यक्तिगत, निवास और शैक्षणिक जानकारी भरें।
निर्धारित साइज में फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
फॉर्म की सभी प्रविष्टियों को जांचने के बाद फाइनल सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।