बिहार का मौसम का हाल | होगा भीषण बारिश | इस इस जिला में तुफान

बिहार का मौसम का हाल | होगा भीषण बारिश

बिहार का मौसम का हाल – मौसम की बेरुखी जिले के किसानों पर भारी पड़ रही है। पिछले 15 दिनों के अंदर तीन बार हो चुकी बारिश की वजह से जहां गन्ना, मक्का व सब्जी किसानों को लाभ पहुंचा है। वही रबी की खेती किए किसानों को क्षति पहुंची है। हवा की वजह से जहां गेहूं की फसलें गिर गई है वहीं कटे एवं कट रहे गेहूं की फसलों को बारिश ने बर्बाद कर दिया है। इस साल किसानों ने जिले में 102732 हेक्टेयर भूमि में रबी की फसल लगाई थी।

मौसम विभाग ने 18 से 22 अप्रैल के बीच अलर्ट जारी किया था। जिसमें 18 एवं 19 अप्रैल को जिले में बारिश, मेघ गर्जना एवं ओले पड़ने की संभावना जतायी गई है। 17 अप्रैल की शाम जिले के उतरांचल इलाकों के बगहा, वाल्मीकिनगर, रामनगर आदि में बारिश हुई तथा 18 की अलसुबह जिले के अधिकांश प्रखंडों में हुई मध्यम बारिश की वजह से गेहूं की फसलों को क्षति पहुंची है।

मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के बीच 19 अप्रैल के बाद मौसम शुष्क र रहने की संभावना जतायी गई है। 18 से 22 अप्रैल के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 18, 19 को बारिश के साथ धूलभरी आंधी, तेज सतही हवाएं एवं मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जतायी गई है। इस बीच अधिकतम तापमान 34 से 38 एवं न्यूनतम तापमान 22 से 24 रहने की संभावना है। 15 से 20 किमी से पुरवा हवा चलेगी। आर्द्रता सुबह में 75 से 85 एवं दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 एवं न्यूनतम 24 रिकार्ड किया गया।

योगाप‌ट्टी के किसान श्रवण यादव, नागेंद्र पांडेय, लौरिया के प्रमोद मिश्र, चांसी मिश्र, झूलन राउत, मझौलिया के राम अवधेश मिश्र, नौतन के अभिमन्यु पांडेय, चंद्रभूषण सिंह आदि ने बताया कि हर साल चैत नवमी से गेहूं की कटनी शुरू होती है। उस समय कुछ इलाकों के किसानों ने गेहूं की कटाई की थी। तभी मौसम का अलर्ट जारी हो गया। जिसके बाद किसान मौसम साफ होने की बाट जोहने लगे। फिर दोबारा 11-12 को भी बादल घिरने लगे जिसके बाद किसान रुक गए। अब किसानों ने फसल की कटाई शुरू की ही थी कि तभी गुरुवार की रात बारिश से सब तहस नहस हो गया।

वर्ष 2024 – 25 में जिले में 292573 हेक्टेयर में खेती की गई है। जिसमें गेहूं की खेती

  • मक्का 6840 हेक्टेयर
  • दलहन 14420 हेक्टेयर
  • तेलहन 16302 हेक्टेयर
  • गन्ना 183001

राजधानी पटना में शुक्रवार की सुबह तेज हवा के साथ बादल गरजने लगे। देखते-देखते आसमान में काले बादल छा गए और सुबह पांच बजे से बूंदाबांदी के साथ बारिश शुरू हो गई। शुक्रवार की सुबह तीन बजे पटना में 50-60 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चली। हवा और बारिश से मौसम सुहावना हो गया। सुबह से शाम तक पटना में औसतन 2 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

पटना से अधिक उत्तरी और पूर्वी भागों में आंधी-पानी के साथ ठनका का मौसम बना रहा। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पटना, भागलपुर, पूर्णिया, बेगूसराय, अररिया और मुजफ्फरपुर में ठनका गिरा है। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे से पहले भागलपुर में 19.6 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। अररिया में 2 एमएम, बेगूसराय में 3.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ बिहार, झारखंड व उड़ीसा के रास्ते गुजर रही ट्रफ लाइन के कारण बारिश का असर बना हुआ है।

गुरुवार रात पूर्व बिहार के सभी जिलों में आई तेज आंधी-बारिश से मुंगेर और जमुई में दो की मौत हो गई। हरिहरनाथ थाना क्षेत्र में एक घर पर बिजली गिरी। घर में दरार आ गई। महनार थाना क्षेत्र के सरमसपुर पंचायत के वार्ड संख्या 7 में वज्रपात से नागेंद्र पासवान की 55 वर्षीय पत्नी रामवती देवी की मौत हो गई। वहीं, हाजीपुर के अंदरकिला के गांधी नगर में पीपल का पेड़ गिरने से सच्चिदानंद सहनी के 45 वर्षीय पुत्र अरविंद की मौत हो गई। वैशाली जिले में कई केला बागानों में पौधे गिर गए। बेगूसराय में खेतों में खड़ी और काटकर रखी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। मक्का, आम, लीची, भिंडी, बैगन, करेला जैसी फसलें भी नष्ट हो गई।

मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार शनिवार तक राज्य के उत्तरी भागों में बादल छाए रहेंगे। रविवार को भी हल्के स्तर के बादल छाए रहेंगे। इन इलाकों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। बारिश की भी संभावना है। 21 अप्रैल से एक सप्ताह तक राज्य में बारिश और ठनका का कोई अलर्ट अब तक नहीं है। हालांकि हवा में नमी बरकरार रहेगी। इससे लोगों को उमस सताएगी। दिन में तेज धूप रहेगी। 22 अप्रैल से दोबारा तापमान चढ़ेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है। दक्षिण बिहार में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान है।

Whatsapp Group JoinCLICK HERE
Telegram ChannelJOIN
YouTube ChannelSUBSCRIBE

इंटर कम्पार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा का रूटिन एडमिट कार्ड जारी

बिहार बोर्ड कक्षा 9वीं और 11वीं वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट जारी- यहाँ से देखें

BSEB Update

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top