बिहार बोर्ड क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 | घर बैठे खेले और 8 हजार जिते

बिहार बोर्ड क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 | घर बैठे खेले और 8 हजार जिते

बिहार बोर्ड क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026- बिहार बोर्ड ने राज्य के सरकारी एवं समिति से संबद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए BSEB Crossword प्रतियोगिता 2026 का आयोजन करने की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, भाषाई ज्ञान, तार्किक सोच, विश्लेषणात्मक क्षमता तथा शब्दावली को विकसित करना है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, बल्कि जिला एवं राज्य स्तर पर आकर्षक नकद पुरस्कार भी जीतने का मौका मिलेगा।

यदि आप बिहार बोर्ड के छात्र हैं और कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं या 12वीं में पढ़ रहे हैं, तो यह प्रतियोगिता आपके लिए सुनहरा अवसर है। आइए जानते हैं BSEB Crossword प्रतियोगिता 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू25 जून 2026
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि05 जुलाई 2026
ऑनलाइन अभ्यास सत्र06 जुलाई से 09 जुलाई 2026
जिला स्तरीय ऑनलाइन प्रतियोगिता10 जुलाई से 26 जुलाई 2026
जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण27 जुलाई से 28 जुलाई 2026
राज्य स्तरीय ऑफलाइन प्रतियोगिता30 जुलाई 2026

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बिहार बोर्ड) ने राज्य के सरकारी और समिति से संबद्ध स्कूलों के कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थियों के लिए ‘बीएसईबी क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता, 2026’ की तिथि जारी कर दी है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को गुरुवार से 5 जुलाई तक बीएसईबी क्रॉसवर्ड एप या वेबसाइट b3c.biharboardonline.com से निःशुल्क पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकृत छात्र 6 से 9 जुलाई तक ऑनलाइन अभ्यास सत्र में भाग ले सकेंगे।

समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता, भाषायी ज्ञान, तार्किकता और विश्लेषणात्मक क्षमता का विकास करना है। प्रतियोगिता दो स्तरों पर होगी। पहली प्रतियोगिता जिला स्तर 10 से 26 जुलाई के बीच ऑनलाइन होगी। प्रत्येक जिले में प्रथम तीन स्थान पाने वाले को क्रमशः 8000, 6000 और 4000 रुपये के साथ अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य स्तर की प्रतियोगिता 30 जुलाई को समिति मुख्यालय में होगी। इसमें कुल 38 टीमें भाग लेगी। प्रथम टीम में प्रत्येक को 11 हजार रुपये और क्रॉसवर्ड पुस्तक का सेट मिलेगा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति राज्य के सरकारी एवं समिति से सम्बद्ध सभी शिक्षण संस्थानों के वर्ग से वर्ग तक में पढ़ रहे विद्यार्थियों के बौद्धिक क्षमता एवं भाषायी ज्ञान को विकसित करने के उद्देश्य से बिहार बोर्ड द्वारा BSEB Crossword प्रतियोगिता 2026 आयोजित किया जा रहा है।

  • क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु वर्ग 9 से वर्ग 12 तक के विद्यार्थी वेबसाईट b3c.biharboardonline.com पर जाकर APK File से अथवा Google Play Store से BSEB Crossword App Download करेंगे।
  • BSEB Crossword App Download करने के बाद विद्यार्थी App या वेबसाईट पर अपना निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करेंगे। सिर्फ रजिस्ट्रेशन किए हुए विद्यार्थी ही दो स्तर की क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
  • प्रतियोगिता हेतु निर्धारित अवधि में प्रत्येक तिथि को अपराह्न 04:00 बजे Crossword App अथवा उक्त वेबसाईट के माध्यम से विद्यार्थियों को एक पहेली (Crossword Puzzle) हल करने के लिए दी जायेगी, जो अगले दिन 04:00 बजे अपराहन तक उपलब्ध रहेगा। इस पहेली को सबसे कम समय में एवं सही-सही हल करने पर विद्यार्थी को अधिकतम अंक प्राप्त होंगे। इसके बाद सही-सही हल करने वाले विद्यार्थी को घटते क्रम में अंक प्रदान किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए विद्यार्थी द्वारा समिति के मोबाईल एप “BSEB Crossword App” से या वेबसाईट b3c.biharboardonline.com पर जाकर दिनांक 25.06.2026 से 05.07.2026 तक निःशुल्क रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। सिर्फ रजिस्ट्रेशन कराये हुए विद्यार्थी ही इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

  1. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन दिनांक 25 जून से 05 जुलाई 2026 तक
  2. प्रतियोगिता हेतु ऑनलाईन अभ्यास सत्र- दिनांक 06 जुलाई से 09 जुलाई 2026 तक
  3. ऑनलाईन जिला स्तरीय क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता- दिनांक 10 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक
  4. जिला स्तर पर चयनित प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कृत करना- दिनांक 27 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक
  5. राज्यस्तरीय ऑफलाईन क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता (समिति मुख्यालय पटना में)- 30 जुलाई 2026

ऑनलाईन प्रतियोगिता के आधार पर प्रत्येक जिला में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को निर्धारित पुरस्कार दिया जायेगा, जिसका विवरण निम्नवत् है-

प्रथम₹8,000
द्वितीय₹6,000
तृतीय₹4,000

प्रत्येक जिला में प्रथम दो स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों की एक टीम होगी, जो अपने जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रकार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 38 टीमें (प्रत्येक जिला से 2 सदस्यीय एक टीम) सम्मिलित होगी। प्रतियोगिता दो चरणों में सम्पन्न होगी। अंतिम चरण में प्रथम चार स्थान प्राप्त करने वाली टीम के प्रत्येक सदस्य को निम्नलिखित पुरस्कार दिए जाऐंगे-

प्रथम स्थान

  • ₹11,000 प्रति प्रतिभागी
  • Crossword पुस्तक सेट

द्वितीय स्थान

  • ₹8,000 प्रति प्रतिभागी
  • Crossword पुस्तक सेट

तृतीय स्थान

  • ₹6,000 प्रति प्रतिभागी
  • Crossword पुस्तक सेट

सांत्वना पुरस्कार

  • ₹4,000 प्रति प्रतिभागी
  • Crossword पुस्तक सेट

अतः राज्य के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के पात्र विद्यार्थी अधिक-से-अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लें तथा पुरस्कार प्राप्त करें।

विस्तृत जानकारी हेतु समिति के हेल्पलाईन नं. +91-9097132348, +91-7488121496 अथवा ई-मेल : info.jndsystem@gmail.com पर सम्पर्क करें।

इस प्रतियोगिता में बिहार राज्य के निम्नलिखित विद्यार्थी भाग ले सकते हैं—

  • कक्षा 9वीं के छात्र-छात्राएं
  • कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राएं
  • कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राएं
  • कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राएं

शर्त यह है कि विद्यार्थी बिहार बोर्ड से संबद्ध सरकारी या मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।

बिहार बोर्ड द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक और तार्किक गतिविधियों से जोड़ना है। इस प्रतियोगिता से विद्यार्थियों में—

  • शब्दावली (Vocabulary) का विकास होगा।
  • भाषा ज्ञान में सुधार होगा।
  • तार्किक एवं विश्लेषणात्मक सोच मजबूत होगी।
  • स्मरण शक्ति का विकास होगा।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद मिलेगी।
  • आत्मविश्वास बढ़ेगा।
  • समस्या समाधान क्षमता विकसित होगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। विद्यार्थी निम्न माध्यमों से अपना निःशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं—

माध्यम 1: BSEB Crossword App

  1. Google Play Store खोलें।
  2. “BSEB Crossword” App सर्च करें।
  3. App डाउनलोड एवं इंस्टॉल करें।
  4. मोबाइल नंबर एवं अन्य जानकारी भरें।
  5. रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

माध्यम 2: आधिकारिक वेबसाइट

विद्यार्थी Crossword की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

केवल रजिस्ट्रेशन करने वाले विद्यार्थी ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

प्रतियोगिता पूरी तरह व्यवस्थित तरीके से आयोजित की जाएगी।

  • प्रतिदिन शाम 4:00 बजे Crossword Puzzle जारी किया जाएगा।
  • विद्यार्थी अगले दिन शाम 4:00 बजे तक Puzzle हल कर सकेंगे।
  • सही एवं सबसे कम समय में हल करने वाले विद्यार्थियों को अधिक अंक दिए जाएंगे।
  • सभी विद्यार्थियों की रैंकिंग तैयार की जाएगी।
  • प्राप्त अंकों के आधार पर जिला एवं राज्य स्तर पर चयन होगा।

बिहार बोर्ड विद्यार्थियों को प्रतियोगिता से पहले अभ्यास का मौका भी देगा।

06 जुलाई 2026 से 09 जुलाई 2026 तक

इस दौरान विद्यार्थी Crossword Puzzle हल करने की प्रक्रिया को समझेंगे और वास्तविक प्रतियोगिता के लिए तैयारी कर सकेंगे।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने से विद्यार्थियों को कई शैक्षणिक लाभ प्राप्त होंगे—

  • अंग्रेजी एवं हिंदी शब्द ज्ञान में वृद्धि
  • सामान्य ज्ञान में सुधार
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी
  • मानसिक विकास
  • विश्लेषणात्मक सोच का विकास
  • आत्मविश्वास में वृद्धि
  • समय प्रबंधन की आदत

आज के समय में ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

BSEB Crossword प्रतियोगिता 2026 बिहार बोर्ड की एक अनूठी पहल है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को ज्ञान, मनोरंजन और पुरस्कार तीनों का लाभ मिलेगा। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के सभी पात्र विद्यार्थी 25 जून 2026 से 05 जुलाई 2026 तक निःशुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। जिला स्तर पर ₹8,000 तक तथा राज्य स्तर पर ₹11,000 तक का नकद पुरस्कार जीतने का अवसर विद्यार्थियों को मिलेगा।

यदि आप बिहार बोर्ड के छात्र हैं, तो अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते रजिस्ट्रेशन करके इस प्रतियोगिता में भाग अवश्य लें।

APPLY NOWREGISTRATION || LOGIN
OFFICIAL NOTIFICATIONCLICK HERE
FORGOT PASSWORD (MPIN)CLICK HERE
OFFICIAL APPCLICK HERE
OFFICIAL WEBSITECLICK HERE
ARATTAI GROUP JOINCLICK HERE
WHATSAPP GROUP JOINCLICK HERE
TELEGRAMJOIN
YOUTUBESUBSCRIBE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे