बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026 के लिए पांचवीं मेरिट लिस्ट जारी- जल्दी देखें

बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026 के लिए पांचवीं मेरिट लिस्ट जारी- जल्दी देखें

बिहार यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026 के लिए पांचवीं मेरिट लिस्ट जारी- जल्दी देखें -:- बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। चार चरणों की मेरिट लिस्ट के माध्यम से अब तक 1 लाख 05 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न अंगीभूत एवं संबद्ध कॉलेजों में नामांकन ले लिया है। अब विश्वविद्यालय द्वारा पांचवीं मेधा सूची (5th Merit List) जारी की जा रही है। जिन अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में आएगा, उन्हें निर्धारित समय के अंदर संबंधित कॉलेज में जाकर नामांकन कराना होगा।

बीआरएबीयू में स्नातक सत्र 26-30 में चार चरणों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. इसके बाद विवि के पोर्टल पर एक लाख पांच हजार विद्यार्थियों का नामांकन अपडेट हुआ है. इधर, एक और मौका देने पर नौ हजार से अधिक फ्रेश आवेदन मिले हैं. वहीं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने आवेदन को एडिट कर कॉलेज और विषयों का विकल्प भी बदला है. पांचवीं मेधा सूची अगले सप्ताह जारी की जायेगी. इसमें फ्रेश आवेदन करने वालों के साथ ही एडिट का विकल्प चुनने वाले विद्यार्थियों को भी मौका दिया जायेगा. एक और तीसरी मेधा सूची से नामांकन पूरी होते ही कॉलेजों में कक्षाओं की शुरूआत हो चुकी है, दूसरी ओर चौथे चरण में नामांकन लिया गया और अब पांचवें चरण में नामांकन की तैयारी है.

विवि प्रशासन ने इसवर्ष लगाया है. विवि स्तर से ही छात्रों को कॉलेज आवंटित किया जायेगा. कॉलेजों को सीधे छात्रों का नामांकन लेने की छूट नहीं दी जायेगी. ऐसे में विवि पांचवीं सूची भी अपने स्तर से जारी करेगा. सत्र विलंब नहीं हो इसके लिए कक्षाएं शुरू कर दी गयी हैं|

स्नातक में सीबीसीएस लागू होने के बाद सबसे कम दाखिला इसी सत्र में हुआ है. चार सत्रों में नामांकन का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार पहुंचा है, लेकिन इस वर्ष चार चरणों के पूरा होने के बाद भी एक लाख पांच हजार विद्यार्थी ही दाखिला ले पाये हैं. पांचवें चरण में यदि 10 हजार विद्यार्थी भी नामांकन लेते हैं तो यह आंकड़ा सवा लाख के नीचे रह जायेगा. कारण बताया है कि ऑनस्पाट राउंड में 25-30 हजार विद्यार्थियों का दाखिला होता था, लेकिन इसबार यह विकल्प नहीं मिला है|

विवि में स्नातक में इतिहास में सबसे अधिक विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है. यह ट्रेंड बीते चार-पांच वर्षों से बढ़ रहा है. इस इस वर्ष भी चौथे चरण में कुल नामांकन का 20 प्रतिशत से अधिक इतिहास का है. एक लाख पांच हजार दाखिले में से 22 हजार से अधिक विद्यार्थी इतिहास पढ़ने में रूचि दिखाई है. वहीं इसके बाद राजनीति विज्ञान, हिंदी, भूगोल की ओर विद्यार्थियों की रूझान है. साइंस में जूलॉजी में सबसे अधिक सात हजार विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है. सबसे कम बॉटनी में 18 सौ विद्यार्थियों ने ही नामांकन कराया है. प्रीमियर कॉलेजों में भी बॉटनी, केमेस्ट्री, फिजिक्स में सीटें रिक्त हैं.

प्रतियोगी परीक्षाओं विशेषकर सिविल सेवाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को इन विषयों को पढ़ने से दोहरा लाभ मिल जाता है. एक तो वे इसको सिलेबस के रूप में पढ़ते हैं और इससे उनकी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी हो जाती है. इससे इन विषयों की ओर विद्यार्थियों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है.

एक ओर विवि की ओर से नये सत्र की कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं.वहीं दूसरी ओर विवि के क्षेत्र में खोले गये नये 39 राजकीय डिग्री कॉलेजों में कक्षाओं के संचालन पर भी संकट मंडरा रहा है. हालांकि, इनमें नामांकन काफी कम हुआ है. छह विषयों में यहां पढ़ाई शुरू की गयी है, लेकिन कई कॉलेजों में दो-तीन विषयों में नामांकित विद्यार्थियों की संख्या इकाई अंक में ही सीमित रह गयी है.

साइंस, आर्टस, कॉमर्स संकाय में आधा दर्जन से अधिक विषय ऐसे हैं जिनमें खोजने से भी छात्र नहीं मिल रहे हैं. भोजपुरी, बांग्ला, इलेक्ट्रॉनिक्स, पर्सियन, दर्शनशास्त्र, संस्कृत, ह्युमन रिसोर्स मैनेजमेंट समेत अन्य और भी विषय है जिनमें विद्यार्थियों की संख्या बेहद कम है. इन विषयों में विश्वविद्यालय में जितने शिक्षक है उस अनुपात में छात्रों की संख्या ही कम है.

  • नौ हजार से अधिक विद्यार्थियों ने किया आवेदन
  • कॉलेजों में शुरू हो चुकी है में शुरू हो चुकी है कक्षाएं, दूसरी ओर नामांकन की प्रक्रिया भी अबतक जारी
  • स्नातक और पीजी दोनों में इन विषयों में नामांकन लेने वाले विद्यार्थी अधिक
  • सिलेबस की पढ़ाई से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिल जाती है मदद

BRABU UG 5th Merit List 2026: मुख्य बातें

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बिहार विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन के लिए अब तक चार चरणों की मेरिट सूची जारी की जा चुकी है। चारों चरणों में करीब 1.05 लाख विद्यार्थियों ने कॉलेजों में नामांकन लिया है।

  • कॉलेजों में अधिकांश विषयों की कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
  • नामांकन प्रक्रिया अभी भी जारी है।
  • जिन विद्यार्थियों को अब तक कॉलेज आवंटित नहीं हुआ है, उनके लिए पांचवीं मेरिट सूची जारी की जा रही है।
  • इस सूची में चयनित छात्रों को निर्धारित समय के अंदर एडमिशन लेना होगा।

अब तक कितने छात्रों ने लिया नामांकन?

विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार—

विवरणसंख्या
कुल नामांकन1,05,000+ विद्यार्थी
जारी मेरिट लिस्ट4
अगली मेरिट लिस्ट5वीं
नामांकन प्रक्रियाजारी

इतिहास विषय बना सबसे ज्यादा डिमांडिंग

इस बार स्नातक नामांकन में इतिहास (History) सबसे अधिक पसंद किया गया है।

इसके बाद सबसे ज्यादा छात्रों ने इन विषयों को चुना है—

  • इतिहास
  • हिंदी
  • राजनीति विज्ञान
  • भूगोल
  • अंग्रेजी
  • अर्थशास्त्र

इन विषयों में नामांकन लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है क्योंकि इन विषयों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में काफी सुविधा मिलती है।

कई विषयों में छात्रों की भारी कमी

विश्वविद्यालय के अनुसार साइंस, आर्ट्स एवं कॉमर्स के कई विषयों में इस बार पर्याप्त आवेदन नहीं मिले हैं।

ऐसे विषयों में कई कॉलेजों में सीटें खाली रह गई हैं। इसके कारण संबंधित विभागों में कक्षाओं के संचालन को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

जिनका नाम 5वीं मेरिट लिस्ट में आएगा उन्हें क्या करना होगा?

यदि आपका नाम 5th Merit List में शामिल हो जाता है तो आपको नीचे दिए गए चरण पूरे करने होंगे।

  1. Step :- मेरिट लिस्ट में अपना नाम एवं कॉलेज चेक करें।
  2. Step :- निर्धारित तिथि के अंदर संबंधित कॉलेज जाएं।
  3. Step :- सभी आवश्यक दस्तावेजों की मूल एवं फोटो कॉपी लेकर जाएं।
  4. Step :- कॉलेज द्वारा निर्धारित एडमिशन फीस जमा करें।
  5. Step :- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) करवाएं।
  6. Step :- नामांकन रसीद (Admission Receipt) प्राप्त करें।

जिनका नाम पांचवीं मेरिट लिस्ट में नहीं आएगा उन्हें क्या करना चाहिए?

यदि आपका नाम इस सूची में भी शामिल नहीं होता है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है।

आप निम्न विकल्प अपना सकते हैं—

  • विश्वविद्यालय की अगली सूचना का इंतजार करें।
  • यदि Spot Admission की प्रक्रिया शुरू होती है तो उसमें आवेदन करें।
  • खाली सीटों की सूची जारी होने पर संबंधित कॉलेज से संपर्क करें।
  • विश्वविद्यालय की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
  • यदि Choice Editing या Fresh Option का मौका मिलता है तो समय रहते उसे पूरा करें।
  • संबंधित कॉलेज के Admission Cell से भी जानकारी लेते रहें।

BRABU UG Admission 2026 Expected Schedule

कार्यक्रमसंभावित तिथि
पांचवीं मेरिट लिस्ट जारीअगले सप्ताह (00/00/2026)
एडमिशन प्रारंभ00/00/2026
एडमिशन की अंतिम तिथि00/00/2026
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन00/00/2026
कॉलेज द्वारा ऑनलाइन अपडेट00/00/2026
Spot Admission सूचना (यदि जारी हो)00/00/2026

एडमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

नामांकन के समय सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी—

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं की मार्कशीट
  • इंटर का एडमिट कार्ड
  • CAF आवेदन प्रिंट
  • मेरिट लेटर
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • माइग्रेशन/CLC/TC (कॉलेज के निर्देशानुसार)

महत्वपूर्ण निर्देश

  • निर्धारित समय के बाद कॉलेज में रिपोर्ट करने पर एडमिशन रद्द हो सकता है।
  • सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएं।
  • फीस जमा करने की रसीद सुरक्षित रखें।
  • किसी भी अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखें।
  • बिना दस्तावेज सत्यापन के नामांकन पूर्ण नहीं माना जाएगा।

निष्कर्ष

बिहार विश्वविद्यालय स्नातक नामांकन 2026 की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिन छात्रों का नाम पांचवीं मेरिट लिस्ट में आएगा, वे निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित कॉलेज में जाकर अपना एडमिशन अवश्य पूरा करें। वहीं जिन छात्रों का नाम इस सूची में नहीं आएगा, वे विश्वविद्यालय की अगली सूचना, स्पॉट एडमिशन एवं खाली सीटों से संबंधित अपडेट पर नजर बनाए रखें।

TYPELINK
 Apply OnlineRegistration || Login
Login through ( User Id & Password )CLICK HERE
Check Application StatusCLICK HERE
Forget PasswordCLICK HERE
For Edit ApplicationCLICK HERE
Download NotificationCLICK HERE
Official WebsiteCLICK HERE
Telegram ChannelJOIN
YouTube ChannelSUBSCRIBE
Online Migration Certificate RequestCLICK HERE
For NAD RegistrationCLICK HERE

BRABU UG Admission Online Form 2026-30

4 वर्षिय स्नातक में तीन साल में ही मिलेगा स्नातक डिग्री – बड़ा बदलाव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे