बिहार कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती परीक्षा का सिलेबस परीक्षा पैटर्न देखें:-बिहार में कांस्टेबल ऑपरेटर (Wireless Operator) भर्ती पुलिस विभाग की तकनीकी श्रेणी की महत्वपूर्ण भर्ती मानी जाती है। यह भर्ती सामान्यतः- Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) द्वारा आयोजित की जाती है।
इस परीक्षा में लिखित परीक्षा + शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) दोनों चरण शामिल होते हैं।
तैयारी के लिए नियमित पढ़ाई के साथ शारीरिक दक्षता भी जरूरी
बिहार कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती
के पदों पर आवेदन करने का सुनहरा मौका है। इन पदों पर भर्ती के लिए केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान पर अच्छी पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा पास करना आसान होगा। हालांकि, परीक्षा में सफलता पाने के लिए लगन के साथ सही रणनीति बेहद आवश्यक है। इसके अलावा पढ़ाई और शारीरिक फिटनेस की तैयारी के बीच संतुलन बनाना भी जरूरी है। नीचे कुछ स्टेप बताए जा रहे है, जिन्हें अपनाकर आसानी से सफलता पाई जा सकती है।
चयन प्रक्रिया और परीक्षा का प्रारूप
- चयन प्रक्रिया तीन मुख्य चरणों (लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन) पर आधारित है।
- लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
- परीक्षा अवधि 120 मिनट की होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक की कटौती की जाएगी।
- लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।
पहला चरण :- लिखित परीक्षा
पाठ्यक्रम
- लिखित परीक्षा का स्तर विहार बोर्ड के इंटरमीडिएट (10+2) स्तर का होगा।
- सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्देः- 25 प्रश्न ।
- भौतिकी 25 प्रश्न।
- रसायन विज्ञान:- 25 प्रश्न।
- गणित 25 प्रश्न।
भौतिकी
प्रमुख टॉपिक्स
- यांत्रिकी:- मात्रक, गति के नियम, कार्य, ऊर्जा और शक्ति।
- विद्युतः- ओम का नियम, प्रतिरोध, धारा और विभव।
- प्रकाशिकी:- परावर्तन, अपवर्तन, लेंस और दर्पण के सूत्र।
- आधुनिक भौतिकी:- परमाणु, नाभिक और रेडियोधर्मिता।
सूत्रों का चार्ट बनाएं
- सभी महत्वपूर्ण सूत्रों का एक चार्ट बनाकर याद करें, क्योंकि सीधे सूत्र आधारित सवाल पूछे जा सकते हैं।
- चल, कार्य, दाब, शक्ति और विद्युत धारा की एसआई यूनिट्स को रटलें, इनसे कम से कम 2-3 प्रश्न पक्के होते हैं।
- प्रमुख भौतिक राशियों के विमीय सूत्र निकालना सीखें।
- बहुत कठिन सवाल न हल करें, केवल बेसिक फॉर्मूला बेस्ड छोटे सवालों का अभ्यास करें।
- चूंकि यह ऑपरेटर का पद है, इसलिए रेडियो तरंगों, माइक्रोवेव और स्पेक्ट्रम से जुड़े सवाल जरूर तैयार करें।
- डायोड, ट्रांजिस्टर और लॉजिक गेट्स के बेसिक कार्य और उनके चिन्ह याद कर लें।
- कूलम्ब का नियम, संधारित्र और विद्युत विभव के बुनियादी सिद्धांतों को समझें।
- वर्नियर कैलिपर्स, स्कूगेज और मल्टीमीटर जैसे मापक यंत्रों का उपयोग कैसे होता है, इसकी बेसिक समझ रखें।
रसायन विज्ञान
महत्वपूर्ण टॉपिक
परमाणु संरचना, आवर्त सारणी, केमिकल बॉडिंग, अम्ल, क्षार और लवण, धातु और अधातु, कार्बनिक रसायन, प्रकार्यात्मक समूह, बहुलक, गैसीग अवस्था, महत्वपूर्ण रासायनिक सूत्र, इंधन और दहन, रेडियोधर्मिता।
आवर्त सारणी समेत सभी टॉपिक पर ध्यान दें
- इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन, न्यूट्रॉन को खोज, बोर का परमाणु मॉडल और क्वांटम संख्वाएं पड़े।
- आयनिक और सहसंयोजक बंध, संकरण और अणुओं की आकृति। पीएच मान की गणना, महत्वपूर्ण सूचक और बफर विलयन के बारे में जानें।
- धातुओं के निष्कर्षण की विधियां, मिश्र धातु और उनके उपयोग के बारे में पढ़ें।
- कार्बनिक यौगिकों के नाम रखने की विधि।
- अल्कोहल, एल्डिहाइड, फीटोन और कार्बोक्सिलिक एसिड को पहचान।
- प्लास्टिक, नायलॉन, स्वर और टेफ्लॉन जैसे बहुलकों के नाम और उपयोग। चाँयल का नियम, चाल्र्स का नियम और आदर्श गैस समीकरण।
- बेकिंग सोडा, धावन सोडा, प्लास्टर ऑफ पेरिस, ब्लीचिंग पाउडर और फिटकरी जैसे रसायनों के सूत्र और उनके रासायनिक नाम याद करें। कोयला, पेट्रोलियम, एलपीजी और सीएनली की संरचना और कैलोरी मान पढ़ें।
छाणित
महत्वपूर्ण टॉपिक्स
- समुच्चय सिद्धांतः- समुच्चय, उपसमुच्चय, संघ और सर्वनिष्ठ। त्रिकोणमिति त्रिकोणमितीय फलन, सर्वसमिकाएं, ऊंचाई और दूरी, प्रतिलोम त्रिकोणमितीय फलन।
- बीजगणितः- द्विघात समीकरण, सम्मिश्र संख्याएं, श्रेणी (एपी, जीपी, एचपी), क्रमचय और संचय।
- कलन सीमा और सततता, अवकलन और समाकलन के मूल सूत्र।
- निर्देशांक ज्यामित्ति:- सरल रेखाएं, वृत्त, परवलय और दीर्घवृत्त के सामान्य समीकरण।
- प्रायिकता और सांख्यिकी माध्य, माध्यिका, चहुलक, मानक विचलन और प्रायिकता के बुनियादी सवाल।
कैलकुलेशन की स्पीड बढ़ाएं
- सूत्रों की शीट:- कैलकुलस और त्रिकोणमिति के बहुत सारे सूत्र होते हैं। एक चार्ट पेपर पर सभी महत्वपूर्ण सूत्र लिखकर दीवार पर चिपका दें और रोज दोहराएं।
- पहाड़े, वर्ग और घन याद रखें:- परीक्षा में समय कम होता है, इसलिए पहाड़े, वर्ग और धन कम से कम 30 तक याद रखें ताकि गणना तेज हो सके।
- शॉर्टकट ट्रिक्सः- समय बचाने के लिए विकल्पों से सवाल हल करना सीखें। कई बार ‘वैल्यू पुटिंग’ मेथड से सवाल जल्दी हल हो जाते हैं।
- रोजाना अभ्यासः- मणित केवल पड़ने से नहीं आता। रोज कम से कम 20-25 अलग-अलग टॉपिक्स के सवाल हल करने की आदत डालें।
- सांख्यिकी पर विशेष ध्यानः- सांख्यिकी से सरल और स्कोरिंग प्रश्न आते हैं, इन्हें छोड़ने की गलती न करें।
सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक
महत्वपूर्ण टॉपिक्स
बिहार विशेष, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, भारतीय संविधान, अर्थव्यवस्था, समसामयिक मामले, भारत में प्रथम, विश्व में प्रथम, महत्वपूर्ण दिवस, पुस्तकें और उनके लेखक से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
बिहार के बारे में अच्छे से जान लें
- बिहार का ‘मैप और स्टेटिक जीके:- बिहार के नक्शे को अच्छे से समझें (कौन सा जिला कहां है, कौन सा जिला किस राज्य/देश को छूता है)।
- बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री, राज्यपाल और ऐतिहासिक स्थलों की सूची रट लें।
- छह महीने की रणनीतिः- परीक्षा की तारीख से पिछले 6-8 माहीनों का करेंट अफेयर्स पर्याप्त है। बिहार सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई ‘सात निश्चय योजना’ और ‘जल-जीवन-हरियाली’ जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान दें।
- संविधान के प्रमुख अनुच्छेद अनुच्छेद 1 से 51 तक और उसके बाद राष्ट्रपति, संसद, राज्यपाल एवं उच्च न्यायालय से संबंधित प्रमुख अनुच्छेदों को एक जगह लिखकर याद करें।
- भूगोल में ‘नदियां और कृषि’:- बिहार की नदियों (गंगा, कोसी, गंडक, सोन) के उद्गम स्थल और बिहार में उनके प्रवेश द्वार की अच्छे से याद करें। फसलों के उत्पादन में बिहार का कौन सा जिला अव्वल है, यह अक्सर पूछा जाता है।
- इतिहास में बिहार का योगदान:- चंपारण सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन में बिहार की भूमिका और जयप्रकाश नारायण जैसे व्यक्तित्वों से जुड़े तथ्यों को गहराई से पढ़ें।
दूसरा चरण: शारीरिक दक्षता परीक्षण
बिहार पुलिस सिपाही (ऑपरेटर) के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) केवल क्वालिफाइंग है, लेकिन इसमें पास होना अनिवार्य है। इसके अंक मेरिट सूची में नहीं जुड़ेंगे, फिर भी इसमें असफल होने पर आप चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे।
शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के चरण
1. दौड
- पुरुष अभ्यर्थियों को 1.6 किमी (1) मील) की दौड़ अधिकतम 6 मिनट में पूरी करनी है।
- महिला अभ्यर्थियों को 1 किमी की दौड़ अधिकतम 6 मिनट में पूरी करनी है।
- समय से अधिक लेने पर अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
2. ऊंची कूट
- पुरुष अभ्यर्थियों को न्यूनतम 3 फीट 6 इंच ऊंचा कूदना होगा।
- महिला अभ्यर्थियों को न्यूनतम 2 फीट 6 इंच ऊंचा कूदना होगा।
- इसके लिए अधिकतम 3 मौके दिए जाएंगे।
3. गोला फेंक
- पुरुष अभ्यर्थियों को 16 पाउंड का गोला न्यूनतम 15 फीट फेंकना होगा।
- महिला अभ्यर्थियों को 12 पाउंड का गोला न्यूनतम 08 पीट फेंकना होगा।
- इसके लिए भी अधिकतम 3 मौके दिए जाएंगे।
15 दिन सिर्फ अभ्यास करें और स्टैमिना बनाने पर ध्यान दें
- आज से ही सुबह या शाम दौड़ना शुरू करें। पहले 15 दिन समय न देखें, केवल स्टैमिना बनाने के लिए 2-3 किमी लंबी दौड़े।
- दौड़ने के लिए हल्के और अच्छी ग्रिप वाले स्पोट्र्स शूज का उपयोग करें ताकि दर्द और चोट से बचा जा सके।
- गोला फेंक केवल ताकत का नहीं, बल्कि तकनीक का खेल है। गोला फेंकते समय शरीर का कोण (45 डिग्री) सही रखें। यूट्यूब पर ‘गोला फेंक तकनीक के वीडियो देखें।
- ऊंची कूद के लिए ‘कैची’ या ‘बेली तकनीक का अभ्यास बालु वाले गड्ढे में ही करें ताकि पैरों में घोट न लगे।
- महिला अभ्यर्थी जिनका वजन 48 किलो से कम है, वे अपनी डाइट में केला, दूध और प्रोटीन बढ़ाएं। पुरुष अभ्यर्थी सीने के विस्तार के लिए पुश-अप्स करें।
- सप्ताह में एक बार बिल्कुल परीक्षा वाले माहौल में दौड़, कुद और गोला फेंक का समय और दूरी मापे।
तीसरा चारण : दस्तावेज सत्यापन
भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन अंतिम और अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के समय ही आपके मूल प्रमाण-पत्रों की जांच की जाएगी।
- पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र या ड्राइविंग लाइसेंस, शैक्षणिक योग्यता, जन्म तिथि प्रमाण, सक्षमता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, इंडब्ल्यूएस समेत अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
- ध्यान रहे कि आपके सभी प्रमाण-पत्र आवेदन की अंतिम तिथि से पहले के बने होने चाहिए। इसके बाद के दस्तावेज मान्य नहीं होंगे।
- यदि आपके किसी प्रमाण-पत्र में नाम या पिता के नाम की स्पेलिंग में गलती है, तो उसे अभी सुधारवा लें या शपथ-पत्र तैयार रखें।
- सभी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ कम से कम दो सेट रख-अभिप्रमाणित फोटो कॉपी और आवेदन पत्र की प्रति सुरक्षित रखें। आवेदन के समय अपलोड किए गए फोटो की कम से कम 5-10 प्रतिया अपने पास रखें।
महत्वपूर्ण निष्कर्ष
बिहार कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती में सफलता के लिए पढ़ाई + फिजिकल फिटनेस दोनों जरूरी हैं। यह परीक्षा इंटर स्तर की होती है, इसलिए सही रणनीति से पहली बार में पास किया जा सकता है।
IMPORTANT LINKS
| Arattai Group Join | CLICK HERE |
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |
Latest Jobs
- बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर पद पर बम्पर बहाली- यहाँ से करें आवेदन
- DSSSB JE AE ASO Legel Assistant Recruitment 2026 – Apply Online
- UPSC CAPF AC Assistant Commandant Recruitment 2026 – Apply Online
- बिहार में 1 लाख 95 हजार पद पर बम्पर बहाली- मैट्रिक इंटर सबके लिए बम्पर बहाली
- राजस्व कर्मि और अमीन के पद पर बम्पर बहाली- 17 हजार पद पर बम्पर बहाली
- BPSC TRE 4 | बिहार में टीचर के 46 हजार पद पर बम्पर बहाली
- PNB Apprentices Recruitment 2026 – Apply Online
- टीआरई-4 शारीरिक और संगीत शिक्षक की बम्पर बहाली- जल्दी देखें
- UPSC IAS परीक्षा में बहुत बड़ा बदलाव – प्रि के लिए आवेदन शुरू
- Bihar police Assistant sub inspector ASI Operation Recruitment 2026
Scholarship
- साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा | कक्षा 1 से 12वीं का पैसा | यहाँ से देखें
- साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा 2026 का सबका आया – यहाँ से करें चेक
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति को लेकर आया नया नियम – जल्दी करें ये काम तभी आएगा पैसा
- बिहार बोर्ड मैट्रिक पास प्रोत्साहन राशि 2025 – ₹10 हजार के आवेदन शुरू
- इंटर पास प्रोत्साहन राशि ₹25 हजार | 2025 में पास छात्राएं करें आवेदन
- स्नातक पास प्रोत्साहन राशि ₹50 हजार आना शुरू- यहाँ से करें चेक
- बिहार पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का जिनका पैसा नहीं आया- जल्दी करें ये काम
- मैट्रिक इंटर पास प्रोत्साहन राशि का बकाया पैसा भेजा गया- एक क्लिक में देखें आपका आया कि नहीं
- मैट्रिक इंटर और स्नातक पास प्रोत्साहन राशि का पैसा आया- जल्दी देखें
- स्नातक पास प्रोत्साहन राशि | ₹50 हजार के लिस्ट से 3 लाख छात्राओं का नाम हटा- जल्दी देखें



