पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026- प्रथम मेरिट लिस्ट जारी- यहाँ से देखें

पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026- प्रथम मेरिट लिस्ट जारी

पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026- प्रथम मेरिट लिस्ट जारी- पाटलिपुत्र विवि में चार वर्षीय स्नातक में नामांकन के लिए रविवार 14 जून को पहली मेधा सूची समर्थ पोर्टल पर जारी की जायेगी. 15 जून से आवंटित कॉलेजों में नामांकन शुरू हो जायेगा. विश्वविद्यालय में छात्र से पोर्टल ये यूजर आईडी और पासवर्ड से आवंटित अनुसार स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में कुल एक लाख, 10 हजार सीटें निर्धारित हैं. सबसे अधिक कला संकाय में रेगुलर कोर्स इतिहास में 19647 और विज्ञान संकाय में जूलॉजी विषय में 12194 छात्रों ने नामांकन के लिए शुल्क जमा किया है. रेगुलर और सेल्फ फाइनांस कोर्स मिलाकर 87493 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिए शुल्क जमा कर दिया है.

नौ कोर्स में शून्य आवेदन : विश्वविद्यालय में संचालित 53 रेगुलर और सेल्फ फाइनेंस में नौ ऐसे कोर्स हैं, जिसमें एक भी आवेदन नहीं आया है. इसमें कला संकाय में अरेबिक, भोजपुरी, बुद्धिष्ट स्टडीज, परशियन, समाज शास्त्र (सेल्फ फाइनांस), बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस (सेल्फ फाइनांस), रिटेल ऑपरेशन (सेल्फ फाइनांस), केमिस्ट्री (सेल्फ फाइनांस) और डिजिटल इलेट्रानिक्स (सेल्फ फाइनांस) है. जबकि प्राचीन भारतीय इतिहास एंड एशियन स्टडीज (सेल्फ फाइनांस), भूगोल (सेल्फ फाइनांस), गृह विज्ञान (सेल्फ फाइनांस), गृह विज्ञान (सेल्फ फाइनांस), कला संकाय में प्राकृत, भौतिक (सेल्फ फाइनांस) हेल्थ केयर एंड मैनेजमेंट (सेल्फ फाइनांस) विषय में एक-एक छात्रों ने नामांकन के लिए शुल्क जमा किया है.

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रखंडों में नव स्थापित डिग्री कॉलेजों में कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गयी है. कुलसचिव प्रो अबू बकर रिजवी ने कहा कि नव स्थापित कॉलेजों में एक-एक लिपिक नियुक्त किया गया है. कुल 16 कॉलेजों में 16 कर्मचारी नियुक्त किये गये हैं. सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को तत्काल प्रभाव से स्वतः विरमित समझा जायेगा.

यदि आपने PPU UG Admission 2026 के लिए आवेदन किया है, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी के प्रवेश पोर्टल पर जाएं।
  2. UG Admission 2026-30 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना User ID एवं Password दर्ज कर लॉगिन करें।
  4. डैशबोर्ड में “Merit List / Offer Letter” विकल्प चुनें।
  5. यदि आपका चयन हुआ है तो आवंटित कॉलेज का नाम दिखाई देगा।
  6. ऑफर लेटर डाउनलोड करें और उसका प्रिंट निकाल लें।
  7. निर्धारित तिथि के भीतर संबंधित कॉलेज में नामांकन करवाएं।

यदि आपका नाम प्रथम मेरिट लिस्ट में आ गया है, तो आपको निम्न कार्य करने होंगे:

सबसे पहले विश्वविद्यालय पोर्टल से ऑफर लेटर डाउनलोड करें।

कॉलेज द्वारा निर्धारित शुल्क ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से जमा करें।

कॉलेज में जाकर सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा।

सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपका नामांकन सुनिश्चित माना जाएगा।

कॉलेज में नामांकन के दौरान निम्न दस्तावेज साथ ले जाना आवश्यक है:

  • इंटर (12वीं) का अंकपत्र
  • इंटर का प्रोविजनल प्रमाण पत्र
  • मैट्रिक अंकपत्र
  • मैट्रिक प्रमाण पत्र
  • CLC / SLC
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की प्रति
  • ऑफर लेटर की प्रति
  • शुल्क भुगतान रसीद

समाचार रिपोर्ट के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रमों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में हजारों सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। विश्वविद्यालय द्वारा मेरिट के आधार पर कॉलेज आवंटित किए गए हैं। विभिन्न विषयों में सीट उपलब्धता के अनुसार चयन सूची तैयार की गई है।

यदि आपका नाम प्रथम मेरिट लिस्ट में नहीं आया है तो घबराने की आवश्यकता नहीं है।

दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार करें

विश्वविद्यालय प्रथम मेरिट लिस्ट के बाद रिक्त सीटों के आधार पर दूसरी मेरिट लिस्ट जारी करेगा।

तीसरी मेरिट लिस्ट

दूसरी सूची के बाद भी सीटें बचने पर तीसरी मेरिट लिस्ट जारी की जा सकती है।

स्पॉट एडमिशन

यदि मेरिट लिस्टों के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो विश्वविद्यालय स्पॉट एडमिशन का अवसर भी दे सकता है। ऐसे में अभ्यर्थी सीधे रिक्त सीटों पर प्रवेश ले सकते हैं। पिछले वर्षों में भी विश्वविद्यालय द्वारा स्पॉट एडमिशन आयोजित किया गया था।

कॉलेज आवंटन निम्न आधारों पर किया जाता है:

  • इंटरमीडिएट में प्राप्त अंक
  • छात्र द्वारा चुनी गई कॉलेज प्राथमिकता
  • संबंधित विषय में सीट उपलब्धता
  • आरक्षण नियम
  • श्रेणीवार सीटें

इन्हीं मानकों के आधार पर मेरिट तैयार की जाती है और कॉलेज आवंटित किया जाता है।

  • नामांकन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  • ऑफर लेटर डाउनलोड करने के बाद तुरंत कॉलेज से संपर्क करें।
  • शुल्क जमा करने की रसीद सुरक्षित रखें।
  • विश्वविद्यालय की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
  • दूसरी एवं तीसरी मेरिट लिस्ट की सूचना पर नजर बनाए रखें।
First Merit List DownloadCLICK HERE
Arattai Group JoinCLICK HERE
Whatsapp Group JoinCLICK HERE
TELEGRAMjoin
YOUTUBESUBSCRIBE

पाटलिपुत्रा यूनिवर्सिटी स्नातक नामांकन 2026 | प्रथम मेरिट लिस्ट 12 को

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे