पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को लेकर आया नया नियम – जल्दी करें ये काम तभी आएगा पैसा:-बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। जिन छात्रों ने पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2024–25 या 2025–26 के अंतर्गत आवेदन किया है और जिनका आवेदन Defected (त्रुटिपूर्ण) पाया गया है, उन्हें निश्चित तिथि तक सुधार कर Finalize करना अनिवार्य कर दिया गया है।
यदि छात्र तय समय सीमा के अंदर सुधार नहीं करते हैं, तो उनका आवेदन Permanent Reject कर दिया जाएगा और छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिलेगी।
प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना 2024-25 एवं 2025-26 के अन्तर्गत Defected आवेदनों में सुधार करने के संबंध में।
एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि “अनुसूचित जाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना” एवं “अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना”, “मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना” एवं “मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना” के अन्तर्गत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के अन्तर्गत दस्तावेज़ / सूचना त्रुटिपूर्ण होने के कारण Defect कर दिया गया है, जिसे आवेदक के द्वारा ही सुधार किया जाना है।
अतः ऐसे Defected आवेदनों में सुधार कर अंतिम रूप (Finalize) देने हेतु दिनांक-10.02.2026 तक अंतिम तिथि निर्धारित की जाती है।
नोटः-
उक्त तिथि के उपरांत Defected आवेदनों को Permanently Reject कर दिया जायेगा।
विस्तृत दिशा-निर्देश PMS पोर्टल (https://scstpmsonline.bihar.gov.in एवं https://pmsonline.bihar.gov.in) पर उपलब्ध है।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति क्या है?
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना उन छात्रों के लिए है जिन्होंने मैट्रिक (10वीं) पास कर ली है और आगे की पढ़ाई जैसे:-
- इंटर (11वीं–12वीं)
- ITI / Diploma
- Graduation
- Post Graduation
- Professional Course (B.Tech, Nursing, B.Ed आदि)
- कर रहे हैं।
इस योजना के अंतर्गत सरकार छात्रों को पढ़ाई का खर्च, हॉस्टल शुल्क और अन्य शैक्षणिक सहायता देती है।
किन छात्रों पर लागू है यह नया नियम?
यह नया नियम निम्न वर्गों के छात्रों पर लागू है:-
- अनुसूचित जाति (SC)
- अनुसूचित जनजाति (ST)
- पिछड़ा वर्ग (BC)
- अति पिछड़ा वर्ग (EBC)
Defected Application का मतलब क्या होता है?
जब छात्र का आवेदन किसी भी कारण से अधूरा या गलत पाया जाता है, तो उसे Defected Application कहा जाता है।
आम कारण:
- आय प्रमाण पत्र गलत / एक्सपायर
- जाति प्रमाण पत्र अमान्य
- बैंक खाता आधार से लिंक नहीं
- IFSC कोड गलत
- नाम में स्पेलिंग मिस्टेक
- कॉलेज/कोर्स की जानकारी गलत
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड नहीं
नया नियम क्या कहता है?
- Defected आवेदन को सुधार कर Finalize करना अनिवार्य
- अंतिम तिथि के बाद कोई सुधार नहीं
- आवेदन स्थायी रूप से रद्द (Permanently Reject) कर दिया जाएगा
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
| प्रक्रिया | तिथि |
|---|---|
| Defected आवेदन सुधार शुरू | पहले से चालू |
| सुधार व Finalize करने की अंतिम तिथि | 10 फरवरी 2026 |
| अंतिम तिथि के बाद | Permanent Reject |
Defected आवेदन कैसे सुधारें? (Step-by-Step पूरी प्रक्रिया)
Step 1:-
सबसे पहले संबंधित PMS पोर्टल पर जाएं।
Step 2:-
- Student Login करें
- User ID / Password डालें
Step 3:-
Dashboard में जाएं और Defected Application / Correction Required विकल्प पर क्लिक करें।
Step 4:-
स्क्रीन पर दिखाई गई गलतियों को ध्यान से पढ़ें।
Step 5:-
- सही जानकारी भरें
- सही दस्तावेज़ दोबारा अपलोड करें
Step 6:-
सभी सुधार के बाद Finalize Application बटन पर क्लिक करें।
केवल Save करना पर्याप्त नहीं है, Finalize करना जरूरी है।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक (आधार लिंक)
- कॉलेज ID / बोनाफाइड
- फीस रसीद
- पिछली कक्षा का मार्कशीट
छात्रवृत्ति राशि कब मिलेगी?
- केवल Verified + Finalized आवेदन पर ही भुगतान होगा
- DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में पैसा भेजा जाएगा
- Defected या Reject आवेदन पर ₹0 भुगतान
छात्रों के लिए जरूरी चेतावनी
- आखिरी दिन का इंतजार न करें
- एक-एक डिटेल मिलान करें
- बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य
- Final Submit के बाद रसीद सेव करें
आवेदन सुधार करने का पूरा लिंक (Important Links)
| विवरण | लिंक |
|---|---|
| SC / ST छात्रवृत्ति पोर्टल | https://scstpmsonline.bihar.gov.in |
| BC / EBC छात्रवृत्ति पोर्टल | https://pmsonline.bihar.gov.in |
| Application Status चेक | पोर्टल लॉगिन के बाद |
निष्कर्ष (Conclusion)
यदि आप पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पैसा पाना चाहते हैं, तो यह समय लापरवाही का नहीं है।
10 फरवरी 2026 से पहले Defected आवेदन सुधार कर Finalize करना अनिवार्य है, अन्यथा आपकी छात्रवृत्ति हमेशा के लिए रद्द हो सकती है।
आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण लिंक
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिये महत्वपूर्ण लिंक –
| TYPE | IMPORTANT LINK |
| Online Apply | CLICK HERE |
| SC & ST Students click here to apply Post Matric Scholarship | CLICK HERE |
| BC & EBC Students click here to apply Post Matric Scholarship | CLICK HERE |
| STUDENT LOGIN | EBC/BC || SC/ST |
| Student Application Status | CLICK HERE |
| Bonafide Doc Sample | CLICK HERE |
| Fee Receipt Download | CLICK HERE |
| Search List of Registered Institutions | CLICK HERE |
| Rejected List | CLICK HERE |
| Official website | CLICK HERE |
| Official Notification | CLICK HERE |
| TELEGRAM CHANNEL | JOIN |
| YOU TUBE CHANNEL | SUBSCRIBE |



