बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं नामांकन के लिए थर्ड मेरिट लिस्ट जारी- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सत्र 2026-28 के लिए इंटरमीडिएट में नामांकन को लेकर बदलाव किया है। ओएफएसएस प्रणाली से जारी होने वाली तृतीय चयन सूची अब 15 जून को जारी होगी। पहले यह 11 जून को जारी होने वाली थी। सूचना के अनुसार, छात्र इस तीसरी सूची के आधार पर 15 से 18 जून तक आवंटित शिक्षण संस्थानों में नामांकन ले सकेंगे।
इंटर में नामांकन की तीसरी सूची 15 को
बोर्ड ने राज्य के सभी इंटरस्तरीय शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे नामांकन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतें। संस्थानों को अपने ओएफएसएस वेबसाइट के लॉगइन पैनल के जरिए नामांकित विद्यार्थियों की सूची को 15 से 18 जून तक अनिवार्य रूप से प्रतिदिन अपडेट करते रहना होगा। इसके लिए एक विस्तृत समय सारणी भी तय की गई है। इसके तहत 15 जून को नामांकित छात्रों का अपडेशन अधिकतम 16 जून तक, 16 जून के नामांकित छात्रों का डेटा 17 जून तक, 17 जून का डेटा 18 जून तक और आखिरी दिन यानी 18 जून को नामांकित होने वाले छात्रों की सूची को हर हाल में 19 जून तक पोर्टल पर सबमिट करना होगा।
11th Admission 2026: तीसरी मेरिट लिस्ट 15 जून को जारी
राज्य के इण्टरमीडिएट स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाले मान्यता प्राप्त इण्टरस्तरीय शिक्षण संस्थानों में सत्र 2026-2028 के लिए इण्टरमीडिएट कक्षा में Online Facilitation System For Students (OFSS) प्रणाली के माध्यम से नामांकन हेतु समिति द्वारा विज्ञप्ति संख्या- पी०आर० 129/2026 के द्वारा दिनांक 11.06.2026 को तृतीय चयन सूची (Third Selection List) जारी किये जाने की सूचना दी गयी थी। अपरिहार्य कारणवश अब दिनांक 15.06.2026 को तृतीय चयन सूची जारी की जायेगी। जिसके आधार पर दिनांक 15.06.2026 से 18.06.2026 तक नामांकन लिया जायेगा।
नामांकन लेने वाले स्कूल-कॉलेजों के लिए बड़ा निर्देश
तृतीय चयन सूची (Third Selection List) के आधार पर चयनित विद्यार्थियों का नामांकन दिनांक 15.06.2026 से 18.06.2026 तक आवंटित शिक्षण संस्थानों द्वारा किया जाना है। अतः संबंधित संस्थान के प्रधानाचार्य इस बात का विशेष ध्यान रखेंगे कि नामांकित विद्यार्थियों की सूची OFSS Website के संस्थान Login में दिनांक 15.06.2026 से 18.06.2026 तक निश्चित रूप से प्रतिदिन Update करते रहेंगे।
दिनांक 15.06.2026 के नामांकित विद्यार्थियों का Updation अधिकतम दिनांक 16.06.2026 तक, दिनांक 16.06.2026 के नामांकित विद्यार्थियों का Updation अधिकतम दिनांक 17.06.2026 तक, दिनांक 17.06.2026 के नामांकित विद्यार्थियों का Updation अधिकतम दिनांक 18.06.2026 तक एवं दिनांक 18.06.2026 के नामांकित विद्यार्थियों का Updation अधिकतम दिनांक 19.06.2026 तक करना सुनिश्चित करेंगे। ऐसा करना इसलिए अनिवार्य है ताकि संबंधित विद्यार्थी, जिसका नामांकन संस्थान ने ले लिया है, उसकी सीट OFSS Wesbite में भरी हुई मानी जाये एवं तृतीय एवं अंतिम चयन सूची के आधार पर नामांकन की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद संस्थानों में स्पॉट नामांकन (Spot Admission) हेतु रिक्त सीटों की सूची OFSS Website के माध्यम से विद्यार्थियों को उपलब्ध हो सके।
हेल्पलाईन विज्ञप्ति संख्या
OFSS के माध्यम से तृतीय चयन सूची के आधार पर नामांकन से संबंधित पूर्व में प्रकाशित विज्ञप्ति संख्या- पी०आर० 129/2026 के शेष शर्ते एवं निदेश यथावत् रहेंगे।
अगर उक्त प्रक्रिया में कोई कठिनाई उत्पन्न हो तो हेल्पलाईन दूरभाष संख्या 0612-2230009/0612-2230051 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
Third Merit List 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
| थर्ड मेरिट लिस्ट जारी | 15 जून 2026 |
| नामांकन प्रारंभ | 15 जून 2026 |
| नामांकन की अंतिम तिथि | 18 जून 2026 |
| Slide Up/Update की प्रक्रिया | 15 जून से 18 जून 2026 |
| रिक्त सीटों की सूची जारी | 19 जून 2026 (संभावित) |
| Spot Admission प्रक्रिया | रिक्त सीट सूची जारी होने के बाद |
थर्ड मेरिट लिस्ट कैसे देखें?
विद्यार्थी निम्नलिखित चरणों का पालन करके अपनी चयन स्थिति देख सकते हैं:
- OFSS Bihar की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Student Login” विकल्प पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर, पासवर्ड एवं आवेदन संख्या दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद “Intimation Letter” डाउनलोड करें।
- इस पत्र में आवंटित विद्यालय/कॉलेज का नाम दिखाई देगा।
नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेज
कॉलेज या विद्यालय में एडमिशन लेते समय निम्न दस्तावेज साथ रखें:
- OFSS Intimation Letter
- 10वीं का मार्कशीट
- 10वीं का एडमिट कार्ड
- विद्यालय छोड़ने का प्रमाण पत्र (SLC/TC)
- चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate)
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
नामांकन शुल्क (Admission Fee)
| वर्ग (Category) | सरकारी / +2 स्कूल (Govt School) |
|---|---|
| General / BC / EBC | ₹1,000 — ₹1,500 |
| SC / ST | ₹500- ₹900 |
नोट: स्कूल/कॉलेज की सटीक फीस आपके संकाय (Science, Arts, Commerce) और उस पर्टिकुलर कॉलेज के नियमों के आधार पर थोड़ी बदल सकती है.
नामांकन की पूरी प्रक्रिया
यदि आपका नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में आया है तो निम्न प्रक्रिया अपनाएं:
1. Intimation Letter डाउनलोड करें
OFSS पोर्टल से चयन पत्र डाउनलोड करें।
2. आवंटित संस्थान में जाएं
निर्धारित समय के भीतर चयनित विद्यालय या कॉलेज पहुंचें।
3. दस्तावेज सत्यापन
सभी मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराया जाएगा।
4. शुल्क जमा करें
संस्थान द्वारा निर्धारित नामांकन शुल्क जमा करें।
5. नामांकन रसीद प्राप्त करें
फीस जमा करने के बाद एडमिशन रसीद अवश्य प्राप्त करें।
Slide Up और Update क्या है?
बिहार बोर्ड ने विद्यार्थियों को बेहतर विकल्प प्राप्त करने के लिए Update/Slide Up की सुविधा दी है।
यदि आप वर्तमान आवंटित कॉलेज से संतुष्ट हैं:
- उसी कॉलेज में एडमिशन ले लें।
- कोई अतिरिक्त प्रक्रिया आवश्यक नहीं।
यदि आप उच्च प्राथमिकता वाले कॉलेज में जाना चाहते हैं:
- OFSS पोर्टल पर लॉगिन करें।
- Slide Up विकल्प चुनें।
- निर्धारित अवधि में अपडेट करें।
ध्यान रहे कि समय पर Update नहीं करने पर Slide Up का लाभ नहीं मिलेगा।
जिन छात्रों का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में नहीं आया, वे क्या करें?
कई छात्रों का नाम पहली, दूसरी एवं तीसरी मेरिट लिस्ट में नहीं आ पाता है। ऐसे छात्रों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड द्वारा खाली सीटों की सूची जारी की जाएगी और उसके बाद Spot Admission की प्रक्रिया शुरू होगी।
ऐसे छात्र क्या करें?
- OFSS वेबसाइट पर नियमित नजर रखें।
- रिक्त सीटों की सूची प्रकाशित होने की प्रतीक्षा करें।
- पसंदीदा विद्यालय/कॉलेज की उपलब्ध सीटों की जानकारी देखें।
- Spot Admission के लिए आवेदन करें।
Spot Admission क्या है?
Spot Admission बिहार बोर्ड की वह प्रक्रिया है जिसमें मेरिट लिस्ट के बाद बची हुई सीटों पर सीधे नामांकन दिया जाता है।
स्पॉट एडमिशन में कौन भाग ले सकता है?
- जिनका नाम किसी भी मेरिट लिस्ट में नहीं आया।
- जिन्होंने आवेदन किया था लेकिन चयन नहीं हुआ।
- जिन छात्रों ने पहले आवंटित कॉलेज में नामांकन नहीं कराया।
- विशेष परिस्थितियों वाले विद्यार्थी।
Spot Admission के दौरान ध्यान रखने योग्य बातें
- सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
- OFSS पोर्टल की सूचना नियमित देखें।
- रिक्त सीटों की सूची जारी होते ही आवेदन करें।
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
- केवल मान्यता प्राप्त संस्थानों में ही नामांकन लें।
Important Links
| 3rd Merit List | CLICK HERE |
| Download Intimation Letter | CLICK HERE |
| OFFICIAL WEBSITE | CLICK HERE |
| ARATTAI GROUP JOIN | CLICK HERE |
| WHATSAPP GROUP JOIN | CLICK HERE |
| TELEGRAM | JOIN |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |



