विश्वविद्यालय में 2026 में 59 दिन की छुट्टी – बिहार के सभी यूनिवर्सिटी का छुट्टी कैलेंडर जारी:-बिहार के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के लिए वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है। राजभवन की ओर से जारी इस कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में विश्वविद्यालयों में कुल 59 दिनों का अवकाश रहेगा।
यह छुट्टियाँ बिहार विश्वविद्यालय सहित राज्य के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों और उनसे संबद्ध कॉलेजों में लागू होंगी।
विवि में अगले साल 59 दिनों का अवकाश, जारी हुआ कैलेंडर
राज्य के विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए राजभवन ने वर्ष 2026 की छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय सहित राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में अगले साल इसके आधार पर छुट्टी रहेगी। जनवरी से दिसंबर तक कुल 59 अवकाश घोषित किए गए हैं, जिसमें 7 अवकाश रविवार को पड़ रहे हैं।
यानि रविवार को छोड़कर 52 छुट्टियां मिलेंगी।
वहीं, 23 मई से 21 जून तक शिक्षकों के लिए ग्रीष्मावकाश निर्धारित किया गया है। वर्ष 2026 में लगातार 9 दिन की छुट्टी 8 से 16 नवंबर तक दिवाली, भैया दूज व छठ पूजा के लिए दी गई है। वहीं, शीतकालीन अवकाश 26 से 31 दिसंबर तक घोषित किया गया है। राजभवन सचिवालय से जारी कैलेंडर के अनुसार अब विश्वविद्यालयों, कालेजों के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों को अवकाश दिया जाएगा।
जनवरी में कुल 5 अवकाश घोषित किए गए हैं।
इसमें नववर्ष, मकर संक्रांति, वसंत पंचमी, कर्पूरी ठाकुर जयंती और गणतंत्र दिवस, फरवरी में संत रविदास जयंती शब-ए-बरात, महाशिवरात्रि, मार्च में होली, ईद, बिहार दिवस, सम्राट अशोक जयंती, राम नवमी और महावीर जयंती, अप्रैल में गुड फ्राइडे, भीमराव आंबेडकर जयंती, वीर कुंवर सिंह जयंती, जानकी नवमी, मई में मजदूर दिवस, बकरीद, जून में मुहर्रम, कबीर जयंती, अगस्त में चेल्लहुम, स्वतंत्रता दिवस अंतिम श्रावणी सोमवार रक्षाबंधन, सितंबर में कृष्ण जन्माष्टमी, विश्वकर्मा पूजा अनंत चतुर्दशी, अक्टूबर में गांधी जयंती, दुर्गा पूजा, जय प्रकाश नारायण जयंती, श्रीकृष्ण सिंह जयंती, नवंबर में दीपावली से छठ, गुरू नानक जयंती, दिसंबर में राजेंद्र प्रसाद जयंती, क्रिसमस दिवस और शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
राज्यपाल सचिवालय,
बिहार बिहार के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक / शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के लिए वर्ष 2026 की अवकाश तालिका
| पर्व / त्योहार | तिथि | दिन |
|---|---|---|
| नववर्ष | 01 जनवरी | गुरुवार |
| मकर संक्रांति | 14 जनवरी | बुधवार |
| वसंत पंचमी | 23 जनवरी | शुक्रवार |
| गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी | सोमवार |
| महाशिवरात्रि | 15 फरवरी | रविवार |
| होली | 02–04 मार्च | सोमवार–बुधवार |
| ईद-उल-फितर | 21 मार्च* | शनिवार* |
| बिहारी दिवस | 22 मार्च | रविवार |
| राम नवमी | 27 मार्च | शुक्रवार |
| महावीर जयंती | 31 मार्च | मंगलवार |
| गुड फ्राइडे | 03 अप्रैल | शुक्रवार |
| जन्माष्टमी | 01 सितंबर | सोमवार |
| स्वतंत्रता दिवस | 15 अगस्त | शुक्रवार |
| दुर्गा पूजा | 17 अक्टूबर | शुक्रवार |
| दीपावली | 08 नवंबर | शनिवार |
| छठ पूजा | 08–16 नवंबर | शनिवार–रविवार |
| क्रिसमस | 25 दिसंबर | गुरुवार |
| शीतकालीन अवकाश | 26–31 दिसंबर | शुक्रवार–बुधवार |
चाँद दिखाई देने के अनुसार मुस्लिम त्योहारों के अवकाश की तिथि में परिवर्तन हो सकता है।
कुल छुट्टियाँ
| विवरण | दिन |
|---|---|
| कुल अवकाश | 59 दिन |
| रविवार को छोड़कर कुल | 52 दिन |
| शिक्षकों का प्री-समर अवकाश | {30} 23 मई – 21 जून |
इस अवकाश कैलेंडर से छात्रों को क्या लाभ?
- त्योहारों में पर्याप्त अवकाश
- परीक्षाओं व क्लास सत्र के साथ संतुलन
- शिक्षकों के लिए निर्धारित अवकाश अवधि
- विश्वविद्यालय गतिविधियों की बेहतर प्लानिंग
अंतिम निष्कर्ष
बिहार के विश्वविद्यालय और कॉलेज छात्रों के लिए यह अच्छी खबर है। वर्ष 2026 का छुट्टी कैलेंडर पहले से जारी होने से अब छात्र-छात्राएँ और शिक्षक अपनी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों की योजना पहले से बना सकेंगे।
IMPORTANT LINKS
| Arattai Group Join | CLICK HERE |
| Whatsapp Group Join | CLICK HERE |
| TELEGRAM | join |
| YOUTUBE | SUBSCRIBE |



