साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा | कक्षा 1 से 12वीं का पैसा | यहाँ से देखें:-। राज्य के सरकारी विद्यालयों के करीब और 12 लाख बच्चों को साइकिल, पोशाक, छात्रवृत्ति योजनाओं की राशि मिलने में संकट पैदा हो गई है। जिलों से मुख्यालय को मिली बच्चों की सूची में त्रुटि रह जाने के कारण यह नौबत आई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी किया है।
सूबे के 12 लाख छात्रों को पोशाक साइकिल योजना की राशि पर संकट
शिक्षा विभाग ने जिलों को लिखे पत्र में कहा है कि 12 लाख में साढ़े सात लाख बच्चों का बैंक खाता संख्या ही गलत दिया गया है। वहीं, साढ़े चार लाख बच्चों के बैंक का आईएफसी कोड ही गलत लिखा हुआ है। इस कारण बच्चों के खाते में राशि का भुगातन नहीं हो पा रहा है। मालूम हो राज्य के एक करोड़ 15 लाख बच्चों की सूची शिक्षा विभाग की ओर से तैयार की गई है, जिन्हें विभिन्न योजनाओं की राशि का भुगतान किया जा रहा है। बच्चों के नाम, बैंक खाता नंबर, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि के साथ विद्यार्थियों की सूची ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज की गई है।
चरणबद्ध हो रहा है भुगतान ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर बच्चों का ब्योरा दर्ज करने के बाद विभाग की ओर से इस सूची को एनआईसी को भेजा गया, जिसके आधार पर चरणवार योजनाओं की राशि का भुगतान किया जा रहा है। करीब 80 लाख बच्चों के खाते में राशि का भुगतान कर दिया गया है।
कक्षा में 75 फीसदी हाजिरी पर दी जा रही राशि
अप्रैल से सितंबर 2024 तक कक्षा में 75 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज करने वाले बच्चों को योजनाओं की राशि दी जा रही है। राज्य में ऐसे बच्चों की संख्या एक करोड़ 15 लाख है। विभाग के पदाधिकारी बताते हैं कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या एक करोड़ 80 लाख है। इनमें आधार नंबर से साथ एक करोड़ 58 लाख बच्चे नामांकित हैं। इनमें एक करोड़ 15 लाख बच्चे ही ऐसे हैं, जिनकी अप्रैल, 2024 से सितंबर 2024 तक कक्षा में उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक रही है।
कुल मिलाकर 15 लाख बच्चे हो सकते हैं लाभ से वंचित
इसके पूर्व भी करीब 10 लाख बच्चों की सूची में त्रुटि पायी गयी थी और स्कूलों को कहा गया था कि इसमें सुधार करें। इसके बाद भी तीन लाख से अधिक बच्चों की सूची में हुई त्रुटि में सुधार नहीं हो सका है। इसके बाद ऐसे और 12 लाख बच्चों के नाम ऐसी सूची में आ गये हैं। इस तरह कुल मिलाकर देखें तो 15 लाख बच्चे योजनाओं की राशि से वंचित हो सकते हैं।
जिलों से मुख्यालय को मिली बच्चों की सूची में त्रुटि रहने के कारण आई नौबत
- 7.50 लाख बच्चों के बैंक खातों के नंबर में ही गड़बड़ी
- बच्चों के खातों और बैंकों का आईएफसी कोड नम्बर गलत
- शिक्षा विभाग ने सूची सुधारने का जिलों को दिया निर्देश
- पूर्व में अन्य तीन लाख बच्चों की सूची में भी रह गई थी त्रुटि
ई-शिक्षाकोष पोर्टल में नाम कैसे जुड़वाएं ?
E-Shikshakosh तैयार करना पूरी तरह से आपके स्कूल कॉलेज की जिम्मेवारी है। ई-शिक्षाकोष पोर्टल आपके स्कूल , कॉलेज के प्रधानाध्यापक के द्वारा तैयार किया जाता है ।
ई-शिक्षाकोष पोर्टल के आधार पर किन-किन योजनाओं का लाभ मिलता है ?
अगर आपका नाम ई-शिक्षाकोष पोर्टल में है तो आपको निम्नलिखित योजनाओं का पैसा मिलेगा –
मुख्यमंत्री बालिका (इन्टर ) प्रोत्साहन योजना – ₹25 हजार
मुख्यमंत्री बालक/बालिका (10 वीं पास ) प्रोत्साहन योजना – ₹10 हजार
मुख्यमंत्री बालक/बालिका सईकिल योजना ( 9th class ) – ₹3 हजार
पोशाक योजना (सालाना )-
कक्षा– 1-2 : – ₹600 रुपए
कक्षा 3-5 : – ₹700 रुपए
कक्षा 6-8 : – ₹1000 रुपए
कक्षा 9-12 : – ₹1500 रुपए
छात्रवृति योजना ( सालाना )-
कक्षा 1-4 : – ₹1200 रुपए
कक्षा 5-6 : – ₹2400 रुपए
कक्षा 7-10 : –₹3600 रुपए
पुस्तक खरीदने के लिये राशि-
कक्षा 1-5 : – ₹250 रुपए
कक्षा 6-8 : – ₹400 रुपए
मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम ( 7वीं से 12वीं – ₹300 रुपए )
नोट- अगर आपका नाम ई-शिक्षाकोष पोर्टल में अंकित है तो आपको उपर्युक्त सभी योजनाओं की राशि आपके वर्ग के अनुसार मिलेगी । यह सभी राशि बिहार के शीक्षा विभाग के तरफ से सीधे डीबीटी के माध्यम से आपके खाते में भेज दी जाती है ।
ई-शिक्षाकोष पोर्टल के आधार पर मिलने वाली राशि नीचे दिए गए लिंक पे क्लिक कर आप देख सकते है की आपका पैसा आया की नहीं ।
संस्था | बिहार शिक्षा विभाग |
प्रकार | ई-शिक्षाकोष पोर्टल |
कक्षा | एक से 12वीं |
You tube Channel | SUBSCRIBE |
Telegram Channel | JOIN |
ई-शिक्षाकोष पोर्टल का पैसा चेक करने के लिये महत्वपूर्ण लिंक – E kalyan scholarship
पैसा का प्रकार | यंहा से चेक करें |
ई-शिक्षाकोष पोर्टल में नाम देखें | LINK-1 || LINK-2 |
साइकिल का पैसा | LINK-1 || LINK-2 |
पोशाक का पैसा | LINK-1 || LINK-2 |
छात्रवृति का पैसा | LINK-1 || LINK-2 |
पुस्तक खरीदने का पैसा | LINK-1 || LINK-2 |
मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम | LINK-1 || LINK-2 |
10वीं पास प्रोत्साहन राशि | LINK-1 || LINK-2 |
12वीं पास प्रोत्साहन राशि | LINK-1 || LINK-2 |
Official website | CLICK HERE |
You tube Channel | SUBSCRIBE |
Telegram Channel | JOIN |
Scholarship
- Bihar Post Matric Scholarship 2025 | मिल रहा है ₹36 हजार की छात्रवृत्ति
- साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा | कक्षा 1 से 12वीं तक का पैसा – सबका आया
- स्नातक पास प्रोत्साहन राशि के लिए नया लिस्ट जारी | इस दिन से आवेदन शुरू
- साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा खाते में भेजा गया | नया लिस्ट जारी – यहाँ से देखें
- यदि आप भी है स्टुडेंट्स तो एडुकेशन लोन के बारे में जाने सम्पूर्ण जानकारी
- बिहार के मैट्रिक इंटर पास विधार्थियो को मिल रहा है ₹24 हजार – यहाँ से करें अप्लाई
- स्नातक पास ₹50 हजार का लिस्ट जारी | जल्दी देखें अपना नाम | आवेदन शुरू
- आधार से आज ही खाता करें सिडेड | तभी मिलेगा साइकिल पोशाक छात्रवृत्ति का पैसा
- कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी योजना का पैसा-यंहा से चेक करें
- कन्या उत्थान योजना 2025 | स्नातक पास ₹50 हजार के लिए नया लिस्ट जारी
Madanpur araria Bihar
Bharwar
Bharwara