बिहार बोर्ड फ्री JEE NEET कोचिंग प्रवेश परीक्षा 2026 – एडमिट कार्ड जारी

बिहार बोर्ड फ्री JEE NEET कोचिंग प्रवेश परीक्षा 2026

बिहार बोर्ड फ्री JEE NEET कोचिंग प्रवेश परीक्षा 2026 – बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा फ्री JEE-NEET कोचिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो विद्यार्थी बिहार बोर्ड द्वारा संचालित निःशुल्क आवासीय एवं गैर-आवासीय कोचिंग कार्यक्रम (Free Coaching Programme) में प्रवेश परीक्षा का जिन्होंने पहले ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक, परीक्षा तिथि, परीक्षा का समय, सिलेबस, चयन प्रक्रिया और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।

इंजीनियरिंग (JEE) तथा मेडिकल (NEET) प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क आवासीय तथा गैर आवासीय अनुशिक्षण में प्रवेश के लिए दिनांक 12.04.2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा (Written Test) के लिए प्रवेश पत्र जारी करने के संबंध में आवश्यक सूचना

एतद् द्वारा सूचित किया जाता है कि इंजीनियरिंग (JEE) तथा मेडिकल (NEET) की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क आवासीय तथा गैर आवासीय अनुशिक्षण (द्वितीय चरण) में प्रवेश के लिए जिन परीक्षार्थियों द्वारा समिति की वेबसाईट https://coaching.biharboardonline.com पर ऑनलाईन आवेदन निर्धारित अवधि में समर्पित किया गया है, उनकी लिखित परीक्षा का आयोजन बापू परीक्षा परिसर, मौर्या विहार कॉलोनी, कुम्हरार, पटना में दिनांक 12.04.2026 (रविवार) को किया जाएगा।

उक्त परीक्षा का आयोजन एक पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे किया जायेगा। परीक्षा केन्द्र में पूर्वाह्न 10:00 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जायेगी।

इस परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit card) समिति की वेबसाईट https://coaching.biharboardonline.com पर अपलोड है। संबंधित परीक्षार्थी दिनांक 08.04.2026 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

समिति की वेबसाईट https://coaching.biharboardonline.com पर अपलोड प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया निम्नवत् हैः-

वेबसाईट https://coaching.biharboardonline.com पर “ADMIT CARD DOWNLOAD (2026-2028) (2nd Exam) FOR CLASS 11th STUDENTS” लिंक पर क्लिक कर पूर्व से निर्गत BSEB Unique ID/Application ID एवं पासवर्ड की प्रविष्टि के उपरांत प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी तरह की असुविधा होने पर समिति की वेबसाईट https://coaching.biharboardonline.com पर उपलब्ध हेल्पलाईन नंबर 9155191194 तथा ई-मेल आई०डी० FREECOACHINGSTUDENTHELP@GMAIL.COM पर संपर्क किया जा सकता है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति हर वर्ष JEE और NEET की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग योजना चलाती है। इसमें चयनित छात्रों को बिल्कुल मुफ्त में पढ़ाई, स्टडी मैटेरियल और कई जगहों पर आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाती है। इस योजना में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को लिखित परीक्षा (Written Test) देना होता है। इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को फ्री कोचिंग के लिए चयनित किया जाता है। इस वर्ष यह परीक्षा 12 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी।

इस प्रवेश परीक्षा का सिलेबस मुख्य रूप से कक्षा 10 और कक्षा 11 के आधारभूत विषयों पर आधारित होता है।

Physics

  • Motion
  • Force
  • Work and Energy
  • Basic Electricity
  • Light

Chemistry

  • Atomic Structure
  • Chemical Reaction
  • Periodic Table
  • Basic Organic Chemistry

Mathematics (JEE)

  • Algebra
  • Trigonometry
  • Geometry
  • Mensuration

Biology (NEET)

  • Cell Structure
  • Human Body
  • Plant Physiology
  • Basic Genetics

Bihar Board Free JEE NEET Coaching Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

अगर आपने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Step 1

सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

Step 2

अब होम पेज पर आपको यह लिंक दिखाई देगा

ADMIT CARD DOWNLOAD (2026-2028) (2nd Exam) FOR CLASS 11th STUDENTS

उस पर क्लिक करें।

Step 3

अब आपके सामने लॉगिन पेज खुलेगा। यहाँ आपको दर्ज करना होगा

  • BSEB Unique ID / Application ID
  • Password

Step 4

अब Login बटन पर क्लिक करें।

Step 5

इसके बाद आपका Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।

Step 6

अब इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

एडमिट कार्ड में निम्न जानकारी दी होगी

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा के दिन विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध पहचान पत्र भी साथ लाना जरूरी होगा।

  • परीक्षा केंद्र पर 10 बजे तक पहुंचना अनिवार्य है
  • एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट जरूर साथ रखें
  • मोबाइल फोन या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाने की अनुमति नहीं होगी
  • सभी निर्देशों का पालन करें

1 thought on “बिहार बोर्ड फ्री JEE NEET कोचिंग प्रवेश परीक्षा 2026 – एडमिट कार्ड जारी”

  1. I’m Aniket Kumar , and I’m from Hajipur Vaishali Bihar , I want to give the Free Bihar Board Jee / Neet coaching entrance exam for residential. And I didn’t know for this exam . Today I search about that and I saw that this exam is held on 12 april in patna. And now I didn’t register for this exam can you help me for appear in thus exam. Please . I requested you please.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
हंसने से शरीर में होतें है ये बदलाव परीक्षा में उतर लिखने से पहले करें ये काम हाथ में रक्षासूत्र पहनने के फायदे 2026 में आने वाली सबसे सस्ता लैपटॉप रोज सुबह खाली पेट पपीता खाने के जबरदस्त फायदे