बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं त्रैमासिक परीक्षा 2025 का रूटिन प्रश्नपत्र जारी:-12वीं के छात्र-छात्राओं की त्रैमासिक परीक्षा का शेड्यूल बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने जारी कर दिया है। 23 जून से यह परीक्षा होगी। परीक्षा 30 जून तक चलेगी। जिले में लगभग 52 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
23 जून से होगी 12 वीं के छात्रों की त्रैमासिक परीक्षा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सभी जिलों को निर्देश दिया है कि हाईस्कूल और प्लस टू स्कूल से संकायवार नामांकित छात्र-छात्राओं की सूची उपलब्ध कराएं। परीक्षा दो पालियों में ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा 9.30 से 12:45 तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 से 5:15 बजे तक ली जाएगी। 23 जून को पहले दिन पहली पाली में फिजिक्स, एंटरप्रेन्योरशिप, फिलॉसफी की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी और पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा ली जाएगी।
एजेंसी के माध्यम 13 जून से उपलब्ध कराया जाएगा प्रश्नपत्र
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने निर्देश दिया है कि त्रैमासिक परीक्षा के अंतर्गत सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा को लेकर गोपनीय एजेंसी द्वारा 13 जून से 18 जून तक की अवधि में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जाएगा। प्रश्नपत्र प्राप्त कर एजेंसी प्रतिनिधि को प्राप्त प्राप्ति रसीद दे दी जाएगी। डीईओ प्रश्नपत्र सुरक्षित रखने की व्यवस्था करवाएंगे। शिक्षण संस्थानों को परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि से पूर्व प्रश्नपत्र दे दिया जाएगा। प्रश्नपत्र शिक्षण संस्थान के प्रधान खुद लेंगे या वर्गशिक्षक के माध्यम से लिया जाएगा।
तीन जुलाई तक अनिवार्य रूप से जमा कर दिया जाएगा रिजल्ट
बिहार बोर्ड ने निर्देश दिया है कि तीन जुलाई तक सभी मान्यता प्राप्त प्लस टू स्कूल, कॉलेज को त्रैमासिक परीक्षा में शामिल होनेवाले विद्यार्थियों का रिजल्ट जमा कर देना है। इसमें विषयवार अंक शिक्षण संस्थान जमा करेंगे। त्रैमासिक परीक्षा के आयोजन के समय किसी शिक्षण संस्थान की मान्यता अगर निलंबित या रद्द की गई है तो जिला शिक्षा पदाधिकारी किसी निकट के मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान से निलंबित कॉलेज या प्लस टू के विद्यार्थियों को संबंद्ध कर त्रैमासिक परीक्षा में शामिल करवाएंगे। यह जिम्मेवारी संबंधित जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी की होगी।
माह जून, 2025 के 12वीं की त्रैमासिक परीक्षा का कार्यक्रम निम्नवत हैः
Examination Date | 1st Sitting (06:30 AM-08:00 AM) | 2nd Sitting (08:30AM – 10:00 AM) |
23-06-2025 (Monday) | 117- Physics, 218- Entrepreneurship, 320- Philosophy | 118-Chemistry, 220-Accountancy, 322-Political Science |
24-06-2025 (Tuesday) | 327-121-Mathematics | 119-Biology, 217-Business Studies, 323- Geography |
25-06-2025 (Wednesday) | 105-205-305 English | 106-206-306 Hindi |
26-06-2025 (Thursday) | 107-207-307 Urdu, 108-208-308 Maithili, 109-209-309 Sanskrit, 110-210-310 Prakrit, 111-211-311 Magahi, 112- 212-312 Bhojpuri, 113-213-313Arabic, 114-214-314 Persian, 115-215-315 Pali, 116-216-316Bangla | 324- Psychology |
27-06-2025 (Friday | 120-Agriculture 219-Economics 326-Economics | 325- Sociology |
28-06-2025 (Saturday | 321-History | 318-Music |
30-06-2025 (Monday) | 319- Home Science | XXX |
Download Link Of 12th Intermediate Quarterly Exam June 2025 Routine
नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप अपने परीक्षा का रूटीन डाउनलोड कर सकते हैं।
CLASS 12TH | Intermediate Quarterly Exam June |
SESSION | 2025-26 |
EXAM ROUTINE | CLICK HERE |
QUESTION PAPER | CLICK HERE |
OFFICIAL UPDATE | CLICK HERE |
OFFICIAL WEBSITE | CLICK HERE |
TELEGRAM | JOIN |
WHTSAPP CHANNEL | JOIN |
YOU TUBE | SUBSCRIBE |
Latest Jobs
- SSC Stenographer C, D 2025 Online Form | एसएससी में स्टोनोग्राफर के पद पर बम्पर बहाली
- SSC Selection Post Phase 13 | एसएससी में निकली है बम्पर भर्ती जल्दी करें आवेदन
- भारतीय सेना में बनना चाहते हैं ऑफिसर तो जल्दी करें आवेदन
- BPSC Assistant Section Officer ASO | एएसओ पद पर बहाली – जल्दी करें आवेदन
- BPSC 71th Vacancy | 71वीं बीपीएससी परीक्षा के लिए यहाँ से करें आवेदन
- बिहार प्रवर्तन दारोगा के पद पर निकली बहाली | Bihar Enforcement Sub-Inspector Online Form 2025
- UPSC CDS 2025 Online Form | सेना में बनना है अफसर तो जल्दी करें आवेदन
- UPSC NDA 2025 Online Form | NDA में निकली है बम्पर भर्ती | जल्दी करें आवेदन
- BSSC Laboratory Assistant Recruitment 2025 | प्रयोगशाला सहायक पद पर बम्पर बहाली
- SSC OTR 2025 | एस एस सी में वन टाइम रजिस्ट्रेशन शुरू